फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhindwara Election Result Live: छिंदवाड़ा में नकुलनाथ हारे, 1,14,655 वोटों से जीतें भाजपा के विवेक बंटी साहू

Tue, 04 Jun 2024 05:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 04 Jun 2024 05:36 PM IST
खास बातें

Chhindwara MP Lok Sabha Chunav Results 2024 Live Vote Counting Today News Updates in Hindi: मध्य प्रदेश की हॉट सीट छिंदवाड़ा में इस बार बाजी पलटी मारी है। यहां कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ को भाजपा के विवेक बंटी साहू ने हरा दिया है। 

विज्ञापन
Chhindwara Lok Sabha Election Result 2024 BJP Vivek Bunty Sahu Won against Congress Nakul Nath
छिंदवाड़ा लोकसभा सीट - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

03:31 PM, 04-Jun-2024
छिंदवाड़ा सीट से भाजपा के विवेक बंटी साहू ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व सीएम कमलनाथ के पुत्र नकुलनाथ को हरा दिया है। 
 
12:08 PM, 04-Jun-2024

छिंदवाड़ा में नकुलनाथ 102060 वोटों से पीछे चल रहे हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने बढ़त बनाई हुई है। 

विज्ञापन
11:19 AM, 04-Jun-2024
विवेक बंटी साहू 60000 से आगे
छिंदवाड़ा लोकसभा में 9 राउंड के पश्चात विवेक बंटी साहू 60000 वोट से आगे चल रहे हैं।
10:05 AM, 04-Jun-2024
MP Loksabha: विवेक बंटी साहू 19000 वोट से आगे
छिंदवाड़ा लोकसभा में भाजपा के विवेक बंटी साहू 19000 वोट से आगे
09:39 AM, 04-Jun-2024

छिंदवाड़ा का पहला राउंड कम्पलीट
छिन्दवाड़ा, 110, सौसर, 117, चौरई1331, पढुर्णा, 1639, जुन्नारदेव 2057, अमरवाड़ा 2698, परासिया, 3014 कुल 13025 से भाजपा आगे


08:18 AM, 04-Jun-2024
कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ पीछे
छिंदवाड़ा में डाक मतपत्र की गिनती शुरू हो ई है। कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ पीछे चल रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
08:03 AM, 04-Jun-2024
MP Election Result 2024: 8 बजे से शुरू होगी मतगणना
छिंदवाड़ा संसदीय सीट का चुनाव परिणाम बस कुछ ही देर में आ रहा है। इस क्षेत्र में कांग्रेस केवल एक बार 1997 का उप चुनाव हारी है; बाकी सारे चुनाव वह जीतती रही है। 1977 के लोकसभा चुनावों में जब कांग्रेस को देश में बुरी हार मिली थी तब भी छिंदवाड़ा में जीत गई थी। यहां से कमलनाथ 9 बार सांसद बने हैं और उनके बेटे नकुलनाथ पिछला चुनाव जीतने के बाद दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं।
 
04:38 AM, 04-Jun-2024

Chhindwara Election Result Live: छिंदवाड़ा में नकुलनाथ हारे, 1,14,655 वोटों से जीतें भाजपा के विवेक बंटी साहू

मध्य प्रदेश में 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 29 में से भाजपा ने 28 सीटों पर जीत हासिल की थी। छिंदवाड़ा सीट पर नकुलनाथ ने ही भाजपा के प्रदेश में क्लीन स्वीप को रोका था और यह सीट कांग्रेस के पास गई थी। इस बार एग्जिट पोल के रुझानों में छिंदवाड़ा सीट पर भी भाजपा की जीत का अनुमान लगाया गया है। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ प्रत्याशी हैं। भाजपा की तरफ से विवेक बंटी साहू को उतारा गया है। भाजपा ने इस सीट को जीतने के लिए पूरा जोर लगाया है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगातार रैली और रोड शो किए। शाह ने छिंदवाड़ा में रात गुजारकर रणनीति भी बनाई। नाथ के करीबियों को तोड़कर भाजपा में शामिल किया गया। अब इस सीट के परिणाम पर ही सबकी नजरें टिकी हैं। पिछले चुनाव में नकुलनाथ को 5.47 लाख वोट मिले थे। उन्हें 37 हजार 536 वोट से जीत मिली थी। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed