Sarkari Result Naukri Live: उत्तर प्रदेश और बिहार समेत देश के विभिन्न राज्यों में निकलीं बंपर सरकारी भर्तियां, जानें कैसे करना है आवेदन
{"_id":"626386b1a521c4763750cbdb","slug":"sarkari-result-sarkari-naukri-live-2022-latest-govt-jobs-alert-notifications-23rd-april-jobs-bank-railway-bharti-result-hindi-news-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Result Naukri Live: उत्तर प्रदेश और बिहार समेत देश के विभिन्न राज्यों में निकलीं बंपर सरकारी भर्तियां, जानें कैसे करना है आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sat, 23 Apr 2022 07:14 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sat, 23 Apr 2022 07:14 PM IST
खास बातें
Sarkari Result-Naukri 2022 Live (सरकारी नौकरी) Latest Govt Jobs (सरकारी रिजल्ट): अगर आप भी नौकरी खोज रहे हैं, तो आपको हम यहां ऐसी नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जहां आवेदन के जरिए आप बेहतरीन सैलरी पा सकते हैं। दरअसल, इस वक्त कई विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन जारी हैं।
विज्ञापन
Sarkari Result Sarkari Naukri Live 2022
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
07:13 PM, 23-Apr-2022
Sarkari Naukri 2022: ऐसे करें आवेदन
जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह हिंदुस्तान पेट्रोलियम की आधिकारिक वेबसाइट hindustanpetroleum.com पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।06:13 PM, 23-Apr-2022
Sarkari Naukri: HPCL में तकनीशियन के पदों पर भर्तियां
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने विशाखापत्तनम रिफाइनरी के लिए विभिन्न पदों पर भर्तियां जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है।
विज्ञापन
05:34 PM, 23-Apr-2022
सरकारी रिजल्ट: इतने पदों पर होना है चयन
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई इस भर्ती के माध्यम से कुल 204 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसके लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 18 से लेकर 26 फरवरी, 2022 तक किया गया था। वहीं, साक्षात्कार का आयोजन 30 मार्च, 2022 से लेकर 26 अप्रैल, 2022 तक किया गया था।04:57 PM, 23-Apr-2022
Sarkari Result 2022: ऐसे चेक करें अपना परिणाम
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए साक्षात्कार में शामिल हुए थे, वह अपना परिणाम राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। हम इस खबर में आपको परिणाम चेक करने का तरीका बताएंगे।04:39 PM, 23-Apr-2022
Sarkari Result: राजस्थान पीएससी एसीएफ और एफआरओ के साक्षात्कार का परिणाम जारी
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने वन विभाग एसीएफ और फॉरेस्ट रेंजर ऑफिसर (FRO) के पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार का परिणाम जारी कर दिया है। इसे ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया है।03:09 PM, 23-Apr-2022
Govt Jobs 2022: शैक्षणिक योग्यता व आयु-सीमा
हेडमास्टर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50% अंकों के साथ स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए।इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 31 से 47 वर्ष निर्धारित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:09 PM, 23-Apr-2022
Sarkari Naukri: आवेदन संपादित करने की तारीख भी बढ़ी आगे
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आवेदन पत्र को संपादित करने की अंतिम तारीख भी बढ़ा दी गई है। इससे पहले फॉर्म को संपादित करने की अंतिम तिथि 29 अप्रैल, 2022 थी, लेकिन अब उम्मीदवार 9 मई, 2022 तक फॉर्म को संपादित कर जमा कर सकते हैं।01:27 PM, 23-Apr-2022
Sarkari Naukri Live: ऐसे करें अपना आवेदन
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, पहले आवेदन की अंतिम तारीख 22 अप्रैल, 2022 थी, लेकिन आयोग ने अब समय सीमा बढ़ाकर 2 मई, 2022 कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।12:43 PM, 23-Apr-2022
सरकारी नौकरी: बीपीएससी ने हेडमास्टर भर्ती के आवेदन की तारीख आगे बढ़ाई
बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षा विभाग में बीपीएससी हेडमास्टर भर्ती के लिए आवेदन करने की समय सीमा बढ़ा दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया था, वे अब 2 मई, 2022 तक अपना आवेदन कर सकते हैं।11:47 AM, 23-Apr-2022