फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2023 Live: यूपी, बिहार और राजस्थान में हो रहीं भर्तियां, जानें कहां-किनको मिलेंगी नौकरियां

Wed, 12 Jul 2023 06:35 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 12 Jul 2023 06:35 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri 2023 Live: सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए, केंद्र सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों से संबद्ध सरकारी विभागों और सरकार की ओर से संचालित सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में सरकारी नौकरियां निकलीं हैं। यूपी, बिहार और राजस्थान में हो रहीं भर्तियां, जानें कहां-किनको मिलेंगी नौकरियां

विज्ञापन
Sarkari Results Sarkari Naukri 2023 Live Latest Govt Jobs Notification and Vacancy Update in Hindi
ग्रेजुएट के लिए सरकारी नौकरी अपडेट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

06:35 PM, 12-Jul-2023

JSSC JITOCE 2023 Recruitment

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा (JITOCE) 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी समय-सीमा नौ अगस्त को रात 11.59 बजे तक है। 
04:46 PM, 12-Jul-2023

Bank of Maharashtra Recruitment 2023

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने स्केल II और स्केल III में अधिकारियों के पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए गुरुवार 13 जुलाई से आधिकारिक वेबसाइट Bankofmaharashtra.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई 2023 तक है।
विज्ञापन
02:50 PM, 12-Jul-2023

Govt Jobs BPSC Recruitment 2023: रिक्तियों का विवरण

प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1 से 5): 79,943

माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 9 से 10): 32,916

उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 11 से 12): 57,602
 
02:08 PM, 12-Jul-2023

Govt Jobs BPSC Teacher Bharti 2023

BPSC भर्ती अभियान का उद्देश्य शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के तहत कक्षा एक से पांचवीं, कक्षा नौवीं से 10वीं और कक्षा 11वीं से 12वीं तक के स्कूल शिक्षकों के लिए कुल 1,70,461 रिक्तियों को भरना है। 
01:32 PM, 12-Jul-2023

Sarkari Naukri Live : BPSC Teacher Recruitment 2023

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने बिहार में प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया है। योग्य उम्मीदवार रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in या onlinebpsc.bihar.gov.in पर 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। 
12:34 PM, 12-Jul-2023

Sarkari Naukri पंजाब एंड सिंध बैंक की भर्ती

भर्ती अभियान का लक्ष्य विभिन्न विशेषज्ञ अधिकारी पदों के लिए कुल 183 रिक्तियों को भरना है। उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना में पात्रता मानदंड, वेतनमान, आरक्षण/छूट, आयु सीमा और प्रत्येक पद के लिए विशिष्ट अन्य विवरण देख सकते हैं। पंजाब एंड सिंध बैंक की चयन प्रक्रिया में शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए एक लिखित परीक्षा और एक साक्षात्कार शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:20 AM, 12-Jul-2023

Sarkari Jobs Punjab and Sindh Bank Recruitment 2023

पंजाब एंड सिंध बैंक की ओर से की जारी विशेषज्ञ अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पंजीकरण प्रक्रिया बुधवार, 12 जुलाई, 2023 को समाप्त हो रही है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट punjabandsindbank.co.in पर एसओ रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
10:44 AM, 12-Jul-2023

Sarkari Naukri BECIL Recruitment 2023 आयु सीमा व वेतनमान

बीईसीआईएल फील्ड असिस्टेंट पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 22744 रुपये वेतन मिलेगा। फील्ड असिस्टेंट के पद पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
10:00 AM, 12-Jul-2023

Sarkari Naukri BECIL Recruitment 2023 आवेदन शुल्क

सामान्य/ ओबीसी/ भूतपूर्व सैनिक/ महिला उम्मीदवारों को 885 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/पीएच वर्ग के उम्मीदवारों को 531 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
09:27 AM, 12-Jul-2023

Sarkari Naukri Live: BECIL Recruitment 2023 ऐसे करें आवेदन

  •                                                  
                    
    
                                                     
                    सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.becil.com पर जाएं।
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    करिअर पेज पर जाएं।
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करें।
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  •                                                  
                    
    
                                                     
                    भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed