आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

कृष्ण को अर्पित होता हर व्यंजन

                
                                                         
                            "गोवर्धन लीला महान"
                                                                 
                            

गोवर्धन पूजा की महिमा न्यारी है,
कृष्ण की लीला सबसे प्यारी है।
इंद्र का अहंकार चूर किया था,
ब्रजवासियों को अभय दिया था।

द्वापर में ब्रजवासी इंद्र को पूजते,
वर्षा-फसल की आशा में जूझते।
कृष्ण ने कहा सुनो हे ब्रजवासी,
पूजो गोवर्धन, जो है अविनाशी।

यही पर्वत देता चारा-पानी,
यही तो है जीवन की निशानी।
प्रकृति पूज्य है, यही बताया,
इंद्र की पूजा से मन हटाया।

सुन इंद्र को क्रोध बड़ा आया,
प्रलय की वर्षा का रूप दिखाया।
मूसलाधार बरसे बदरा काले,
डूबने लगे ब्रज के रखवाले।

तब कृष्ण ने लीला दिखलाई,
छोटी उंगली पर पर्वत उठाई।
सात दिन तक पर्वत धारे रहे,
ब्रजवासी गौ-धन संग नीचे रहे।

न कोई भीगा, न कोई डरा,
गोवर्धन बना सबका सहारा।
अंत में इंद्र को भान हुआ,
माफी मांग, अभिमान गया।

तभी से गोवर्धन पूजे जाते,
प्रकृति के प्रति शीश झुकाते।
अन्नकूट का भोग लगता छप्पन,
कृष्ण को अर्पित होता हर व्यंजन।

गौ-माता की पूजा होती,
परिक्रमा कर खुशी होती।
मिठाई खिलाते, आशीष पाते,
प्रकृति का आभार जताते।
- जगदीश प्रसाद शर्मा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर