फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Result LIVE 2022: बिहार एसएससी, केपीएसी समेत देश के विभिन्न विभागों में हो रहीं बंपर भर्तियां, जल्दी आवेदन करें

Sun, 10 Apr 2022 07:43 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 10 Apr 2022 07:43 PM IST
खास बातें

Sarkari Result 2022, Sarkari Naukri Jobs UP Result: कोविड-19 महामारी का संक्रमण भले ही दुनियाभर में आर्थिक मंदी का प्रमुख कारण बना हो लेकिन इसके बावजूद भारत के जॉब मार्केट इसका ज्यादा प्रभाव नजर नहीं आ रहा है। अगर आप भी नौकरी खोज रहे हैं, तो आपको हम यहां ऐसी नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जहां आवेदन के जरिए आप बेहतरीन सैलरी पा सकते हैं।

विज्ञापन
Sarkari Result Sarkari Jobs 2022 Live Updates bsssc kpsc Check All Sarkari Naukri Result Latest Updates in Hindi april 2022
Sarkari Result Naukri 2022 Live - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

07:35 PM, 10-Apr-2022

Sarkari Result Sarkari Jobs: UPSSSC सब-इंजीनियर भर्ती 2018

आयोग की ओर से UPSSSC सब-इंजीनियर भर्ती 2018 की परीक्षा 16 अप्रैल को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगी।
06:41 PM, 10-Apr-2022

Sarkari Naukri Result LIVE: UPSSSC सब-इंजीनियर भर्ती

यूपीएसएसएससी के नेतृत्व में होने वाली सब-इंजीनियर भर्ती के लिए 2018 में घोषणा हुई थी। इस भर्ती परीक्षा के तहत जूनियर इंजीनियर, कंप्यूटर और फोरमैन के 1,477 पदों को भरना का लक्ष्य है।
विज्ञापन
05:38 PM, 10-Apr-2022

Sarkari Results: UPSSSC Combined Sub-Engineer Admit Card

आयोग ने प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर लिंक को सक्रिय कर दिया है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि प्रवेश-पत्र महत्वपूर्ण दस्तावेज है और इसकी हार्ड कॉपी परीक्षा केंद्र पर लेकर जाना अनिवार्य है। इसके साथ ही परीक्षार्थियों को एक वैध पहचान पत्र भी साथ ले जाना होगा।  
04:43 PM, 10-Apr-2022

Jobs & Results Updates: UPSSSC Admit Card

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कंबाइंड सब-इंजीनियर परीक्षा 2018 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए पंजीकृत और परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 
03:58 PM, 10-Apr-2022

सरकारी नौकरी 2022: ऐसे चेक करें अपना शेड्यूल

परीक्षा के शेड्यूल को सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए अपना आवेदन किया था, वह इस शेड्यूल को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 
03:05 PM, 10-Apr-2022

Sarkari Naukri: छत्तीसगढ़ पीएससी खनन अधिकारी भर्ती परीक्षा की तारीख जारी

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने खनन अधिकारी, सहायक भूविज्ञानी और पुलिस उपाधीक्षक (रेडियो) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा के शेड्यूल को जारी कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:11 PM, 10-Apr-2022

Sarkari Naukri 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास में कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए। आवेदकों की न्यूनतम आयु-सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु-सीमा 27 वर्ष होनी चाहिए। 
01:30 PM, 10-Apr-2022

Sarkari Naukri 2022: इतने पदों पर होगी भर्तियां

ESIC की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 93 पदों पर नियुक्तियां करी जाएंगी। भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को सामाजिक सुरक्षा अधिकारी/प्रबंधक ग्रेड-II/अधीक्षक के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
12:19 PM, 10-Apr-2022

Govt Job Live: इस तारीख तक पूरा कर लें आवेदन

कर्मचारी राज्य बीमा निगम की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 मार्च, 2022 से शुरू कर दी गई थी। आवेदन की आखिरी तारीख 12 अप्रैल, 2022 को निर्धारित की गई है। 
11:27 AM, 10-Apr-2022

Sarkari Naukri Live: ऐसे कर सकते हैं अपना आवेदन

जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह कर्मचारी राज्य बीमा निगम की आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed