06:21 PM, 04-Jun-2022
UPSC Pre Tips: मॉक टेस्ट सॉल्व करें
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब जितना ज्यादा हो सके मॉक टेस्ट सॉल्व करने की कोशिश करें। मॉक टेस्ट सॉल्व करना परीक्षा की तैयारी का सबसे अहम हिस्सा है। इससे आपको परीक्षा पैटर्न, सवाल को सॉल्व करने में लगने वाले समय आदि का अच्छा अनुमान हो जाएगा। आप अपनी गल्तियों पर भी ध्यान दे सकते हैं।
04:39 PM, 04-Jun-2022
Sarkari Naukri: अब कुछ भी नया न पढ़ें
क्योंकि अब UPSC Prelims 2022 में कुछ ही दिन बचे हैं तो किसी नए टॉपिक की ओर ज्यादा ध्यान न दें। जिन टॉपिक्स को पहले से पढ़ा है उन्हें ही रिवाइज करें। आखिरी समय में नए टॉपिक पढ़ने से ध्यान भी बंटेगा और तैयारी पर भी असर होगा।
03:30 PM, 04-Jun-2022
Sarkari Exam 2022: 5 जून को होगी यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवा और वन सेवा परीक्षा, 2022 का आयोजन 5 जून, 2022 को किया जाना निर्धारित है। परीक्षा देशभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी।
02:10 PM, 04-Jun-2022
Govt Job 2022: यहां करें आवेदन
जिन उम्मीदवारों को इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा है, वे इस सुनहरे मौके को हाथ से न जाने दें। उम्मीदवार अपना आवेदन जल्द से जल्द राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर कर सकते हैं।
12:33 PM, 04-Jun-2022
Govt Job Live: आरपीएससी में छह हजार पदों के लिए भर्ती
राजस्थान में सरकारी स्कूल में व्याख्याताओं के रिक्त पदों को भरने के लिए बड़ी भर्ती निकली है। इसके तहत, राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से व्याख्याता स्कूल शिक्षा परीक्षा 2022 के लिए 6000 से अधिक रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की आज आखिरी तारीख है।
11:04 AM, 04-Jun-2022
Sarkari Naukri 2022 : इस तारीख तक पूरा कर लें आवेदन
नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in 30 जून, 2022 से पहले तक पूरा कर लें।
10:20 AM, 04-Jun-2022
NFR Railway Recruitement: इतने पदों पर है भर्तियां
नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे की ओर से जारी किए गए अपरेंटिस भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 5636 निर्धारित की गई है।
09:17 AM, 04-Jun-2022
Sarkari Result Naukri Live: रेलवे, पुलिस समेत देश के विभिन्न विभागों में निकलीं बंपर भर्तियां, मिलेगी बेहतरीन सैलरी
Sarkari Naukri Results Jobs Live Updates: नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे ने अपरेंटिस के बंपर पदों पर भर्तियां जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से आमंत्रित किए गए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in पर जाकर कर सकते हैं।