फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Deoghar Visit Live: पीएम मोदी बोले- शॉर्ट-कट की राजनीति करने वाले कभी नहीं बनाएंगे नए एयरपोर्ट, एम्स और आधुनिक हाईवे

Tue, 12 Jul 2022 04:50 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवघर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवघर Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 12 Jul 2022 04:50 PM IST
खास बातें

PM Modi Deoghar Visit Live News in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने झारखंड दौरे के तहत बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर पहुंचे। उन्होंने यहां एयरपोर्ट के साथ 16,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।  कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि बाबा धाम आकर हर किसी का मन प्रसन्न हो जाता है। आज हम सभी को देवघर से झारखंड के विकास को गति देने का सौभाग्य मिला है। पीएम मोदी के देवघर दौरे से जुडे पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...

विज्ञापन
Pm Modi Deoghar Visit Live, PM Narendra Modi Visit Jharkhand Deoghar Today Inauguration Of Multiple Projects Including An Airport
जनता को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

04:46 PM, 12-Jul-2022
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "मैं देशवासियों को शॉर्ट-कट की राजनीति से बचकर रहने का आग्रह कर रहा हूं। शॉर्ट-कट की राजनीति करने वाले कभी नए एयरपोर्ट नहीं बनवाएंगे, कभी नए, आधुनिक हाईवेज नहीं बनवाएंगे। शॉर्ट-कट की राजनीति करने वाले कभी एम्स नहीं बनवाएंगे, हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज के लिए मेहनत नहीं करेंगे।"
04:39 PM, 12-Jul-2022

शॉर्ट-कट वालों का शॉर्ट सर्किट हो ही जाता है: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, "हमारी सरकार गरीब की मुश्किल समझती है, गरीब के सुख-दुख की साथी है। कोरोना के इस कालखंड में, 100 साल की सबसे बड़ी महामारी आई। इस दौरान हमारी सरकार ने गरीब को मुफ्त वैक्सीन से लेकर उसके खाने-पीने तक हर चीज का ध्यान रखा।' उन्होंने आगे कहा, 'आज हमारे देश के सामने एक ऐसी चुनौती आ खड़ी हुई है, जिसे हर देशवासी को जानना और समझना है। ये चुनौती है, शार्टकट की राजनीति की। बहुत आसान होता है लोक लुभावने वादे करके, शार्टकट अपनाकर लोगों से वोट बटोर लेना।"

मोदी ने कहा, "शार्टकट वालों को ना मेहनत करनी पड़ती है और ना ही उन्हें दूरगामी परिणामों के बारे में सोचना पड़ता है। लेकिन ये बहुत बड़ी सच्चाई है कि जिस देश की राजनीति शॉर्टकट पर आधारित हो जाती है, उसका एक ना एक दिन शॉट सर्किट भी हो ही जाता है।"
विज्ञापन
04:32 PM, 12-Jul-2022

'कुछ सरकारों के दिल में सेवा भाव नहीं, सत्ता भाव'

प्रधानमंत्री ने कहा, "कुछ सरकारें होती हैं, जिसके दिल में सेवा भाव नहीं, सत्ता भाव भर जाता है। ये सत्ता भाव के कारण जो लंबे समय तक जो सरकारों में रहे, उनकी प्राथमिकता, सत्ता पाना होती है, सेवा कभी उनकी प्राथमिकता नहीं रही। भाजपा की सरकार, एनडीए की सरकार, गरीब की सेवा की भावना से, उनके लिए जी-जान से काम कर रही है।"
04:26 PM, 12-Jul-2022

'हमारे लिए सबका साथ-सबका विकाक सिर्फ नारा नहीं'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मुझे विश्वास है कि जो परियोजनाएं आज हमने शुरू की हैं, वो झारखंड के विकास को नई गति देने जा रही हैं। हमारे लिए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास ये सिर्फ नारा नहीं है।" उन्होंने आगे कहा कि बीते 8 वर्षों में हमने उनको सशक्त किया है, जिनको पहले सिर्फ राजनीतिक नारों में समेट दिया गया था। वो गरीब, वो आदिवासी, वो दलित, वो पिछड़ा, वो बहनें-बेटियां जिनका नंबर हमेशा सबसे अंत में आता था, वो आज हमारी प्राथमिकताओं में पहली पायदान पर हैं।
03:56 PM, 12-Jul-2022

पीएम मोदी ने देवघर में की पूजा-अर्चना

झारखंड दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 किमी लंबा रोडशो पूरा करने के बाद देवघर पहुंचे। यहां उन्होंने लोकप्रिय बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।
03:28 PM, 12-Jul-2022

रोडशो में पीएम मोदी ने किया जनता का अभिवादन

झारखंड के देवघर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोडशो शुरू हो गया। इस दौरान भारी संख्या में लोग पीएम का अभिवादन करने के लिए सड़क किनारे खड़े दिखाई दिए। पीएम मोदी ने भी इस दौरान गाड़ी से हाथ निकालकर उनका अभिवादन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:39 PM, 12-Jul-2022

बाबा की नगरी में पीएम मोदी ने किया रोड शो

झारखंड में देवघर एयरपोर्ट समेत के साथ 16,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने रोड शो निकालकर जनता का अभिवादन किया। इस दौरान पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ी थी।
02:20 PM, 12-Jul-2022

हमने विकास की आकांक्षा पर बल दिया है, आकांक्षी जिलों पर फोकस किया

पीएम मोदी ने कहा कि हम सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर चल रहे हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश कर विकास के, रोजगार-स्वरोजगार के नए रास्ते खोजे जा रहे हैं। हमने विकास की आकांक्षा पर बल दिया है, आकांक्षी जिलों पर फोकस किया।
02:14 PM, 12-Jul-2022

आज सरकार के प्रयासों का लाभ पूरे देश में दिख रहा: पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि आज सरकार के प्रयासों का लाभ पूरे देश में दिख रहा है। उड़ान योजना के तहत पिछले 5-6 सालों में लगभग 70 नए स्थानों को एयरपोर्ट्स, हेलीपोर्ट्स और वॉटर एयरोडोम्स के माध्यम से जोड़ा गया है। 400 से ज्यादा नए रूट्स पर आज सामान्य से सामान्य नागरिक को हवाई यात्रा की सुविधा मिल रही है।
02:11 PM, 12-Jul-2022

मुझे 4 साल पहले देवघर एयरपोर्ट के शिलान्यास का अवसर मिला था

पीएम मोदी ने कहा कि मुझे 4 साल पहले देवघर एयरपोर्ट के शिलान्यास का अवसर मिला था। कोरोना की मुश्किलों के बावजूद भी इस पर तेजी से काम हुआ और आज झारखंड को दूसरा एयरपोर्ट मिल रहा है। देवघर एयरपोर्ट से हर साल करीब 5 लाख यात्रियों की आवाजाही हो पाएगी। इससे बाबा के भक्तों को भी सहुलियत होगी।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed