Job Result 2023 Live: एमपी अपेक्स बैंक में नौकरी, अग्निवीर भर्ती आवेदन की बढ़ी तारीख; यहां पढ़ें हर अपडेट
{"_id":"640fe655a12a6428210c45e3","slug":"sarkari-result-naukri-2023-live-updates-check-latest-govt-jobs-vacancy-bank-board-exam-results-2023-03-14","type":"live","status":"publish","title_hn":"Job Result 2023 Live: एमपी अपेक्स बैंक में नौकरी, अग्निवीर भर्ती आवेदन की बढ़ी तारीख; यहां पढ़ें हर अपडेट","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Tue, 14 Mar 2023 08:47 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Tue, 14 Mar 2023 08:47 PM IST
खास बातें
Sarkari Result Naukri 2023 Live: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। एमपी के अपेक्स बैंक में 638 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। वहीं अग्निवीर भर्ती आवेदन की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2023
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
08:47 PM, 14-Mar-2023
Latest Govt Jobs Haryana CET 2023
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने हरियाणा सीईटी यानी कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (Common Eligibility Test) अधिसूचना जारी की है। यह ग्रुप सी के पदों को भरने के लिए एक भर्ती अभियान है। अधिसूचना में बताया गया है कि कुल 31,529 पद ऑनलाइन भरे जाएंगे। ये रिक्तियां राज्य सरकार के विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों में हैं।07:57 PM, 14-Mar-2023
Sarkari Naukri Exam SSC CGL 2022 Tier 2 Answer Key Out
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) 2022 टियर 2 परीक्षा की आंसर की आज यानी 14 मार्च, 2023 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। उम्मीदवार जो एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर अपनी उत्तर कुंजी देख सकते हैं।
विज्ञापन
06:59 PM, 14-Mar-2023
Sarkari Result 2023: नीट पीजी 2023 का परिणाम घोषित
नीट पीजी 2023 का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर कहा कि परिणाम में उत्तीर्ण घोषित सभी विद्यार्थियों को बधाई। NBEMS ने फिर से NEET-PG परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित करके और रिकॉर्ड समय में परिणाम घोषित करके बहुत अच्छा काम किया है। मैं उनके प्रयासों की सराहना करता हूं!
यह भी पढ़ें : कैसे देखें नीट पीजी का परिणाम ?? NEET PG 2023 Results Out: नीट पीजी 2023 परिणाम रिकॉर्ड नौ दिन में जारी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दी बधाई
यह भी पढ़ें : कैसे देखें नीट पीजी का परिणाम ?? NEET PG 2023 Results Out: नीट पीजी 2023 परिणाम रिकॉर्ड नौ दिन में जारी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दी बधाई
05:50 PM, 14-Mar-2023
Govt Jobs in Punjab : PSSSB Veterinary Inspectors Recruitment
इन रिक्तियों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आज यानी 14 मार्च 2023 से आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 644 पशु चिकित्सा निरीक्षकों के रिक्त पदों को भरना है। इनमें से 223 पद महिला आवेदकों के लिए आरक्षित हैं।
04:12 PM, 14-Mar-2023
Sarkari Jobs PSSSB VI Recruitment 2023
पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने पशु चिकित्सा निरीक्षकों के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए sssb.punjab.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की समय-सीमा 27 मार्च, 2023 तक है।
02:31 PM, 14-Mar-2023
National Informatics Center Recruitment 2023
नेशनल इन्फॉर्मेशन सेंटर में 598 पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों पर इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही एससी-एसटी अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट calicut.nielit.in/nic23 पर जाकर आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:13 PM, 14-Mar-2023
Sarkari Jobs लेडी इरविन कॉलेज में भर्ती
लेडी इरविन कॉलेज के इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 65 रिक्तियों को भरा जाएगा। ये सभी पद असिस्टेंट प्रोफेसर के हैं और अलग-अलग विषयों के लिए हैं। इनके लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये का शुल्क जमा करना होगा, जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा।01:41 PM, 14-Mar-2023
DU Lady Irwin College Recruitment 2023
दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी इरविन कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के 65 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट colrec.uod.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।01:21 PM, 14-Mar-2023
DU Recruitment 2023
दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट gargicollege.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। फिलहाल आवेदन की प्रक्रिया जारी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 मार्च, 2023 है। दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में फैकल्टी पदों पर भर्ती के माध्यम से असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 100 पदों को भरा जाएगा।12:44 PM, 14-Mar-2023
NIFT 2023 Entrance Exam Result 2023
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) ने स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के आयोजित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट- nift.ac.in पर विजिट कर देख सकते हैं। निफ्ट 2023 प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट लिंक वेबसाइट पर सक्रिय कर दिया गया है।