Indore Rangpanchami Live: राजवाड़ा की गेर में सुबह से पहुंचे लाखों लोग, चारों तरफ रंग, उत्साह और उल्लास
{"_id":"640d59bf5107cba9e70fa5e3","slug":"indore-rangpanchami-ger-celebration-2023-photo-video-images-live-2023-03-12","type":"live","status":"publish","title_hn":"Indore Rangpanchami Live: राजवाड़ा की गेर में सुबह से पहुंचे लाखों लोग, चारों तरफ रंग, उत्साह और उल्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 12 Mar 2023 04:55 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 12 Mar 2023 04:55 PM IST
खास बातें
Rangpanchami Indore 2023 Live News in Hindi: रविवार को सुबह से शाम तक चले इस आयोजन में लाखों लोग पहुंचे। इंदौर के साथ ही आसपास के कई शहरों से और विदेशों से भी लोग लोग गेर को देखने के लिए आए। गेर को इस बार यूनेस्को की विश्व धरोहर की सूची में शामिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस वजह से इस बार की गेर को भव्यता देने के लिए जनता, सामाजिक संस्थाओं और प्रशासन सभी नेे कमर कसी। सभी की मेहनत गेर में भी नजर आई।
विज्ञापन
राजबाड़ा पर रंगपंचमी की गेर
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
लाइव अपडेट
03:27 PM, 12-Mar-2023
राजबाड़ा
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
संस्था सृजन की गेर में 8 हजार किलो टेसू के फूलों से तैयार गुलाल से लोगों का स्वागत हुआ। गेर में बरसाना की टीम लट्ठ मार होली में लोगों ने खूब मस्ती की। वहीं भगवान राधाकृष्ण की जोड़ी ने रासरंग किया। बांके बिहारी का ढोल भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। मिसाइल से 200 फीट ऊपर तक जा रहे पानी ने सभी को सराबोर कर दिया।
12:31 PM, 12-Mar-2023
केसरिया झंडों से ढंक गया राजवाड़ा
रसिया कॉर्नर गेर में विशेष रूप से बैंड बाजे, ढोल ताशे, 3 डीजे की गाडिय़ां, 10 टैक्टर ट्राली पर ड्रम से पानी उड़ाते हुए होली के हुरियारे चलते दिखे। पुराने इंदौर की पहचान बैल रंगाड़े, तांगे, 5 पानी की टैंकरों पर 100 फीट तक केसरिया रंग की मार करने वाली मिसाइल भी दिखी। गेर में शामिल सभी गाडिय़ों पर बड़े केसरिया ध्वज रहे। 500 युवा केसरिया हेलमेट पहनकर युवाओं को हेलमेट पहन गाड़ी चलाने का संदेश देते हुए निकले।
इंदौर रंगपंचमी की गेर Live
विज्ञापन
12:23 PM, 12-Mar-2023
जूनियर अमिताभ के संग जमा रंग
टोरी कॉर्नर रंगपंचमी महोत्सव समिति की गेर में जूनियर अमिताभ बच्चन के साथ महिलाओं और बच्चों ने बहुत मस्ती की। उनके साथ महिला आर्टिस्ट और बड़ी टीम भी पहुंची जिसने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। बोरिंग मशीन से 100 फीट ऊपर तक गुलाल और रंगों उड़ते रहे। रास्ते में कई जगह पर गुलाल से तिरंगा बनाया गया। डीजे की गाडिय़ों, बैंड और ढोल ढमाकों पर लोग जमकर मस्ती करते दिखे।
एक बार में उड़ते 100 किलो गुलाल से सराबोर हुआ पूरा माहौल
मॉरल क्लब ने गेर के लिए मुंबई से 70 लोगों की ताशा पार्टी बुलवाई। ताशा पार्टी धुन पर युवा नाचतेझूमते रहे। एक बार 100 किलो गुलाल उडऩे से पूरा माहौल ही रंगीन हो गया। 4 ब्लोअर मशीनों से 60 फीट ऊपर तक गुलाल उड़ाया गया और 40 हजार लीटर के पानी टैंकर से 6 मिसाइल एक साथ चलती रहीं। इन्होंने 50 फीट ऊपर तक पानी फेंका।
12:20 PM, 12-Mar-2023
राजबाड़ा
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
हिंद रक्षक ने नरसिंह बाजार स्थित बद्रीनारायण मंदिर से फागयात्रा शुरू की। भगवान राधाकृष्ण की आरती से यात्रा शुरू हुई। यात्रा में भगवान तिरुपति बालाजी मंदिर की प्रतिकृति स्वरूप मंदिर बनाया गया। यात्रा में सबसे आगे भगवा ध्वज वाहिनी थी। युवा यात्रा में शामिल रथ को खींचते दिखे। फागयात्रा में हजारों मातृशक्ति भी रहीं। फागयात्रा में अबीर, गुलाल व टेसू के फूलों का ही प्रयोग हुआ। गेर के साथ-साथ लोग अपने-अपने परिवार के साथ भी डांस कर रहे हैं। गेर वाले रास्ते पर लोग रंगबिरंगी आकर्षक टोपियां पहनकर पहुंच रहे हैं।
12:04 PM, 12-Mar-2023
राजबाड़ा
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
12:03 PM, 12-Mar-2023
राजबाड़ा
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
विज्ञापन
12:00 PM, 12-Mar-2023
राजबाड़ा
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
10:29 AM, 12-Mar-2023
सुबह से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। पुलिसकर्मी गेर में हर जगह मौजूद हैं। नशा करके आने वालों पर सख्त नजर रखी जा रही है। गेर के मार्ग में चारों तरफ सीसीटीवी व्यवस्था लगाई गई है। साथ ही खतरनाक भवनों को चिन्हित कर उन पर सूचना पटल लगाया गया है।
10:22 AM, 12-Mar-2023
रंगपंचमी की गेर में कई संस्थाएं शामिल हैं। इनमें टोरी कार्नर महोत्सव समिति, संगम कार्नर, मॉरल क्लब, रसिया कार्नर, राधाकृष्ण फाग यात्रा, श्री कृष्ण फाग यात्रा, संस्था संस्कार, बाणेश्वर समिति, माधव फाग यात्रा आदि प्रमुख हैं।
10:12 AM, 12-Mar-2023