11:12 PM, 14-Feb-2022
सरकारी नौकरी: ऐसे करें आवेदन
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह अपना आवेदन मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की आदिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर जल्द से जल्द कर लें।
10:15 PM, 14-Feb-2022
Govt Jobs Update: मध्यप्रदेश राज्य सेवा परीक्षा के लिए आवेदन दोबारा शुरू
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया को दोबारा शुरू कर दिया है। अब उम्मीदवार 24 फरवरी, 2022 तक अपना आवेदन कर सकते हैं।
09:04 PM, 14-Feb-2022
Sarkari Naukri Live: शैक्षणिक योग्यता और आवेदन शुल्क
नैनीताल बैंक में मैनेजमेंट ट्रेनी और क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय की ओर से 50 फीसदी अंकों के साथ में स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों को कंप्यूटर चलाने का ज्ञान होना भी आवश्यक है। आवेदकों को 1500 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में जमा करने होंगे।
08:16 PM, 14-Feb-2022
सरकारी नौकरी: 100 पदों पर होंगी भर्तियां
नैनीताल बैंक लिमिटेड भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 100 हैं। इनमें 50 पद मैनेजमेंट ट्रेनी और 50 पद क्लर्क के लिए आरक्षित हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
06:45 PM, 14-Feb-2022
Sarkari Naukri : ऐसे करें आवेदन
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह नैनीताल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.nainitalbank.co.in पर जाकर जल्द से जल्द अपना आवेदन कर लें।
05:57 PM, 14-Feb-2022
Sarkari Naukri 2022: नैनीताल बैंक में एमटी और क्लर्क के पदों पर भर्तियां
नैनीताल बैंक लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी और क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख कल 15 फरवरी, 2022 को है।
05:10 PM, 14-Feb-2022
Sarkari Result- Naukri Live 2022: JSSC Recruitment 2022 पात्रता मानदंड
इच्छुक उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। पुरुष उम्मीदवारों के लिए 21 से 35 वर्ष उम्र सीमा निर्धारित की गई है। वहीं, महिला उम्मीदवारों के लिए 21 से 38 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित की गई।
04:39 PM, 14-Feb-2022
Sarkari Naukri-Result Live 2022: JSSC Recruitment 2022 रिक्तियों का विवरण
- सहायक शाखा अधिकारी : 384 पद
- जूनियर सचिव सहायक : 322 पद
- प्रखंड आपूर्ति अधिकारी : 245 पद
- योजना सहायक : 05 पद
03:54 PM, 14-Feb-2022
Sarkari Results Sarkari Naukri: एबीओ और जेएसए भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत सहायक शाखा अधिकारी (एबीओ), कनिष्ठ सचिवालय सहायक (जेएसए), प्रखंड आपूर्ति अधिकारी और योजना सहायक के कुल 956 पदों को भरा जाएगा।
03:03 PM, 14-Feb-2022
सरकारी रिजल्ट-सरकारी नौकरी : JSSC Recruitment 2022
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (जेजीजीएलसीसीई) 2022 भर्ती के लिए 956 पदों पर भर्तियां निकाली हैं।