फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri-Result Live 2022: संघ लोक सेवा आयोग और जेएसएससी ने निकालीं बंपर नौकरियां, जानें पात्रता और प्रक्रिया

Mon, 07 Feb 2022 11:30 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 07 Feb 2022 11:30 PM IST
खास बातें

Live Sarkari Result 2022 (सरकारी नौकरी), Sarkari Naukri Job 2022, (सरकारी रिजल्ट)  SSC GD Constable, SSC MTS Result 2021 Live Updates: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में तैयारी कर रहे युवाओं को इंतजार होता है तो सिर्फ आवेदन निकलने का। ऐसी परेशानी को देखते हुए amarujala.com 10वीं पास से लेकर स्नातक तक के पदों पर निकलीं भर्तियों की जानकारी के लिए ये लाइव अपडेट चला रहा है। जिसमें आपको न सिर्फ नई नौकरी के बारे में पता चलेगा बल्कि जिनकी अंतिम तिथि नजदीक है उनकी भी जानकारी मिलेगी। आगे पढ़ें...

विज्ञापन
Sarkari Result-Sarkari Naukri Live 2022 Latest Govt Jobs Alert Notifications 07 February Jobs In UP JSSC UPSC Bharti Result Railway RRB NTPC Hindi News Updates
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:30 PM, 07-Feb-2022

Sarkari Naukri: पंजाब पीएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जल्द जारी करें

पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) ने जूनियार इंजीनियर भर्ती की संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए अपना आवेदन किया था, वह पंजाब लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं और आगे की जरूरत के लिए डाउनलोड भी कर सकते हैं। 
 
09:49 PM, 07-Feb-2022

Sarkari Naukri 2022: SBI SCO Recruitment 2022 कैसे करें आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर सभी दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
09:09 PM, 07-Feb-2022

Govt Jobs Update: आवेदन शुल्क

एसबीआई भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी और ईडब्लूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है। 
 
08:38 PM, 07-Feb-2022

सरकारी नौकरी: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी में स्नातक की डिग्री (रेगुलर) होनी चाहिए। आवेदकों की आयु 31 अगस्त, 2022 तक अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।
07:53 PM, 07-Feb-2022

Govt Jobs Update: इस तारीख को होगी परीक्षा

एसबीआई भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन 20 मार्च, 2022 को किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 5 मार्च को जारी कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि यह तारीखें अस्थाई है, इनमें परिस्थितियों के अनुसार बदलाव भी किया जा सकता है। 
07:06 PM, 07-Feb-2022

Sarkari Naukri 2022: इन पदों पर होगी भर्तियां

भारतीय स्टेट बैंक एससीओ भर्ती के माध्यम से असिस्टेंट मैनेजर (नेटवर्क सिक्योरिटी स्पेशलिस्ट) और असिस्टेंट मैनेजर (राउटिंग और स्विचिंग) के रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी। भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 48 है। उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
06:25 PM, 07-Feb-2022

सरकारी नौकरी: भारतीय स्टेट बैंक में विभिन्न पदों पर निकलीं भर्तियां

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने 48 एससीओ के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
05:54 PM, 07-Feb-2022

Sarkari Naukri-Results Live 2022: JSSC Recruitment के लिए ये है आवेदन शुल्क 

  • जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये आवेदन शुल्क है। 
  • झारखंड के एससी/एसटी/पीएच उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये आवेदन शुल्क है।
  • नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। 
05:14 PM, 07-Feb-2022

Sarkari Result-Sarkari Naukri Live JSSC Recruitment 2022 पात्रता मानदंड

इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, आवेदक पुरुष उम्मीदवार के लिए 21 से 35 वर्ष उम्र सीमा निर्धारित की गई है। जबकि, महिलाओं के लिए 21 से 38 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित की गई है। 
04:32 PM, 07-Feb-2022

Sarkari Results-Naukri 2022 LIVE: रिक्तियों का विवरण

पद रिक्तियों की संख्या वेतनमान
सहायक शाखा अधिकारी 384 पद 44,900 - 1,42,400 रुपये
जूनियर सचिव सहायक 322 पद 19,900 - 63,200 रुपये
प्रखंड आपूर्ति अधिकारी 245 पद 35,400 - 1,12,400 रुपये
योजना सहायक 05पद 29,200 - 92,300 रुपये
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed