फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Jobs Results Live: बिहार कृषि विश्विविद्यालय-यूपी रेरा में निकलीं नौकरियां, जानें कब-कैसे करें आवेदन

Tue, 09 May 2023 07:42 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 09 May 2023 07:42 PM IST
खास बातें

Sarkari Jobs Results 2023 Live: यूपी और बिहार में कई पदों पर नौकरियों के अवसर हैं। जहां बिहार कृषि विश्वविद्यालय में नॉन-टीचिंग के कुल 147 पद पर भर्ती होगी। वहीं यूपी रेरा में आईटी और डाटा एनालिस्ट के पद खाली हैं।

विज्ञापन
Sarkari Jobs Results 2023 Latest Government Vacancy up rera Upsc Ibps Notification Admit Card Board Result Dat
सरकारी नौकरी sarkari naukari - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

07:41 PM, 09-May-2023

Latest Government Vacancy कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती के स्कोरकार्ड

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ), एसएसएफ, असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही के 50,187 कॉन्स्टेबल (जीडी) पदों के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि उक्त परीक्षा के अंक अब आयोग की वेबसाइट पर 08 मई, 2023 को अपलोड किए गए हैं। 
06:39 PM, 09-May-2023

Sarkari Jobs SC GD Constable Result Scorecard 2022 Released

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने CAPFs में कॉन्स्टेबल (GD), असम राइफल्स में SSF और राइफलमैन (GD) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो परीक्षा, 2022 में सिपाही के उम्मीदवारों के स्कोर कार्ड जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं वे उनके एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे।  
विज्ञापन
05:42 PM, 09-May-2023

OPSC Recruitment 2023

OPSC भर्ती अभियान का उद्देश्य स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के तहत ग्रुप-बी के रैंक में आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों की कुल 116 रिक्तियों को भरना है। 
05:04 PM, 09-May-2023

OPSC Ayurvedic Medical Officers Recruitment 2023

ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी के पद पर भर्ती की प्रक्रिया आज यानी 09 मई 2023 से शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 जून 2023 तक है।

 

04:38 PM, 09-May-2023

CG Recruitment 2023

छत्तीसगढ सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि युवाओं के हित में एक और बड़ा फैसला। स्कूल शिक्षा विभाग ने 12 हजार 489 शिक्षकों की सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया। इसमें 6,285 सहायक शिक्षक, 5,772 शिक्षक, 432 व्याख्याताओं के पदों पर भर्ती की जाएगी। व्यापमं भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा।  
04:27 PM, 09-May-2023

Chhattisgarh Teacher Recruitment 2023

छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। राज्य में शिक्षकों के 12,489 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह द्वारा ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है। सीधी भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 06 मई, 2023 से आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 06 जून 2023 तक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
02:11 PM, 09-May-2023

RBI Grade B Recruitment 2023

बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के पास अच्छा मौका है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने विभिन्न विभागों में अधिकारी ग्रेड 'बी' (डीआर) के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 09 मई से शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर इन रिक्तियों के लिए 09 जून 2023 शाम छह बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आरबीआई ग्रेड बी भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 291 रिक्तियों को भरना है। 
12:56 PM, 09-May-2023

MBOSE HSSLC Result 2023 Out

मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE) ने मेघालय बोर्ड हायर सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट ( MBOSE SSLC 2023) रिजल्ट जारी कर दिया है। मेघालय बोर्ड 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइटों mbose.in और megresults.nic.in पर  अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

 

12:19 PM, 09-May-2023

South East Central Railway Recruitment 2023

इंडियन रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। रेलवे में 500 से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकली हैं। इसमें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 548 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसके लिए 24 साल तक की उम्र के 10वीं पास उम्मीदवार रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in पर जाकर 3 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
11:41 AM, 09-May-2023

Telangana TSBIE 1st, 2nd year Results 2023 Out

तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TSBIE) ने तेलंगाना इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। दोनों परीक्षाओं में शामिल छात्र-छात्राएं TSBIE की आधिकारिक वेबसाइट tsbie.cgg.gov.in के माध्यम से बीएसई तेलंगाना 2023 रिजल्ट देख सकते हैं। 

 

Load More
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed