फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore RangPanchami 2026: खत्म हुई पारंपरिक इंदौर की गेर, खूब खेला लोगों ने रंग; महापौर सहित टीम जुटी सफाई में

Sun, 08 Mar 2026 03:28 PM IST
Sabahat Husain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Sabahat Husain Updated Sun, 08 Mar 2026 03:28 PM IST
खास बातें

Indore Rang Panchami Ger 2026: आज देवी अहिल्या की नगरी इंदौर में हर साल की तरह इस साल भी रंगपंचमी पर निकली गेर राजवाड़ा में खत्म हो गई है। इस आयोजन से जुड़ी तस्वीरें आप भी देखिए। 

विज्ञापन
Indore Rang Panchami 2026 Live Traditional Ger procession in Rajwada Indore update
राजवाड़ा पहुंची गेर - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

03:24 PM, 08-Mar-2026

महापौर भी करने लगे सफाई

गेर खत्म होने के बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी सफाई करते नजर आए। - फोटो : अमर उजाला
गेर खत्म होने के बाद निगम कर्मी सफाई में जुट गए हैं। महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी सफाई करते दिखे। 400 से अधिक सफाई मित्र और 20 से अधिक सफाई की गाड़ियां काम में जुटी हैंं। चंद घंटों में पूरा गेर मार्ग साफ हो जाएगा। बीते साल 2025 में रंगपंचमी के अवसर पर गेर मार्ग को रंग और गुलाल से तरबतर करती रही। 2025 में गेर मार्ग पर 400 से अधिक सफाई मित्रों की टीम तैनात थी, जो मार्ग क़ी सफाई कर रही थी। गेर के विभिन्न मार्गों पर आठ डंपर लगाए गए थे। 15 डंपर कचरा शाम 7:00 बजे तक निकल जा चुका था। गुलाल बहुत अधिक मात्रा में सड़कों पर फैला हुआ था, जबकि जूते चप्पल कम थे। इस सफाई अभियान में 25 स्वीपिंग मशीन, 10 पानी के टैंकर, 25 टिप्पर्स और जेसीबी मशीन से सफाई की गई थी। देर शाम तक रंगपंचमी का गैर मार्ग साफ हो गया था। इस बार शांतिपूर्वक रंगपंचमी महोत्सव संपन्न होना प्रशासन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, पिछले वर्ष ट्रैक्टर से एक युवक की मौत मातम में बदल गई थी। 

02:07 PM, 08-Mar-2026

दो बजे तक चला गेरों का कारवां

इंदौर का 76वां गेर महोत्सव सुबह 10.30 बजे शुरू हुआ और यह दोपहर करीब दो बजे खत्म हो गया। राजवाड़ा पर अंतिम गेर संगम कॉर्नर की थी। इसके गुजरने के बाद लोगों की भीड़ छंटने लगी। हालांकि, सराफा होकर अपने तय ठिकानों तक लौट रही गेरों को देखने के लिए भी लोग बड़ी संख्या में डटे हुए थे। इसके बाद नगर निगम के 200 सफाई कर्मियों की विशेष टीम सक्रिय होगी और चंद घंटों में देश के सबसे स्वच्छ शहर के गेर मार्ग को चमका दिया जाएगा।
विज्ञापन
01:54 PM, 08-Mar-2026

संबंधित वीडियो

01:50 PM, 08-Mar-2026

गेर खत्म, राजबाड़ा पर भीड़ बाहर निकलना शुरू

01:35 PM, 08-Mar-2026

भगवान भोलेनाथ की जटाओं से बहती गंगा

01:31 PM, 08-Mar-2026

भगवान कृष्ण के मोर पंखों से उड़ा रंग

संगम कॉर्नर की गेर में भगवान कृष्ण की झांकी के पीछे मोर पंखे सजाए गए थे। मोर पंखों से रंगों की बौछार हो रही थी। इस झांकी ने लोगों का मन मोह लिया। कृष्ण और मोर पंख और रास उल्लास का अद्भुत नाता है, जो इस झांकी ने जीवंत कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
01:19 PM, 08-Mar-2026

भगवान कृष्ण के मोर पंखों से उड़ा रंग

01:14 PM, 08-Mar-2026

एक बजे राजवाड़ा पहुंची संगम कॉर्नर की गेर

संस्था सृजन के कमलेश खंडेलवाल के नेतृत्व में निकली संगम कॉर्नर की गेर 1 बजे के बाद राजवाड़ा पर पहुंची। इस गेर में हजारों की संख्या में युवा शामिल थे। गेर में शामिल टैंकरों व मिसाइलों से जमकर रंग और गुलाल की वर्षा हुई। राजवाड़ा पर जब यह गेर पहुंची तब वहां पैर रखने की जगह नहीं बची थी। लोगों ने उत्साह से गेर में भाग लिया।
01:12 PM, 08-Mar-2026

संस्था सृजन की गेर राजबाड़ा पहुंची

01:04 PM, 08-Mar-2026

फाग यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed