07:00 PM, 27-May-2022
सरकारी नौकरी रिजल्ट 2022: Indian Army TGC Recruitment 2022
भारतीय सेना के 136वें तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम (136th Technical Graduate Course) पूरा करने वाले उम्मीदवारों को इंडियन आर्मी में परमानेंट कमीशन दिया जाता है। इस भर्ती के तहत वेतन 56 हजार से शुरू होकर 1.77 लाख रुपये प्रतिमाह तक रहता है।
05:50 PM, 27-May-2022
Sarkari Result Naukri: एसबीआई सेवानिवृत्त कर्मचारी भर्ती
इच्छुक उम्मीदवार sbi.co.in पर जाकर 18 मई से 07 जून, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नियमित पद के लिए उम्मीदवारों का चयन पद और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और साक्षात्कार पर आधारित होगा।
04:50 PM, 27-May-2022
Govt Results Govt Jobs 2022: एसबीआई में अफसरों की भर्ती
सेवानिवृत्त कर्मचारी के पास स्मार्ट मोबाइल फोन और पीसी/ मोबाइल एप/ लैपटॉप के माध्यम से या आवश्यकता के अनुसार निगरानी के लिए कौशल/ योग्यता और क्षमता होनी चाहिए। आवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 18 मई, 2022 तक 60 से 63 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
04:20 PM, 27-May-2022
Sarkari Jobs : SBI Retired Staff Recruitment 2022
एसबीआई सेवानिवृत्त कर्मचारी भर्ती के तहत एक्सपीरियंस और स्किल्ड उम्मीदवारों और एटीएम संचालन में कार्य अनुभव रखने वाले सेवानिवृत्त कर्मियों को वरीयता दी जाएगी।
03:19 PM, 27-May-2022
Govt Jobs 2022: एसबीआई में अफसरों की भर्ती
एसबीआई का लक्ष्य संगठन में चैनल मैनेजर फैसिलिटेटर, चैनल मैनेजर सुपरवाइजर और सपोर्ट ऑफिसर के 641 पदों को भरना है। आवेदक उम्मीवारों का चयन दस्तावेजों की स्क्रीनिंग और वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर होगा।
02:25 PM, 27-May-2022
Sarkari Jobs LIVE: एसबीआई में रिटायर्ड अफसरों की भर्ती
जो उम्मीदवार एसबीआई में रिटायर्ड अफसरों की भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/web/careers पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
01:12 PM, 27-May-2022
सरकारी नौकरी रिजल्ट 2022: UPSSSC एएनएम भर्ती का रिजल्ट जारी
UPSSSC महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता मुख्य परीक्षा आठ मई, 2022 को आयोजित की गई थी। UPSSSC महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की कुल 9212 रिक्तियों को भरने के लिए एक भर्ती अभियान चला रहा है।
12:25 PM, 27-May-2022
Results Jobs Live Updates : UPSSSC ANM Results 2022
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से एएनएम भर्ती के अगले दौर यानी साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के लिए कुल 17,713 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
11:39 AM, 27-May-2022
Sarakri Naukri Result : UPSSSC ANM Result 2021 Announced
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) मुख्य परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
11:30 AM, 27-May-2022
Sarkari Bharti Govt Jobs 2022: इंडियन आर्मी में परमानेंट कमीशन
भारतीय सेना के 136वें तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम (136th Technical Graduate Course) पूरा करने वाले उम्मीदवारों को इंडियन आर्मी में परमानेंट कमीशन दिया जाता है।