फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Assembly Election 2022 Live: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी बोले- ये चुनाव काम बनाम कारनामे का है

Sun, 30 Jan 2022 07:19 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 30 Jan 2022 07:19 PM IST
खास बातें

State Assembly Election 2022 Uttarakhand, Punjab, Goa, Manipur Live News in Hindi: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए लगभग सभी पार्टियों ने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। पढ़िए पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा की राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...

विज्ञापन
Assembly Election 2022 Live: Punjab, Uttarakhand, Goa, Manipur Vidhan Sabha Election News, Total Seats, Nomination Date, Survey, Opinion Poll Updates in Hindi 30 January 2022
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:18 PM, 30-Jan-2022
मणिपुर: भाजपा कार्यालय में सुरक्षा बढ़ाई गई
विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पार्टी द्वारा प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद इंफाल में भाजपा कार्यालय में सुरक्षा बढ़ाई गई।
07:14 PM, 30-Jan-2022
चुनाव आयोग कल करेगा समीक्षा बैठक
चुनाव आयोग सोमवार को पांच चुनावी राज्यों में कोरोना के हालात का आकलन करने के लिए एक वर्चुअल समीक्षा बैठक करेगा। फिलहाल इन राज्यों में विधानसभा चुनावों के लिए राजनीतिक रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इसकी मियाद सोमवार को समाप्त हो रही है। इससे पहले 22 जनवरी को आयोग ने बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध को 31 जनवरी तक बढ़ा दिया था। 

वहीं, पश्चिम बंगाल भाजपा भी कल यानी 31 जनवरी को राज्य चुनाव आयोग से मुलाकात करेगी और मांग करेगी कि 27 फरवरी को होने वाले नगर पालिकाओं के चुनाव को कोरोना स्थिति के मद्देनजर चार सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया जाए। भाजपा नेता समिक भट्टाचार्य ने इसकी जानकारी दी।
 
विज्ञापन
04:31 PM, 30-Jan-2022
Uttarakhand Election : धामी बोले- ये चुनाव काम बनाम कारनामे का है
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा, ये चुनाव काम बनाम कारनामे का है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई विकास कार्य प्रदेश में करवाए हैं। जहां भी मैं जाता हूं हर कोई यही कहता है कि पांच महीने में मुख्यमंत्री के तौर पर आपने बहुत काम किया है। मैं यह कह सकता हूं कि लोग भाजपा की सरकार बनाने के लिए काफी उत्साहित हैं। 
 
03:44 PM, 30-Jan-2022
Punjab Election : सिद्धू ने मजीठिया पर निशाना साधा
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने पूर्व मंत्री और अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया पर निशाना साधा। कहा कि वह पर्चा माफिया है। उन्होंने मजीठिया को चैलैंज करते हुए कहा कि वह केवल इसी सीट से चुनाव लड़कर दिखाएं। 
मजीठिया पर हमला बोलते हुए सिद्धू ने कहा, 'वह पर्चा माफिया है। उसने कई लोगों के खिलाफ केस फाइल किए। मैंने किसी के खिलाफ एक भी केस नहीं दर्ज कराया। सब जानते हैं कि कांग्रेस मजबूत और सुरक्षित सरकार देगी। हम नया पंजाब बनाएंगे।' वहीं पार्टी के अंदर गुटबाजी को लेकर सिद्धू ने कहा, 'कांग्रेस को कोई हरा नहीं सकता है। कांग्रेस सिर्फ खुद को हरा सकती है।'
01:46 PM, 30-Jan-2022
मणिपुर के भाजपा प्रत्याशियों की सूची। पार्ट-3 
Image
01:46 PM, 30-Jan-2022
मणिपुर के भाजपा प्रत्याशियों की सूची। पार्ट-2 
Image
विज्ञापन
विज्ञापन
01:13 PM, 30-Jan-2022
Manipur Election 2022: सभी 60 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों का एलान
भारतीय जनता पार्टी ने मणिपुर की सभी 60 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह  हेंगंग विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा मणिपुर में दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। 

Image
 
12:52 PM, 30-Jan-2022
Punjab Election : केजरीवाल ने सिद्धू पर साधा निशाना
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू के लिए यह पंजाब की लड़ाई नहीं है। उनकी सिर्फ एक ही लड़ाई मुख्यमंत्री पद के लिए है। केजरीवाल ने कहा कि अगर पंजाब में सरकार बनेगी तो किसी सीएम या बड़े नेता की तस्वीरें नहीं लगेंगी। सरकारी दफ्तरों में सिर्फ बाबा साहिब अंबेडकर और शहीद-ए-आजम भगत सिंह की तस्वीर ही लगेगी।
12:42 PM, 30-Jan-2022
Punjab Election : पूर्व विधायक ने छोड़ी कांग्रेस
पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। किला रायपुर के पूर्व विधायक जसबीर सिंह खंगूड़ा ने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। 
11:31 AM, 30-Jan-2022
Punjab Election: अकाली दल के प्रत्याशी के बेटे का उपद्रव
पंजाब के बठिंडा में यूथ अकाली दल के कोआर्डिनेटर दीनव सिंगला और उनके साथियों ने कांग्रेस के पोस्टर लगा रहे एक मजदूर की बुरी तरह से पिटाई की। हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में दाखिल कराना पड़ा। दीनव सिंगला शिरोमणि अकाली दल के हलका इंचार्ज और बठिंडा शहरी सीट से अकाली दल के उम्मीदवार सरूप चंद सिंगला के बेटे हैं। कैंट पुलिस ने दीनव और उसके साथियों पर केस दर्ज कर लिया है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed