Sarkari Naukri Results 2022 LIVE: केंद्र और राज्य सरकार के अधीन उपक्रमों और विभागों में निकलीं भर्तियां
{"_id":"62871f78b3baee22ab639657","slug":"sarkari-result-naukri-live-govt-jobs-exam-update-admit-card-answer-key-vacancy-recruitment-bharti","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Results 2022 LIVE: केंद्र और राज्य सरकार के अधीन उपक्रमों और विभागों में निकलीं भर्तियां","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Fri, 20 May 2022 06:37 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Fri, 20 May 2022 06:37 PM IST
खास बातें
Sarkari Result Naukri Live Update 2022: सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबर है। 10वीं पास युवाओं के लिए करीब 39 हजार नौकरियां निकली हैं। इन नौकरियों के उन्हें किसी प्रकार की कोई परीक्षा भी नहीं देनी है। यानी कि डायरेक्ट नौकरी मिलेगी।
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result Jobs Live
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
06:36 PM, 20-May-2022
Sarkari Vacancy: जेएसएससी भर्ती के लिए योग्यता और पात्रता
जेएसएससी की नगर पालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022 के लिए आवेदक उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि विज्ञान/ हॉर्टिकल्चर/ वेटनरी साइंस एंड एनिमल हसबेंडरी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार ने वाटर सैनिटेशन एंड हाइजीन विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा भी किया हो।
06:02 PM, 20-May-2022
Govt Jobs Exam Update: जेएसएससी भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख : 30 मई, 2022 से
- आवेदन करने की अंतिम तिथि : 29 जून, 2022 रात्रि 11.59 बजे तक
- परीक्षा शुल्क भुगतान करने की आखिरी तारीख : 02 जुलाई, 2022 तक
- फोटो व हस्ताक्षर अपलोड करने एवं प्रिंट लेने की सुविधा : 05 जुलाई, 2022 तक
- आवेदन पत्र में संशोधन और सुधार की सुविधा : 06 जुलाई से 10 जुलाई, 2022 तक
विज्ञापन
05:01 PM, 20-May-2022
Sarkari Job: झारखंड म्युनिसिपल सेवा परीक्षा
झारखंड म्युनिसिपल सर्विस रिक्रूटमेंट के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 29 जून, 2022 को मध्यरात्रि तक है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट www.jssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।
04:17 PM, 20-May-2022
सरकारी नौकरी लाइव : JSSC Recruitment 2022
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की इस भर्ती के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित है। जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को वर्गानुसार निर्धारित अधिकतम आयु-सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
03:26 PM, 20-May-2022
Govt Jobs : झारखंड म्युनिसिपल सर्विस कैडर भर्ती
जेएसएससी की ओर से इसके लिए 921 पदों पर भर्ती निकाली गई है। भर्ती नगर पालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022 के जरिये की जाएगी।
02:35 PM, 20-May-2022
सरकारी नौकरी Sarkari Naukri : JSSC Recruitment 2022
यह भर्ती झारखंड म्युनिसिपल सर्विस कैडर के लिए है। इसके तहत राज्य के जिलों और कस्बों में स्थित कार्यपालिका और स्थानीय निकाय यानी नगरपालिकाओं में अधिकारियों की नियुक्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:40 PM, 20-May-2022
Sarkari Naukri 2022: JSSC Recruitment
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से नगर पालिका सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2022 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। आवेदन पंजीयन की प्रक्रिया 30 मई से शुरू कर दी जाएगी।
12:40 PM, 20-May-2022
sarkari result 2022 sarkari naukri : भारतीय डाक विभाग की भर्ती
भारतीय डाक विभाग की भर्ती के तहत आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर संबंधित पद के लिए आवेदन कर होगा। डाक विभाग की भर्ती में आवेदन के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है।
12:06 PM, 20-May-2022
Result Sarkari Vacancy: भारतीय डाक में भर्ती
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के द्वारा भारतीय डाक में ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) और डाक सेवक के 38,926 रिक्त पदों पर भर्ती की जा रही है। ब्रांच पोस्ट मास्टर पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 12,000 रुपये महीने का वेतन दिया जाएगा
11:47 AM, 20-May-2022
Govt Jobs : UPSC CGS Mains Exam
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी सीजीएस 2022 मुख्य परीक्षा के लिए एग्जाम डेट्स और विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। यूपीएससी सीजीएस मेंस परीक्षा 25 से 26 जून, 2022 को आयोजित की जाएगी।