फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Result Naukri Live: यूपी, बिहार समेत अनेक राज्यों में ग्रेजुएट और बारहवीं पास युवाओं के लिए निकलीं बंपर भर्तियां, जानें आवेदन की प्रक्रिया

Tue, 31 May 2022 10:58 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 31 May 2022 10:58 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri Results Jobs Live Updates: अगर आप भी नौकरी खोज रहे हैं, तो आपको हम यहां ऐसी नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जहां आवेदन के जरिए आप बेहतरीन सैलरी पा सकते हैं। सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में नियमित लाइव अपडेट पढ़ने के लिए क्लिक करें। यूपीएससी सिविल सेवा 2021 के की कहानियां जानने के लिए यहां क्लिक करें- यूपीएससी टॉपर स्टोरी
 

विज्ञापन
Sarkari Results Naukri Jobs Live Updates UPSC Result Topper 2021 OUT Check Govt Vacancy Notification News In Hindi
Sarkari Result Naukri Live - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

10:54 PM, 31-May-2022

Sarkari Result Exam Jobs: ESIC MTS परीक्षा

ESIC MTS परीक्षा में जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन से संबंधित 200 अंकों के 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक खंड में 50 प्रश्न होंगे। परीक्षा दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। उत्तर पुस्तिका में दिए गए प्रत्येक गलत उत्तर के लिए, उस प्रश्न के लिए निर्धारित कुल अंकों में से 1/4 अंक नेगेटिव मार्किंग के तौर पर काट लिए जाएंगे।
10:01 PM, 31-May-2022

Govt Recruitment Exam Hall Ticket: ESIC MTS Admit Card Out

ईएसआईसी की चरण-एक प्रारंभिक परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर कुल 22,529 उम्मीदवारों का चयन एमटीएस चरण-द्वितीय मुख्य परीक्षा के लिए किया गया था। बता दें कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने ईएसआईसी एमटीएस भर्ती के तहत मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) फेज-1 प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट और अंक सूची मंगलवार, 24 मई को जारी की थी। 
विज्ञापन
09:36 PM, 31-May-2022

Sarkari Results News Naukri Jobs : ESIC MTS Phase 2 Mains Admit Card Out

ईएसआईसी मल्टी-टास्किंग स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए ईएसआईसी एमटीएस चरण- 2 मुख्य परीक्षा रविवार, पांच जून, 2022 को आयोजित होने वाली है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा में बैठने से पहले कॉल लेटर यानी परीक्षा प्रवेश- पत्र और इंफोर्मेशन हैंड आउट में दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें।
08:54 PM, 31-May-2022

Sarkari Result Naukri Jobs : ईएसआईसी एमटीएस भर्ती परीक्षा

ईएसआईसी एमटीएस भर्ती परीक्षा फेज-2 मेंस एग्जाम के कॉल लेटर / एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक कर्मचारी राज्य बीमा निगम की आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर उपलब्ध है। 
08:11 PM, 31-May-2022

Govt Jobs Update: ESIC MTS Admit Card Out

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने ईएसआईसी एमटीएस भर्ती के तहत मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) फेज-2 मुख्य परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
07:19 PM, 31-May-2022

Sarkari Results Naukri : IBPS Recruitment योग्यता मानदंड 

आईबीपीएस रिसर्च एसोसिएट (ग्रेड 'ई') पद के लिए आवेदक उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों से 55 फीसदी अंकों के साथ मनोविज्ञान/ शिक्षा/ मनोवैज्ञानिक माप/ साइकोमेट्रिक्स/ मैनेजमेंट/ या साइकोमेट्रिक्स / मैनेजमेंट में एचआर स्पेशलाइजेशन के साथ पोस्ट-ग्रेजुएशन किया होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:45 PM, 31-May-2022

UPSC Result Topper 2021 OUT Check Govt Vacancy: IBPS Recruitment

रिक्त पद का नाम : रिसर्च एसोसिएट्स
  • पोस्ट एवं पे ग्रेड : ई (E)
  • मूल वेतन : 44,900/- रुपये 
  • भत्ते एवं लाभ सहित कुल वार्षिक वेतन : लगभग 12 लाख रुपये प्रति वर्ष
  • पोस्टिंग का स्थान : आईबीपीएस, मुंबई
चयन प्रक्रिया : ऑनलाइन परीक्षा, आइटम राइटिंग एक्सरसाइज, ग्रुप एक्सरसाइज और पर्सनल इंटरव्यू।
05:58 PM, 31-May-2022

सरकारी नौकरी : आईबीपीएस रिसर्च एसोसिएट भर्ती के लिए यहां करें आवेदन

आईबीपीएस रिसर्च एसोसिएट भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई, 2022 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 
05:56 PM, 31-May-2022

Jobs Live Updates UPSC Result : IBPS Recruitment

नौकरी के लिए साइकोमेट्रिक्स / मनोवैज्ञानिक माप के क्षेत्र में प्राथमिकता पहचानने की योग्यता और रिसर्च प्रोजेक्ट का आकलन करने के लिए डिजाइन, डेवलेपमेंट टाइप एप्टीट्यूड और अचीवमेंट टेस्ट, प्रोजेक्ट डीलिंग और डिपार्टमेंटल कोर्डिनेशन की योग्यता की आवश्यकता है। 
05:27 PM, 31-May-2022

सरकारी नौकरी -रिजल्ट : आईबीपीएस रिसर्च एसोसिएट भर्ती 2022

आईबीपीएस रिसर्च एसोसिएट भर्ती के तहत सालाना वेतन करीब 12 लाख रुपये तक है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने रिसर्च एसोसिएट (ग्रेड 'ई') पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed