फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC will conduct Recruitment examination for 1265 group c posts

UKSSSC: 1265 पदों के लिए आयोग दोबारा नए सिरे से कराने जा रहा परीक्षा, भर्तियों का कैलेंडर जारी

Mon, 10 Apr 2023 09:16 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 10 Apr 2023 09:16 PM IST
सार

UKSSSC Recruitment Examination Update: समूह-ग की जिन तीन भर्तियों का कैलेंडर जारी किया गया है, उनके विज्ञापन आयोग ने 2019 से 2021 के बीच जारी किए थे।

विज्ञापन
UKSSSC will conduct Recruitment examination for 1265 group c posts
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेपर लीक के सदमे से बाहर निकलकर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग नए सिरे से भर्तियां कराने जा रहा है। आयोग ने अपने इरादे जाहिर करते हुए भर्तियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। समूह-ग की जिन तीन भर्तियों का कैलेंडर जारी किया गया है, उनके विज्ञापन आयोग ने 2019 से 2021 के बीच जारी किए थे।

विज्ञापन


UKSSSC: अब कसेगा शिकंजा...पेपर लीक के 200 से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे प्रतिबंधित, पुलिस ने आयोग को सौंपी सूची
विज्ञापन


आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि वन दरोगा भर्ती का विज्ञापन आयोग ने 18 दिसंबर 2019 को जारी किया था। 316 पदों के लिए यह विज्ञापन जारी हुआ था, जिसकी परीक्षा अब 11 जून को कराई जाएगी। वहीं, 13 विभागों में 916 पदों के लिए आयोग ने स्नातक स्तरीय परीक्षा का आयोजन किया था, जिसमें पेपर लीक होने के बाद आयोग ने इसे रद्द कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अब यह परीक्षा नौ जुलाई को दोबारा कराई जा रही है। वहीं, सचिवालय सुरक्षा संवर्ग रक्षक भर्ती का आयोजन भी पिछले साल किया गया था, जिसमें पेपर लीक हो गया था। बताया कि रक्षक के 33 पदों पर भर्ती के लिए अब दोबारा 21 मई को परीक्षा होगी।

आए थे बंपर आवेदन

स्नातक स्तरीय परीक्षा में करीब दो लाख ने आवेदन किया था, जिनमें से एक लाख 60 हजार ने परीक्षा दी थी। वन दरोगा भर्ती के लिखित परीक्षा 51,961 उम्मीदवारों ने दी थी। परीक्षा के लिए 83,776 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 16 से 21 जुलाई 2021 तक ऑनलाइन परीक्षा कराई गई।

वहीं, आयोग की ओर से आयोजित सचिवालय रक्षक के 33 पदों की लिखित परीक्षा 26 सितंबर 2021 को प्रदेशभर के 107 केंद्रों में हुई थी। इस परीक्षा में 25,805 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। आयोग कुल 1265 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाएं कराने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed