Sarkari Naukri-Result Live 2022: नवोदय विद्यालयों और ईएसआईसी में हजारों नौकरियां, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
{"_id":"61f8ad08d9ff1855436822c2","slug":"sarkari-result-sarkari-naukri-live-2022-latest-govt-jobs-alert-notifications-01-february-jobs-in-up-railway-bharti-ssc-cpo-si-results-rrb-ntpc-recruitment-hindi-news-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri-Result Live 2022: नवोदय विद्यालयों और ईएसआईसी में हजारों नौकरियां, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Tue, 01 Feb 2022 11:07 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:07 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri-Result 2022 Live (सरकारी नौकरी) Latest Govt Jobs (सरकारी रिजल्ट) Admit Card Answer Key 01 February Hindi News Updates: अगर आप भी नौकरी खोज रहे हैं, तो आपको हम यहां ऐसी नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जहां आवेदन के जरिए आप बेहतरीन सैलरी पा सकते हैं। दरअसल, इस वक्त कई विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन की जारी है।
विज्ञापन
Sarkari Naukri 2022 Live
- फोटो : Amar Ujala Graphics
लाइव अपडेट
11:06 PM, 01-Feb-2022
Sarkari Naukri: बीपीएनएल भर्ती 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन की प्रारंभिक तिथि : 28 जनवरी, 2022आवेदन की अंतिम तिथि : 03 फरवरी, 2022
10:27 PM, 01-Feb-2022
सरकारी नौकरी: BPNL Recruitment 2022 के पात्रता मापदंड
भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड की भर्ती में आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान, केंद्र या राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड या ओपन स्कूल से कम से कम 10वीं पास की मार्कशीट या प्रमाण-पत्र होना आवश्यक है। हालांकि, भर्ती में 12वीं पास, ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
09:14 PM, 01-Feb-2022
Sarkari Naukri 2022: आवेदन की प्रक्रिया शुरू
भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड की भर्ती 2022 के तहत बीपीएनएल ने कुल 7,875 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीपीएनएल भर्ती के लिए आयु सीमा न्यूनतम 28 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष है। बीपीएनएल भर्ती 2022 की चयन प्रक्रिया में एक साक्षात्कार और दस्तावेज सत्यापन के बाद एक ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी।08:49 PM, 01-Feb-2022
Sarkari Naukri: बीपीएनएल में 10वीं पास के लिए 7800 से ज्यादा नौकरियां
10वीं पास लोगों के लिए सरकारी नौकरी पाने की राह खुल गई है। बीपीएनएल ने करीब आठ हजार पदों पर भर्ती शुरू की है। इन नौकरियों पर कम से कम 10वीं तक पढ़े-लिखे उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं।08:08 PM, 01-Feb-2022
सरकारी नौकरी : UKSSSC Recruitment 2022 के लिए ये है आयु सीमा
- कांस्टेबल (पुरुष), कांस्टेबल (पीएसी/आईआरबी (पुरुष)) - 18 से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- फायरमैन (पुरुष / महिला) - 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
सरकार के नियमानुसार आरक्षित श्रेणी के लिए आयु सीमा में छूट देय है। आधिकारिक वेबसाइट uk.gov.in या sssc.uk.gov.in में जाकर अधिसूचना से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
07:51 PM, 01-Feb-2022
Latest Govt Jobs Alerts: UKSSSC Recruitment 2022 की महत्वपूर्ण तारीखें
- अधिसूचना जारी होने की तिथि: 28 दिसंबर, 2021
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि: 03 जनवरी, 2022
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 16 फरवरी, 2022
- लिखित परीक्षा की तिथि: जून 2022
विज्ञापन
विज्ञापन
07:04 PM, 01-Feb-2022
सरकारी जॉब - सरकारी रिजल्ट्स : UKSSSC Recruitment 2022 की रिक्तियों का विवरण
पद : कांस्टेबल (पुरुष)- रिक्ति की संख्या: 785 पद
- वेतनमान: 21,700 रुपये - 69,100 रुपये (स्तर-03)
पद : कांस्टेबल [पीएसी/आईआरबी (पुरुष)]
- रिक्ति की संख्या: 291 पद
- वेतनमान: 21,700 रुपये - 69,100 रुपये (स्तर-03)
पद : फायरमैन (पुरुष / महिला)
- रिक्ति की संख्या: 445 पद
- वेतनमान: 21,700 रुपये - 69,100 रुपये (स्तर-03)
06:50 PM, 01-Feb-2022
Sarkari Naukri Result 2022 Live : यूकेएसएसएससी ने 1,521 पदों पर निकालीं भर्तियां
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कांस्टेबल (पुरुष) के कुल 785 पद, कांस्टेबल (पीएसी / आईआरबी (इंडियन रिजर्व बटालियन) (पुरुष)) के 291 पद और फायरमैन (पुरुष / महिला) के 445 पदों को भरा जाना है।
06:28 PM, 01-Feb-2022
सरकारी नौकरी- सरकारी रिजल्ट्स : यूकेएसएसएससी कांस्टेबल, फायरमैन भर्ती
जो उम्मीदवार यूकेएसएसएससी कांस्टेबल, फायरमैन भर्ती 2022 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं।06:05 PM, 01-Feb-2022
Sarkari Naukri-Sarkari Result Live: UKSSSC Recruitment 2022
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने कुल 1,521 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। आयोग ने कांस्टेबल, फायरमैन के पदों पर भर्तियां निकाली हैं।