फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Police Result Live Updates: यूपी पुलिस की फाइनल आंसर-की जारी, रिजल्ट किसी भी समय हो सकता है घोषित

Fri, 01 Nov 2024 01:56 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 01 Nov 2024 01:56 PM IST
खास बातें

UP Police Ka Result Kab Aayega | UP Police Bharti Result Date Time Live Updates: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड बहुत जल्द सिपाही भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित करने वाला है। रिजल्ट जारी होते ही योग्य अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in. पर जारी किया जाएगा। यहीं से उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

परीक्षा की शुचिता को बनाए रखने के लिए सीएम योगी ने अक्तूबर के अंत तक परिणाम घोषित करने के निर्देश दिए थे। ऐसे में उम्मीद है कि भर्ती बोर्ड किसी भी समय परिणाम की घोषणा कर सकता है। यहां यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के रिजल्ट से जुड़ी हर ताजा जानकारी अपडेट की जा रही है। यूपी पुलिस के लिए फिजिकल टेस्ट से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें।
 

विज्ञापन
UP Police Constable Result 2024 Live Updates Know UPPBPB UP Police Bharti Result Date Time and Direct Link
UP Police Result Live - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

लाइव अपडेट

01:55 PM, 01-Nov-2024

UP Police Result: रिजल्ट कब जारी होने की उम्मीद है? 

आज 1 नवंबर हो चुका है, लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अभी तक यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 की आधिकारिक तिथि और समय जारी नहीं किया है। उम्मीद है कि परिणाम जल्द ही आधिकारिक साइट पर होंगे।
07:45 PM, 31-Oct-2024

UP Police Cut-off Marks: कट-ऑफ अंक कब होंगे जारी

यूपी पुलिस रिजल्ट की घोषणा के साथ श्रेणीवार कट-ऑफ अंक भी जारी करने की उम्मीद है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट और कट-ऑफ अंक आधिकारिक वेबसाइट (uppbpb.gov.in) पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
03:03 PM, 31-Oct-2024

UP Police Result: कब जारी होगा रिजल्ट?

हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय ने द्वीट कर बताया कि यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 अक्तूबर के अंत तक घोषित कर दिया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है रिजल्ट आज या कल में घोषित कर दिए जाएंगे।
 
10:28 AM, 31-Oct-2024

48 लाख उम्मीदवार ने दी थी परीक्षा

UPPRPB की परीक्षा में इस बार लगभग 48 लाख उम्मीदवारों के लिए कांस्टेबल लिखित परीक्षा 23, 24, 25 अगस्त और 30, 31 अगस्त, 2024 को दो चरणों में आयोजित की गई थी। प्रोविजनल आंसर की भी जारी की गई थी। साथ ही आंसरी की के खिलाफ आपत्ति उठाने की अंतिम तिथि 19 सितंबर थी।
05:36 PM, 30-Oct-2024

UP Police Selection Process: ऐसे होगा चयन

यूपी पुलिस के लिए लिखित परीक्षा के परिणाम के बाद, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को शारीरिक मानक परीक्षण (PST), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इन सभी चरणों को पास करने वाले उम्मीदवारों को चयनित घोषित किया जाएगा।
04:02 PM, 30-Oct-2024

UPPRPB: ऐसे डाउनलोड करें उत्तरकुंजी

  • सबसे पहले यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद, आपको नोटिफिकेशन या रिजल्ट सेक्शन में जाना होगा। यहां आपको यूपी पुलिस कांस्टेबल फाइनल आंसर की 2024 से संबंधित लिंक मिलेगा।
  • लिंक पर क्लिक करेंगे, तो एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर आपको अपनी लॉगिन डिटेल्स (जैसे कि रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड) दर्ज करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद, आप अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:42 PM, 30-Oct-2024

UPPRPB Answer Key: यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा अंतिम उत्तर कुंजी जारी

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती परीक्षा  60,244 पदों के लिए अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है, जो अभ्यर्थी पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
02:21 PM, 30-Oct-2024

UP Police Result 2024: रिजल्ट इस लिंक से कर सकेंगे चेक

यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों का जल्द ही इंतजार खत्म होने वाला है। उम्मीद जताई जा रही है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 आज या कल में जारी कर दिया जाएगा। यूपी पुलिस का रिजल्ट (uppbpb.gov.in) पर जारी किया जाएगा।
10:47 AM, 30-Oct-2024

UP Police Result Date: रिजल्ट कब आने की उम्मीद?

जैसा कि यूपी सीएमओ द्वारा सूचित किया गया है, उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परिणाम अक्टूबर के अंत तक आने की उम्मीद है। इसलिए, उम्मीदवार आज या कल अपने परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं।
03:14 PM, 29-Oct-2024

UP Police Constable Vacancy: 60,244 पदों पर होगा चयन

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 60,244 पदों को भरना है। यह अभियान उत्तर प्रदेश के 67 जिलों में चलाया गया, जिसमें पांच दिनों में 10 शिफ्टों में 1,174 केंद्रों को कवर किया गया।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed