UP Police Result 2024 Live: यूपी पुलिस भर्ती रिजल्ट पर बड़ा अपडेट! परिणाम नवंबर में जारी होने की उम्मीद
{"_id":"6725aa4425d4235ee7058ef8","slug":"up-police-constable-result-2024-live-uppbpb-up-police-bharti-result-date-time-and-direct-link-uppbpb-gov-in-2024-11-02","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP Police Result 2024 Live: यूपी पुलिस भर्ती रिजल्ट पर बड़ा अपडेट! परिणाम नवंबर में जारी होने की उम्मीद","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Mon, 04 Nov 2024 01:55 PM IST
आकाश कुमार
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Mon, 04 Nov 2024 01:55 PM IST
खास बातें
UP Police Bharti Result Date Time Live Updates: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी कांस्टेबल लिखित परीक्षा के नतीजे को लेकर आधिकारिक घोषणा कर दी है। बोर्ड के ताजा नोटिस के अनुसार, परिणाम नवंबर के तीसरे सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है।
नतीजे की घोषणा होते ही उम्मीदवार आधिकारिक घोषणा के बाद, उम्मीदवार (uppbpb.gov.in) पर अपने परिणाम देख सकते हैं। उम्मीद जताई जा रही है नतीजे के साथ ही बोर्ड श्रेणीवार कट-ऑफ अंक की भी घोषणा करेगा।
विज्ञापन
UP Police Constable Result 2024
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
लाइव अपडेट
02:10 PM, 03-Nov-2024
UP Police Answer Key: 70 प्रश्नों पर मिली थी आपत्ति
यूपीपीआरपीबी को 10 पालियों के कुल 70 प्रश्नों के संबंध में आपत्तियां उचित मिलीं। इसके बाद बोर्ड ने संसोधन करते हुए 25 प्रश्नों को निरस्त कर दिया।06:34 PM, 02-Nov-2024
UP Police Result 2024: रिजल्ट के लिए अभी और इंतजार
अभ्यर्थियों को यूपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के परिणाम के लिए अभी और इंतजार करना होगा। भर्ती बोर्ड के ताजा नोटिस के अनुसार, इसके नवंबर के तीसरे सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। नोटिस में लिखा है, "लिखित परीक्षा के परिणाम के शीघ्र प्रकाशन की दिशा में UPPRPB द्वारा सतत् कार्य किया जा रहा है। आशा है कि नवंबर के तृतीय सप्ताह में UPPRPB द्वारा चयन के अगले प्रक्रम DVPST हेतु उपयुक्त अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की जाएगी। इस संबंध में आधिकारिक सूचना बोर्ड की वेबसाइट पर यथा समय दी जाएगी।"
विज्ञापन
06:31 PM, 02-Nov-2024
UP Police result 2024: उत्तर कुंजी को लेकर फंसा है पेंच
यूपी बोर्ड ने नोटिस जारी कर कहा, 'UPPRPB द्वारा आरक्षी भर्ती - 2023 की लिखित परीक्षा के परीक्षार्थियों से प्राप्त आपत्तियों का पूर्ण परीक्षण कर तथा विषय विशेषज्ञों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर अंतिम उत्तर कुंजी दिनांक 30/10/24 को प्रकाशित की गई है। यह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://uppbpb.gov.in व https://ctcp24.com/uppbpbcst23/index.aspx पर दिनांक 09- 11-2024 तक उपलब्ध है। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक पाली के निरस्त प्रश्नों के अंक, माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा निर्णीत रिट याचिका संख्या-2669/2009 पवन कुमार अग्रहरि बनाम UPPSC में दी गई व्यवस्था के अनुसार दिए जाएंगे।'UPPRPB द्वारा आरक्षी भर्ती- 2023 की लिखित परीक्षा के परीक्षार्थियों से प्राप्त आपत्तियों का पूर्ण परीक्षण कर तथा विषय विशेषज्ञों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर अंतिम उत्तर कुंजी दिनांक 30/10/24 को प्रकाशित की गई है। यह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://t.co/JM9e8NRaD6 व…
— Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board (@upprpb) November 2, 2024
06:26 PM, 02-Nov-2024
UP Police Result 2024: किसी भी समय जारी हो सकता है रिजल्ट
भर्ती बोर्ड को यूपी कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट अक्तूबर के अंत तक जारी करने की तैयारी करने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि, अभी तक रिजल्ट जारी नहीं हो सका है, लेकिन इसके बहुत जल्द जारी होने की उम्मीद लगाई जा रही है। किसी भी पल परिणामों का इंतजार खत्म हो सकता है।04:53 PM, 02-Nov-2024
UP Police Merit List: मेरिट सूची कब होगी जारी?
बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस रिजल्ट के साथ बोर्ड द्वारा एक मेरिट सूची जारी करने की उम्मीद है, जिसमें भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों के लिए सफलतापूर्वक अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों का विवरण होगा, जिसमें शारीरिक दक्षता परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन शामिल हैं।चयन कई चरणों पर आधारित होगा, जिसकी शुरुआत लिखित परीक्षा से होगी। योग्य उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षण, उसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा से गुजरना होगा।
04:48 PM, 02-Nov-2024
UP Police Exam 2024: 1174 केंद्रों पर आयोजित हुई परीक्षा
यूपी पुलिस परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त, 2024 को 67 जिलों के 1,174 केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन सहित कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की गई थी। इससे पहले, यह परीक्षा 17 और 18 फरवरी को आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक होने के कारण इसे रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:40 PM, 02-Nov-2024
UP Police Height: यूपी पुलिस के लिए इतनी होनी चाहिए लंबाई
पुरूष उम्मीदवारों में सामान्य, ओबीसी, एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी निर्धारित की गई है, जबकि एसटी उम्मीदवारों की ऊंचाई 160 सेमी होनी चाहिए।04:34 PM, 02-Nov-2024
UP Police Result 2024: रिजल्ट चेक करने के लिए इसकी होगी जरूरत
यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या और पासवर्ड सहित अपने एडमिट कार्ड विवरण का उपयोग करना होगा।04:23 PM, 02-Nov-2024
UPPRPB: रिजल्ट ऐसे कर सकेंगे चेक
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, 'यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024' (परिणाम घोषित होने के बाद उपलब्ध) नामक लिंक ढूंढें।
- और उस पर क्लिक करें। एक नया पेज खुलेगा।
- आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- इसके बाद आपका 'यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024' स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- परिणाम डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसका एक प्रिंट आउट ले लें।
02:58 PM, 02-Nov-2024