फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore LS Election Results Live: इंदौर में तीन रिकॉर्ड, नोटा को दो लाख वोट, देश में सबसे बड़ी जीत लालवानी की

Tue, 04 Jun 2024 08:10 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 04 Jun 2024 08:10 PM IST
खास बातें

Indore Chunav Result Winner Candidate BJP Shankar Lalwani: इंदौर में BJP के Shankar Lalwani ने सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड बनाया है। नोटा भी दो लाख वोट के साथ रिकॉर्ड बनाकर देशभर में चर्चा का विषय बना।

विज्ञापन
Indore Lok Sabha Chunav Result Live BJP Shankar Lalwani Won against BSP Sanjay Solanki News in Hindi
इंदौर में लोकसभा चुनाव परिणाम। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

लाइव अपडेट

04:19 PM, 04-Jun-2024
शंकर लालवानी भाजपा 1226751
संजय सोलंकी बसपा 51659 
पवन कुमार अभा परिवार पार्टी 15210 
अभय जैन निर्दलीय 8392 
नोटा   218674
02:10 PM, 04-Jun-2024
इंदौर में बने तीन रिकॉर्ड रिकॉर्ड 
1.
भाजपा के शंकर लालवानी को मिले 12 लाख 26 हजार 751 वोट। भाजपा ने यहां पर अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है। देश में सबसे ज्यादा वोट मिले। 
2. सांसद शंकर लालवानी ने देश में सबसे बड़ी जीत हासिल कर ली है। जीत का अंतर 1,00,8077 है। इससे पहले, 2019 में सबसे बड़ी गुजरात की नवसार सीट के नाम पर थी। वहां भाजपा के सीआर पाटिल नवसार सीट से 6.90 लाख वोटों से जीते थे। 
3. नोटा को पहली बार देश में 2,18,674 ज्यादा वोट मिल गए हैं। अब तक देश में रिकॉर्ड बिहार की गोपालगंज सीट के नाम पर था। उसे 2019 में देश में सबसे ज्यादा 51,600 वोट मिले थे।
विज्ञापन
12:02 PM, 04-Jun-2024
देश में इंदौर का चुनाव चर्चा में
इंदौर का चुनाव पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है। यहां पर नोटा ने सबसे अधिक दो लाख वोट लिए हैं और भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी भी देश में सबसे बड़ी जीत दर्ज करके इतिहास रच चुके हैं। 
11:47 AM, 04-Jun-2024
इंदौर में बना दोहरा रिकॉर्ड
इंदौर लोकसभा चुनाव परिणाम में भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी ने देश की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। उन्हें 1226751 वोट मिले हैं। इसके साथ इंदौर में नोटा को दो लाख वोट मिले हैं। इंदौर के परिणाम की देशभर में चर्चा है। इंदौर में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने चुनाव से ठीक पहले नामांकन वापस ले लिया था। इस वजह से कांग्रेस इंदौर में चुनाव नहीं लड़ पाई। कांग्रेस ने जनता से अपील की थी कि नोटा पर वोट दे और अपना विरोध दर्ज करवाए। परिणाम में भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी 11 लाख वोट से आगे चल रहे हैं। इससे पहले 2019 में गुजरात के नावासार सीट पर भाजपा के सीआर पाटिल ने 6,89,668 वोटों से जीत कर अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की थी। शंकर लालवानी देश में सबसे बड़ी जीत की ओर हैं। 
08:48 AM, 04-Jun-2024
नोटा का रिकॉर्ड 
इंदौर ने इस बार देश में सबसे अधिक नोटा का रिकार्ड बना दिया है। नोटा को एक लाख से ज्यादा वोट मिल चुके हैं। शंकर लालवानी पांच लाख वोट से आगे चल रहे हैं। अभी देश में सबसे ज्यादा नोटा का रिकॉर्ड फिलहाल बिहार के गोपालगंज के नाम है। वर्ष 2019 के चुनाव में यहां 51,660 नोटा पड़े थे। इंदौर इस मामले में इस बार रिकॉर्ड बना सकता है।
07:59 AM, 04-Jun-2024
इंदौर का भाजपा कार्यालय। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
भाजपा कार्यालय को सजाया गया
मतगणना स्थल नेहरू स्टेडियम के ठीक सामने ही भाजपा कार्यालय बना हुआ है। भाजपा कार्यालय को भगवा रंग से सजाया गया है। भाजपा के नेता और कार्यकर्ता भी यहां पर जुटने लगे हैं। इंदौर में कांग्रेस का कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं है इसलिए भाजपा को यहां देश में सबसे बड़ी जीत की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
07:44 AM, 04-Jun-2024
नेहरू स्टेडियम के बाहर भीड़ जुटना शुरू। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
सबसे पहले खुलेंगे डाक मतपत्र
सुबह आठ बजे डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हो जाएगी। इसके बाद ईवीएम की बारी आएगी। नेहरू स्टेडियम में मतगणना चल रही है। इसके लिए प्रशासन के द्वारा लगभग 700 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी दी गई है। मतगणना के लिए विधानसभा वार कुल 169 टेबल लगाई गई हैं। इन टेबल पर कुल 146 राउंड में मतगणना पूरी होगी। मतगणना स्थल नेहरू स्टेडियम में व्यापक व्यवस्थाएं की गई है। गर्मी को देखते हुए प्रत्येक मतगणना कक्ष में एसी, कूलर, पंखे, मेडिकल कीट आदि की व्यवस्था रहेगी। साथ ही मतगणना स्थल पर एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि जरूरी व्यवस्थाएं भी की गई हैं।
07:03 AM, 04-Jun-2024
जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
कांग्रेस ने कहा नोटा को मिलेंगे रिकार्ड वोट
लोकसभा चुनाव परिणाम से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि नोटा यहां पर रिकार्ड बनाएगा। भाजपा ने जिस तरह से कांग्रेस प्रत्याशी को चुना से बाहर करवाया है उसका परिणाम जनता के क्रोध के रूप में भुगतना पड़ेगा। 
06:57 AM, 04-Jun-2024
कलेक्टर आशीष सिंह की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम खोला गया। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
भाजपा यहां से रिकार्ड जीत बना सकती है
माना जा रहा है कि भाजपा यहां से रिकार्ड जीत बना सकती है। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा के शंकर लालवानी पांच लाख 47 हजार वोट के अंतर से जीते थे। इस बार कांग्रेस प्रत्याशी के मैदान में नहीं होने से उम्मीद की जा रही है कि भाजपा यहां दस लाख से अधिक वोट से जीतेगी। 
06:34 AM, 04-Jun-2024

Indore LS Election Results Live: इंदौर में तीन रिकॉर्ड, नोटा को दो लाख वोट, देश में सबसे बड़ी जीत लालवानी की

Indore Lok Sabha Election Result Live के रुझान नौ बजे से आना शुरू हो जाएंगे। भाजपा BJP के शंकर लालवानी (Shankar Lalwani), बसपा के संजय सोलंकी और जनहित पार्टी के अभय जैन के बीच मुख्य मुकाबला होगा। कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने नामांकन के अंतिम दिन ही अपना फार्म वापस निकाल लिया था। इस वजह से इंदौर में कांग्रेस का लोकसभा चुनाव में कोई प्रत्याशी नहीं है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed