फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri-Result 2021 Live: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश में तीन हजार पदों पर कर रहा भर्तियां, फ्री में ऐसे करें आवेदन

Fri, 31 Dec 2021 05:55 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 31 Dec 2021 05:55 PM IST
खास बातें

Sarkari Naurki-Result LIVE (सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट), Sarkari Naukri 2021 Live Updates, Jobs in UP NHM Bharti HSSC Police Commando Result Latest Government Jobs Admit Card Bank Vacancy Hindi News: अगर आप भी सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। कुछ विभागों और कंपनियों इस सप्ताह तक आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देंगे, तो वहीं, सरकारी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां भी हजारों नौकरियों की पेशकश कर रही है। यहां इस खबर में सभी नौकरियां और भर्तियां हैं, जहां आप आवेदन कर सकते हैं :-
 

विज्ञापन
Sarkari Result-Sarkari Naukri 2021 Live Latest Govt Jobs Alert Notifications 31 December Jobs in UP Bharti HSSC Police Commando Result Hindi News Updates
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

05:44 PM, 31-Dec-2021

Sarkari Naukri: बिहार में पुलिस भर्ती की प्रक्रिया में बदलाव

बिहार में पुलिस भर्ती की प्रक्रिया बदल गई है। बिहार सरकार ने पुलिसकर्मियों पर बढ़ रहे काम के दबाव को देखते हुए और लंबित मुकदमों के मद्देनजर लंबी पुलिस भर्ती को साइडलाइन कर दिया है। बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में जानकारी दी गई है कि राज्य में मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त स्वीकृति के आधार पर बिहार पुलिस में सिपाही से इंस्पेक्टर तक के रिक्त पदों पर रिटायर्ड यानी सेवानिवृत्त अधिकारियों और कार्मिकों की बहाली की जाएगी। 
04:49 PM, 31-Dec-2021

सरकारी नौकरी : BEL Recruitment 2021

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने ट्रेनी इंजीनियर- I और प्रोजेक्ट इंजीनियर- I भर्ती 2021 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से हैदराबाद यूनिट के लिए अनुबंध के आधार पर कुल 84 पदों को भरा जाना है।
विज्ञापन
04:31 PM, 31-Dec-2021

सरकारी नौकरी : एनटीपीसी भर्ती की आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले उम्मीदवार एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट ntpc.co.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे असिस्टेंट लॉ ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।
  • अब अपने आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
  • अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के और दस्तावेजों को अपलोड कर के आवेदन पत्र को भरें।
  • आगे की जरूत के लिए अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
03:38 PM, 31-Dec-2021

Sarkari Naukri : एनटीपीसी भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तारीखें

  1. आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि- 24 दिसंबर, 2021
  2. आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 7 जनवरी, 2022
03:05 PM, 31-Dec-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE: NTPC Recruitment 2021

एनटीपीसी ने असिस्टेंट लॉ ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ लॉ में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। एससी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य अंक 55 फीसदी है। 
02:11 PM, 31-Dec-2021

Sarkari Naukri: एनटीपीसी असिस्टेंट लॉ ऑफिसर भर्ती

एनटीपीसी ने असिस्टेंट लॉ ऑफिसर भर्ती के माध्यम से कुल 10 पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 7 जनवरी, 2022 तक है। इसके बाद आवेदन का मौका नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:28 PM, 31-Dec-2021

Sarkari Naukri: यूपी एनएचएम भर्ती के लिए यहां करें आवेदन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश की 2,980 पदों पर हो रही भर्ती के आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क है।
12:47 PM, 31-Dec-2021

सरकारी नौकरी : एनटीपीसी में असिस्टेंट लॉ ऑफिसर की भर्ती

जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एनटीपीसी असिस्टेंट लॉ ऑफिसर की भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट ntpc.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
12:26 PM, 31-Dec-2021

Govt Jobs: एनटीपीसी में असिस्टेंट लॉ ऑफिसर के पदों पर भर्तियां

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई हैं। एनटीपीसी ने असिस्टेंट लॉ ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। 
11:57 AM, 31-Dec-2021

Sarkari Result 2021: एक लाख उम्मीदवारों का इंतजार खत्म

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से लोअर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी किए जाने के लिए लगभग एक लाख उम्मीदवार अपडेट की प्रतीक्षा कर रहे थे। अधिक विवरण अब आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर देखा जा सकता है।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed