फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pravasi Bharatiya Divas Live : 27 प्रवासी सम्मानित, मुर्मू ने कहा- प्रवासियों के लिए हमारे दिल में खास जगह

Tue, 10 Jan 2023 05:41 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 10 Jan 2023 05:41 PM IST
खास बातें

Pravasi Bharatiya Divas Sammelan 2023 Indore Live News in Hindi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस समारोह के समापन सत्र का मुख्य आतिथ्य किया। उन्होंने 27 प्रवासी भारतीयों को सम्मानित किया। 

विज्ञापन
Pravasi Bharatiya Sammelan 2023 Live President Droupadi Murmu Attend NRI Day in Indore News in Hindi
पुरस्कार विजेताओं के साथ राष्ट्रपति एवं अन्य। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:39 PM, 10-Jan-2023
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति ने कहा- प्रवासी भारतीयों की हमारे दिल में खास जगह    
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि लंबे अरसे के बाद प्रत्यक्ष रूप से प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का आयोजन हुआ। यहां भाग लेकर मैं बेहद खुश हूं। दुनियाभर से आई हस्तियों का आभार, जो उन्होंने प्रवासी भारतीयों के लिए आयोजित सम्मेलन में भाग लिया। मुझे उम्मीद है कि जिन्हें भी सम्मान मिला है, यह उन्हें भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगा। यह एक यूनिक प्लेटफॉर्म है, जो भारत और प्रवासी समुदाय को जोड़ता है। महात्मा गांधी नौ जनवरी को भारत लौटे थे और इसी की याद में प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है। देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। अमृत काल में भारत की प्रगति में प्रवासी भारतीयों की अहम भूमिका है। सरकार ने कई पहल की है। यह प्रवासी भारतीयों के हितों का ध्यान रखने के लिए है। उन्हें हम नेशन बिल्डिंग में भी जोड़ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रवासी भारतीयों की हमारे दिलों में खास जगह है। वे न केवल हमारे विस्तारित परिवार के सदस्य हैं, बल्कि उनका भारत की तरक्की में अहम योगदान रहा है।
04:24 PM, 10-Jan-2023
प्रवासी भारतीयों को राष्ट्रपति ने सम्मानित किया। - फोटो : अमर उजाला
27 प्रवासी भारतीयों को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 27 प्रवासी भारतीयों को सम्मानित किया। जिन्हें सम्मानित किया, उनमें शामिल हैं- 
प्रवासी भारतीय सम्मेलन में 27 प्रवासियों को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कुछ ही देर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन का समापन करेंगी। इस दौरान वह 27 प्रवासी भारतीयों को सम्मानित करेंगी। जिन्हें सम्मानित किया जाना है, उनमें शामिल है-  
  1. प्रो. जगदीश चेन्नुपति, आस्ट्रेलिया, विज्ञान और प्रौद्योगिकी/शिक्षा
  2. प्रो. संजीव मेहता, भूटान, शिक्षा
  3. प्रो. दिलीप लौंडो, ब्राज़ील, कला और संस्कृति/शिक्षा
  4. डा. अलेक्जेंडर मलाइकेल जॉन, ब्रुनेई दारुस्सलाम मेडिशन
  5. डा. वैकुंठम अय्यर लक्ष्मणन, कनाडा, समाजसेवा
  6. जोगिंदर सिंह निज्जर, क्रोएशिया, कला और संस्कृति/शिक्षा
  7. प्रो. रामजी प्रसाद, डेनमार्क, सूचना प्रौद्योगिकी
  8. डा. कन्नन अम्बलम, इथियोपिया, समाजसेवा
  9. डा. अमल कुमार मुखोपाध्याय, जर्मनी, समाजसेवा/चिकित्सा
  10. डा. मोहम्मद इरफान अली, गुयाना, राजनीति/समाजसेवा
  11. रीना विनोद पुष्करणा, इजराइल, व्यवसाय/समाजसेवा
  12. डा. मकसूदा सरफी श्योतानी, जापान, शिक्षा
  13. डा. राजगोपाल, मैक्सिको, शिक्षा
  14. अमित कैलाश चंद्र लठ, पोलैंड, व्यवसाय/समाजसेवा
  15. परमानंद सुखुमल दासवानी, कांगो गणराज्य, समाजसेवा
  16. पीयूष गुप्ता, सिंगापुर, व्यवसाय
  17. मोहनलाल हीरा, दक्षिण अफ्रीका, समाजसेवा
  18. संजयकुमार शिवभाई पटेल, दक्षिण सूडान, व्यवसाय/समाजसेवा
  19. शिवकुमार नदेसन, श्रीलंका, समाजसेवा
  20. डा. देवनचंद्रभोज शरमन, सूरीनाम, समाजसेवा
  21. डा. अर्चना शर्मा, स्विटजरलैंड, विज्ञान प्रौद्योगिकी
  22. न्यायमूर्ति फ्रैंक आर्थर सीपरसाद, त्रिनिदाद और टोबैगो, समाजसेवा/शिक्षा
  23. सिद्धार्थ बालचंद्रन, संयुक्त अरब अमीरात, व्यवसाय/समाजसेवा
  24. चंद्रकांत बाबूभाई पटेल, यूके, मीडिया
  25. डा. दर्शन सिंह धालीवाल, अमेरिका, व्यवसाय/समाजसेवा
  26. राजेश सुब्रमण्यम, अमेरिका, व्यवसाय
  27. अशोक कुमार तिवारी, उज़्बेकिस्तान, व्यवसाय
विज्ञापन
04:11 PM, 10-Jan-2023
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : अमर उजाला
शिवराज बोले- मेरा मन भाव-विभोर है 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरा मन भाव-विभोर है। तीन दिन तक आपका साथ रहा। इंदौर आपसे एक रूप हो गया। सचमुच में इंदौर ने तैयारी वैसी की, जैसी बेटी की शादी के लिए करते हैं। बेटी की शादी जैसा इंदौर का स्वागत-सत्कार। जब बेटी की बिदाई होती है तो मन में तकलीफ भी होती है। मैं 'पधारो म्हारे घर' कार्यक्रम में गया था। वहां ऐसा लगा जैसे दो परिवार नहीं मिले हों बल्कि दो देश जुड़ गए हों। तीन दिन आनंद, उत्सव और उमंग के थे। तीन दिन कैसे कट गए, पता ही नहीं चला। अब मन सोचकर भारी हो रहा है कि आप चले जाओगे। यहीं रह जाओ न। जो बात इस जगह है, वह कही भी नहीं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन दिन से सब तरफ इंदौर, मध्य प्रदेश और भारत की चर्चा हो रही है। यह कार्यक्रम केवल सरकार का नहीं था। लेकिन इंदौर की जनता ने जी-जान से जुड़कर यह कार्यक्रम किया है। प्रधानमंत्री कह रहे थे कि इंदौर स्वच्छता, स्वाद की राजधानी। इंदौर जनभागीदारी और जनसहभागिता की भी राजधानी है। जाने से पहले हमने आपसे ग्लोबल गार्डन में पेड़ लगाए। हर देश के प्रतिनिधि ने पेड़ लगाया। हमने आपने पेड़ के बंधन से बांध लिया। जिन्होंने पेड़ लगाए, उन्हें क्यूआर कोड भी दे रहे हैं। आप स्कैन करेंगे तो आपका लगाया पेड़ आपको दिखेगा। वह पेड़ आपको आपको हमारी याद दिलाता रहेगा। प्रधानमंत्री ने वसुधैव कुटुम्बकम का मंत्र दिया है। हम इस पर काम कर रहे हैं। विदाई की बेला आ गई है। इंदौर की यादों को लेकर विदा लेना। जब तुम चले जाओगे तो याद बहुत आओगे। तुम बिन लागेगा कन्वेंशन सेंटर सूना। तुम बिन लागेगा राजवाड़ा सूना-सूना। सराफा, राजवाड़ा सूना-सूना। तुम बिन लागेगा इंदौर सूना-सूना। सितारों को आंखों में महफूज रखना, बड़ी दूर तक रात ही रात होगी। मुसाफिर हो तुम भी, मुसाफिर हैं हम भी, फिर किसी मोड़ पर मुलाकात होगी। कसर छोड़ी न थी। पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी लोकप्रियता ही ऐसी है कि हॉल छोटा पड़ गया। दोनों हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। हमारा प्यार दिल में रखकर जाइये और हमें याद रखिये। 
04:00 PM, 10-Jan-2023
ज्योतिरादित्य सिंधिया संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
सिंधिया ने कहा- हम भारतीय छात्रों को सुरक्षित ला सके
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में प्रवासी भारतीय सम्मेलन के समापन कार्यक्रम का आगाज हुआ। इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने स्वागत भाषण दिया। इसके बाद नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारतीयों का दबदबा आज पूरी दुनिया में है। इंग्लैंड के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक हो या सत्या नडेला, हर जगह भारतीयों का दबदबा कायम हो रहा है। प्रवासी भारतीय हमारे देश की पहचान को बढ़ा रहे हैं। मैं कहता हूं कि भारतीय सिर्फ 135 करोड़ नहीं है, बल्कि 138 करोड़ है, जिनमें तीन करोड़ प्रवासी भारतीय हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल में प्रवासी भारतीय रहते हैं। यह मैं विश्वास दिलाना चाहता हूं। उनके ही प्रयास है कि हम हम यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को हम भारत में सुरक्षित ला सके। इस कार्य में प्रवासी भारतीयों ने अहम भूमिका निभाई। भारत के बिना विश्व आगे नहीं बढ़ सकता, यह विचार पूरी दुनिया में स्थापित हो गया है। 
03:40 PM, 10-Jan-2023
प्रवासी भारतीय सम्मेलन में 27 प्रवासियों को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कुछ ही देर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन का समापन करेंगी। इस दौरान वह 27 प्रवासी भारतीयों को सम्मानित करेंगी। जिन्हें सम्मानित किया जाना है, उनमें शामिल है-  
  1. प्रो. जगदीश चेन्नुपति, आस्ट्रेलिया, विज्ञान और प्रौद्योगिकी/शिक्षा
  2. प्रो. संजीव मेहता, भूटान, शिक्षा
  3. प्रो. दिलीप लौंडो, ब्राज़ील, कला और संस्कृति/शिक्षा
  4. डा. अलेक्जेंडर मलाइकेल जॉन, ब्रुनेई दारुस्सलाम मेडिशन
  5. डा. वैकुंठम अय्यर लक्ष्मणन, कनाडा, समाजसेवा
  6. जोगिंदर सिंह निज्जर, क्रोएशिया, कला और संस्कृति/शिक्षा
  7. प्रो. रामजी प्रसाद, डेनमार्क, सूचना प्रौद्योगिकी
  8. डा. कन्नन अम्बलम, इथियोपिया, समाजसेवा
  9. डा. अमल कुमार मुखोपाध्याय, जर्मनी, समाजसेवा/चिकित्सा
  10. डा. मोहम्मद इरफान अली, गुयाना, राजनीति/समाजसेवा
  11. रीना विनोद पुष्करणा, इजराइल, व्यवसाय/समाजसेवा
  12. डा. मकसूदा सरफी श्योतानी, जापान, शिक्षा
  13. डा. राजगोपाल, मैक्सिको, शिक्षा
  14. अमित कैलाश चंद्र लठ, पोलैंड, व्यवसाय/समाजसेवा
  15. परमानंद सुखुमल दासवानी, कांगो गणराज्य, समाजसेवा
  16. पीयूष गुप्ता, सिंगापुर, व्यवसाय
  17. मोहनलाल हीरा, दक्षिण अफ्रीका, समाजसेवा
  18. संजयकुमार शिवभाई पटेल, दक्षिण सूडान, व्यवसाय/समाजसेवा
  19. शिवकुमार नदेसन, श्रीलंका, समाजसेवा
  20. डा. देवनचंद्रभोज शरमन, सूरीनाम, समाजसेवा
  21. डा. अर्चना शर्मा, स्विटजरलैंड, विज्ञान प्रौद्योगिकी
  22. न्यायमूर्ति फ्रैंक आर्थर सीपरसाद, त्रिनिदाद और टोबैगो, समाजसेवा/शिक्षा
  23. सिद्धार्थ बालचंद्रन, संयुक्त अरब अमीरात, व्यवसाय/समाजसेवा
  24. चंद्रकांत बाबूभाई पटेल, यूके, मीडिया
  25. डा. दर्शन सिंह धालीवाल, अमेरिका, व्यवसाय/समाजसेवा
  26. राजेश सुब्रमण्यम, अमेरिका, व्यवसाय
  27. अशोक कुमार तिवारी, उज़्बेकिस्तान, व्यवसाय
01:53 PM, 10-Jan-2023
अपनी बनाई पेंटिंग के साथ चांद कुमरावत - फोटो : अमर उजाला
गोल्ड कलर में बना कर राष्ट्रपति को दी पेंटिंग
जयपुर के चांदमल कुमरावत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की एक पेंटिंग इंदौर आगमन पर उन्हें भेंट की। चांद अब तक आठ राष्ट्रपतियों को इस तरह की पेंटिंग बना कर दे चुके हैं। वह  बताते हैं कि इस पेंटिंग में ऑयल कलर के अलावा गोल्डन कलर और वर्क का भी इस्तेमाल हुआ है।

सात ग्राम गोल्ड का कलर तैयार कर राष्ट्रपति के चश्मे की फ्रेम और आभूषण बनाए गए। चांद इस पेंटिंग को जयपुर से बना कर लाए थे और इंदौर में उसे नक्काशीदार  लकड़ी में फ्रेम करवाया। इंदौर आगमन के दौरान राष्ट्रपति को यह पेंटिंग चांद कुमरावत ने भेंट की। उनके द्वारा बनाई के साथ कई मेहमानों ने फोटो भी खींचवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
01:35 PM, 10-Jan-2023
वित्त मंत्री ने किया संबोधित
प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दूसरे सेशन को केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत ग्लोबल ग्रोथ का सबसे पावरफुल इंजन है। पिछले साल की तरह इस साल भी हमारी इकोनॉमी सबसे तेजी से बढ़ेगी, जो निवेशक चीन में निवेश करना चाहते हैं, वे भारत को बड़े प्लेटफॉर्म के रूप में देख सकते हैं। चाइना प्लस वन कंट्री के रूप में भारत को देख सकते हैं। ये ईयर ऑफ मिलेट्स के रूप में मनाया जा रहा है। रागी, चावल, बाजरे से हम स्वस्थ भारत का निर्माण कर रहे हैं। भारत वसुधैव कुटुम्बकम की थीम पर आगे बढ़ रहा है। अमृत महोत्सव के अमृतकाल में हिस्सा लीजिए।
12:20 PM, 10-Jan-2023
बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे विदेश मंत्री - फोटो : अमर उजाला
बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे विदेश मंत्री
इंदौर में प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में शामिल होने आए विदेश मंत्री एस जयशंकर प्रसाद  ने मंगलवार को उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन और पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही उन्होंने महाकाल लोक के दर्शन भी किए। उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर विदेश मंत्री एस जयशंकर प्रसाद ने कहा कि श्री महाकाल के दर्शन का सौभाग्य मिला। राष्ट्र की प्रगति और विश्व के कल्याण की कामना की है।

12:13 PM, 10-Jan-2023
राष्ट्रपति इंदौर पहुंची - फोटो : सोशल मीडिया
                                                 
                

                                                 
                इंदौर पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू
                                                 
                

                                                 
                राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के समापन सत्र में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंच चुकी हैं। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनका स्वागत किया।
                                                 
                

                                                 
                
                                                 
                

                                                 
                राष्ट्रपति दोपहर 2:30 बजे सूरीनाम गणराज्य के राष्ट्रपति चन्द्रिका प्रसाद संतोखी और दोपहर 2:55 बजे गुयाना गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली से मिलेंगी।
                                                 
                

                                                 
                
11:59 AM, 10-Jan-2023
एक एनआरआई की हालत नाजुक, आईसीयू में भर्ती
प्रवासी भारतीय सम्मेलन में भाग लेने आए एक प्रवासी भारती की तबीयत खराब हो गई। उन्हें एक निजी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती किया गया है। हाइपरटेंशन और ब्लड प्रेशर की समस्या के चलते उन्हें सांस लेने में परेशानी आ रही थी। मंगलवार को उनकी मेडिकल जांच भी हुई थी। सीएमएचओ बीएल सैत्या ने बताया कि 71 वर्षीय ज्यानुदत्त मॉरिशस से आए हैं। उनकी तबीयत होटल में खराब हो गई थी। उन्हें अरबिंदो अस्पताल में भर्ती किया गया। अब उनकी हालत पहले से बेहतर है।

282 लोगों को कोरोना जांच
सम्मेलन में शामिल मेहमानों की कोरोना जांच भी हो रही है। सोमवार को 283 लोगों की जांच की गई। एक भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed