06:43 PM, 05-Apr-2022
Sarkari Result: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड की ओर से उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2021 का आयोजन 23 जनवरी, 2022 को किया गया था। परीक्षा राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ली गई थी।
05:14 PM, 05-Apr-2022
Sarkari Result 2022: इसी हफ्ते जारी हो सकते हैं परिणाम
ऐसी जानकारी आ रही है कि अब इन उम्मीदवारों का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर UPTET 2021 परीक्षा के परिणाम को जारी कर सकता है।
04:41 PM, 05-Apr-2022
Sarkari Result: कब जारी होगा यूपीटीईटी 2021 का परिणाम
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपीटीईटी परीक्षा का परिणाम अब कभी भी जारी किया जा सकता है। लाखों की संख्या में उम्मीदवार उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।
03:57 PM, 05-Apr-2022
Govt Job Live: श्रेणी अनुसार पदों की संख्या
कुल पदों की संख्या - 86
- एमटीआर (मेडिकल रिकॉर्ड तकनीशियन)- 34 पद
- केशियर - 06
- सीनियर मैकेनिक - 01
- तकनीकी सहायक / तकनीशियन - 41
- रेडियोग्राफिक तकनीशियन जीआर II - 01
- लैब अटेंडेंट जीआर II - 03
03:25 PM, 05-Apr-2022
Sarkari Naukri: ऐसे करें अपना आवेदन
इच्छुक और पात्र उम्मीवादर 21 अप्रैल, 2022 से पहले ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन बेसिल की अधिकारिक वेबसाइट becil.com या becilregistration.com पर कर सकते हैं।
02:42 PM, 05-Apr-2022
Sarkari Naukri 2022: दसवीं और स्नातक पास उम्मीदवारों के लिए बेसिल में भर्तियां
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने अपने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। इस भर्ती अभियान के तहत बेसिल लैब अटेंडेंट, कैशियर और सीनियर मैकेनिक सहित अन्य 86 रिक्त पदों पर भर्ती करने जा रहा हैं।
01:57 PM, 05-Apr-2022
सरकारी रिजल्ट: यूपीपीसीएल जेई रिजल्ट जल्द जारी होगा
उत्तर कुंजी को लेकर उम्मीदवारों की ओर से प्राप्त आपत्तियों पर विचार करने के बाद यूपीपीसीएल द्वारा अंतिम उत्तर कुंजी यानी फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। इसके आधार पर ही उम्मीदवारों का परिणाम तैयार करके अपलोड किया जाएगा।
01:22 PM, 05-Apr-2022
Sarkari Result 2022: आंसर की को ऐसे दे सकते हैं चुनौती
यदि किसी आवेदक उम्मीदवार को यूपीपीसीएल की ओर से जारी की गई उत्तर कुंजी पर आपत्ति है तो वे इसे चुनौती दे सकते हैं। उम्मीदवार, अपनी आपत्ति, यदि कोई हो, जारी उत्तर कुंजी के खिलाफ सात अप्रैल को रात 11.55 बजे तक दर्ज करा सकते हैं। उसके बाद आपत्ति या चुनौती दर्ज कराने का ऑनलाइन लिंक उपलब्ध नहीं होगा।
12:52 PM, 05-Apr-2022
Sarkari Result: यूपीपीसीएल जेई भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी
उत्तर प्रदेश बिजली विभाग के अधीन उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने जूनियर इंजीनियर (प्रशिक्षु) विद्युत के पदों के लिए आयोजित की गई भर्ती परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जिन उम्मीदवार ने परीक्षा में भाग लिया था, वे अपनी उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in से अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके डाउनलोड कर सकते हैं।
12:29 PM, 05-Apr-2022
Govt Job 2022: आवेदन की अंतिम तिथि और आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया दो अप्रैल से शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार 23 अप्रैल, 2022 तक अपना आवेदन ऑनलाइन मोड में जमा कर सकेंगे। आवेदन के दौरान सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 1,000 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों से 750 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।