Job Result 2023 Live: डीयू में सहायक प्रोफेसर तो असम राइफल्स और एनआईसी में नौकरियां, जानें पात्रता-प्रक्रिया
Sarkari Naukri Result 2023: सरकारी नौकरी लाइव में आज हम आपको कई सारी नौकरियों के बारे में जानकारी देंगे। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये आपके काम की हो सकती हैं।
लाइव अपडेट
Sarkari Naukri Exam MP HSTET
Govt Jobs MP TET Answer Key 2023
Upcoming Jobs: Price Waterhouse Coopers की 30,000 नौकरियां देने की योजना
अकाउंट्स और एडवाइजरी फर्म प्राइस वॉटरहाउस कूपर्स इंडिया ने भारत में अपने कार्य क्षेत्र का विस्तार करने के लिए अगले पांच वर्षों में 30,000 लोगों को नियुक्त करने की योजना बनाई है। कंपनी के अनुसार, इसका लक्ष्य देश में अपने कार्यबल को 80,000 तक बढ़ाना है।Latest Jobs in India : TCS में लैटरल हायरिंग भी जारी
Job Alert AIR India Hiring
Sarkari Jobs उच्च न्यायालय ओडिशा की भर्ती
Govt Jobs भारतीय सेना में अग्निवीर की भर्ती
हिसार में भारतीय सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। अग्निपथ भर्ती वर्ष 2023-24 के लिए अविवाहित पुरुष अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर विजिट कर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च 2023 है। चयन परीक्षा 17 अप्रैल, 2023 को आयोजित की जाएगी।
Sarkari Jobs लेडी इरविन कॉलेज में भर्ती
लेडी इरविन कॉलेज के इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 65 रिक्तियों को भरा जाएगा। ये सभी पद असिस्टेंट प्रोफेसर के हैं और अलग-अलग विषयों के लिए हैं। इनके लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये का शुल्क जमा करना होगा, जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।
DU Lady Irwin College Recruitment 2023
दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी इरविन कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के 65 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट colrec.uod.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
DU Recruitment 2023
दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट gargicollege.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। फिलहाल आवेदन की प्रक्रिया जारी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 मार्च, 2023 है। दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में फैकल्टी पदों पर भर्ती के माध्यम से असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 100 पदों को भरा जाएगा।