फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Assembly Election 2022 Live: गोवा में केजरीवाल का अनोखा प्रयोग, प्रत्याशियों को दिलाई शपथ- न भ्रष्टाचार करेंगे, न पार्टी छोड़ेंगे

Wed, 02 Feb 2022 03:38 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Wed, 02 Feb 2022 03:38 PM IST
खास बातें

State Assembly Election 2022 Uttarakhand, Punjab, Goa, Manipur Live News in Hindi:राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रत्याशियों के एलान के बाद दल-बदल और आरोप-प्रत्यारोप का भी दौर जारी है। पढ़िए पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा की राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
 

विज्ञापन
Assembly Election 2022 Live: Punjab, Uttarakhand, Goa, Manipur Vidhan Sabha Election News, Total Seats, Nomination Date, Survey, Opinion Poll Updates in Hindi 02 February 2022
गोवा में पार्टी के प्रत्याशियों के साथ अरविंद केजरीवाल। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

03:37 PM, 02-Feb-2022
Goa Election: केजरीवाल ने प्रत्याशियों को दिलाई शपथ
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गोवा में आप के प्रत्याशियों को शपथ दिलवाई। प्रत्याशियों से एक हलफनामा भरवाया है। इसमें कहा गया है कि वह न तो भ्रष्टाचार करेंगे और न ही पार्टी छोड़ेंगे। केजरीवाल ने कहा कि आप के सारे प्रत्याशियों ने हलफनामे पर हस्ताक्षर किया है। इसमें वह कसम खा रहे हैं कि चुनाव जीतने के बाद पूरी ईमानदारी से काम करेंगे। न रिश्वत लेंगे और न ही भ्रष्टाचार करेंगे। आम आदमी पार्टी छोड़कर भी कहीं नहीं जाएंगे। 
03:32 PM, 02-Feb-2022
Goa Election: एनसीपी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की
नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी यानी एनसीपी ने गोवा में चुनाव प्रचार के लिए अपने 24 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें एनसीपी चीफ शरद पवार, प्रफुल पटेल, सुप्रिया सुले, अजीत पवार के नाम शामिल हैं। 
Image
विज्ञापन
02:56 PM, 02-Feb-2022

प्रियंका गांधी ने जारी किया कांग्रेस का घोषणापत्र

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने उत्तराखंड के आगामी चुनावों के तहत पार्टी का घोषणापत्र जारी कर दिया है। जिसमें महिला वोटरों को लुभाने की पुरजोर कोशिश की गई है। इस घोषणापत्र में कांग्रेस ने वादा किया है कि अगर उनकी सरकार बनती है तो राज्य में गैस सिलेंडर के दाम 500 के पार नहीं जाएंगे। अगर उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार आई तो बाकी की भरपाई सब्सिडी के रूप में सरकार वहन करेगी। लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा।  पढ़ें पूरी खबर... 
01:53 PM, 02-Feb-2022

जाखड़ के खुलासे पर बोलीं मिनाक्षी लेखी- कांग्रेस में ये कोई नई बात नहीं

 केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने सुनील जाखड़ के दावे पर कहा है कि ये कांग्रेस का कोई नया रवैया नहीं है, जब नेहरू जी अध्यक्ष बने थे तब उनके हक में कौन था तब सभी पटेल जी के हक में थे। जब पटेल जी का सम्मान नहीं किया गया तो जाखड़ जी की बात अलग है? दरअसल, जाखड़ ने दावा किया था कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाने के बाद नए सीएम के लिए कांग्रेस में वोटिंग हुई थी। 79 विधायकों में से 42 ने मेरे पक्ष में वोटिंग किया था। चरणजीत चन्नी के साथ सिर्फ दो विधायक थे। इसके बावजूद वह सीएम बन गए। 
12:38 PM, 02-Feb-2022

केजरीवाल का नया शपथ पत्र

आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने गोवा में अपनी पार्टी प्रत्याशियों से एक शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करवाए हैं। इसमें कहा गया है कि जीतने के बाद कोई विधायक दूसरी पार्टी में नहीं जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि किसी भी पार्टी के टिकट से नेता चुनाव लड़ते है और फिर जीतने के बाद पार्टी बदल लेते हैं। ये मतदाताओं के साथ धोखा है। इसलिए हम आज इस शपथ पत्र साइन कर रहे हैं। इस शपथ पत्र की कॉपी जनता तक भी पहुंचाई जाएगी। इसमें ये भी लिखा होगा कि अगर जीतने के बाद हम अपनी पार्टी बदलें और काम न करें तो आप हम पर एफआईआर कर सकते हैं।
11:01 AM, 02-Feb-2022
Punjab Election: सुनील जाखड़ का बड़ा खुलासा
पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बड़ा खुलासा किया है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाने के बाद नए सीएम के लिए कांग्रेस में वोटिंग हुई थी। 79 विधायकों में से 42 ने मेरे पक्ष में वोटिंग किया था। चरणजीत चन्नी के साथ सिर्फ दो विधायक थे। इसके बावजूद वह सीएम बन गए। जाखड़ ने कहा कि मेरे बाद सबसे ज्यादा 16 विधायकों ने सुखजिंदर रंधावा, 12 विधायकों ने कैप्टन की पत्नी महारानी परनीत कौर का नाम लिया था। नवजोत सिद्धू के पक्ष में छह विधायकों ने वोट दिया था। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन
10:32 AM, 02-Feb-2022
Uttarakhand Elections : प्रियंका गांधी आज देहरादून में, जनसभा को करेंगी संबोधित
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी बुधवार को देहरादून में एक चुनावी जनसभा व वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगी। इसके साथ ही प्रियंका पार्टी के घोषणापत्र ‘उत्तराखंडियत स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’ को भी जारी करेंगी। इसके लिए पार्टी की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विधानसभा चुनाव प्रचार के मद्देनजर दिसंबर में राहुल गांधी की रैली के बाद यह पार्टी की दूसरी बड़ी रैली होगी। हालांकि निर्वाचन आयोग की ओर से चुनावी रैलियों के लिए एक हजार लोगों की संख्या निर्धारित की गई है। लेकिन कांग्रेस पार्टी प्रियंका की इस रैली को वर्चुअल रूप से राज्य की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों से जोड़ते हुए पूरे राज्य को कवर करेगी।
10:31 AM, 02-Feb-2022
Uttarakhand Chunav: भाजपा का मेगा प्रचार अभियान शुरू, पीएम मोदी का वर्चुअल संबोधन आज
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश भाजपा ने मंगलवार से अपना मेगा प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। पहले दिन उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल के मुख्यमंत्रियों के अलावा केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी समेत पार्टी के सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश पदाधिकारी सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में डोर टू डोर प्रचार किया और रैलियों को संबोधित किया।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी चार कार्यक्रमों की अनुमति मिल गई है। जल्द प्रचार कार्यक्रमों की तिथि व स्थान तय हो जाएंगे। जोशी ने बताया कि तीन फरवरी को राष्ट्रीय जेपी नड्डा उत्तरकाशी और रामनगर में डोर टू डोर प्रचार और जनसभा को संबोधित करेंगे। जोशी ने कहा कि धर्मपुर विधानसभा में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, विकास नगर में हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और हल्द्वानी में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जनसभा और डोर टू प्रचार किया। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था विषय पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे।
10:16 AM, 02-Feb-2022
Punjab Chunav: संयुक्त समाज मोर्चा को मिली मान्यता
पंजाब में चुनाव लड़ रहे किसानों के संयुक्त समाज मोर्चा को चुनाव आयोग ने पार्टी के तौर पर मान्यता दे दी है। हालांकि ये मान्यता तब मिली जब संयुक्त समाज मोर्चा के उम्मीदवारों ने नामांकन के आखिरी दिन निर्दलीय उम्मीदवारों के तौर पर नामांकन दाखिल कर दिया है। पार्टी की तरफ से ट्रैक्टर ट्राली, हल जोतता किसान और अकेली ट्राली चुनाव चिन्ह में से एक चुनाव चिन्ह देने की मांग की गई है।
 
10:13 AM, 02-Feb-2022

Assembly Election 2022 Live: गोवा में केजरीवाल का अनोखा प्रयोग, प्रत्याशियों को दिलाई शपथ- न भ्रष्टाचार करेंगे, न पार्टी छोड़ेंगे

Punjab Election: सीएम चन्नी बोले- सब मुझे दबाने की कोशिश कर रहे
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी इस बार दो विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। उन्हें भदौड़ और चमकौर साहिब से कांग्रेस ने टिकट दिया है। सीएम चरणजीत चन्नी ने चमकौर साहिब में सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने इमोशनल कार्ड खेला। बोले, सब मुझे दबाने की कोशिश कर रहे हैं। रेड कराई जा रही है। 15 साल से मैं चमकौर साहिब में ही रहा। आज तक कहीं नहीं गया। अब आप लोगों ने ही मुझे संभालना है। सीएम चन्नी ने कहा कि सीएम बनने के बाद वह सबसे से मिले। इसलिए सब लोग घर-घर और गांव-गांव जाकर उनके लिए प्रचार करें। उनकी जीत 50 हजार से कम की नहीं होनी चाहिए।
 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed