Sarkari Naukri 2023 Live: UPSSSC और इन जगहों पर निकलीं नौकरियां, जानें किस भर्ती में कैसे करें आवेदन?
{"_id":"649f93834e5f29e60b01ad65","slug":"sarkari-result-naukri-2023-live-updates-check-latest-govt-jobs-upsssc-punjab-and-sind-bank-exam-notification-2023-07-01","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2023 Live: UPSSSC और इन जगहों पर निकलीं नौकरियां, जानें किस भर्ती में कैसे करें आवेदन?","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sat, 01 Jul 2023 02:40 PM IST
उत्कर्ष उपाध्याय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: उत्कर्ष उपाध्याय
Updated Sat, 01 Jul 2023 02:40 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri 2023 Live: सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए, केंद्र और विभिन्न राज्य सरकारों से संबद्ध सरकारी विभागों और सरकार की ओर से संचालित सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में सरकारी नौकरियां निकलीं हैं।
विज्ञापन
sarkari naukri
- फोटो : amar ujala
लाइव अपडेट
02:39 PM, 01-Jul-2023
Sarkari Job DDUH Recruitment 2023
दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल में 85 सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती होनी है। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट dduh.delhi.gov.in पर जाकर पूरी की जा सकती है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 जुलाई 2023 है।
02:08 PM, 01-Jul-2023
Sarkari Naukri RPSC Recruitment 2023
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 1913 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदक 26 जून से आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई, 2023 है।
विज्ञापन
01:37 PM, 01-Jul-2023
Sarkari Job IISER Tirupati Recruitment 2023
IISER तिरुपति में प्रोफेसर और असिस्टेंट पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से iisertirupati.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की तिथि 12 जुलाई 2023 निर्धारित की गई है।
01:00 PM, 01-Jul-2023
Sarkari Naukri AMO Recruitment 2023
राजस्थान में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी (AMO) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 10 जुलाई, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर किए जा सकते हैं।
12:21 PM, 01-Jul-2023
Sarkari Job NATS Recruitment 2023
राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना (NATS) की तरफ से ग्रेजुएट/तकनीशियन अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। भर्ती परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार दिए गए लिंक forms.gle/hfeVb71FXG6gKMgT7 पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 31 जुलाई, 2023 तक जारी रहेगी।
11:40 AM, 01-Jul-2023
Sarkari Naukri JPSC Recruitment 2023
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने चिकित्सा अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए 19 जून 2023 से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर इन नियमित रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 जुलाई, 2023 तक है। शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2023 तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:56 AM, 01-Jul-2023
Sarkari Job RSMSSB Recruitment 2023
राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने विभिन्न जूनियर लेखाकार और तहसील राजस्व लेखाकार पदों की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2023 तक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आरएसएमएसएसबी भर्ती 2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
10:31 AM, 01-Jul-2023
Sarkari Naukri JSSC Recruitment 2023
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की तरफ से झारखंड सामान्य स्नातक स्तर की संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JGGLCCE) - 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। भर्ती परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 19 जुलाई, 2023 मध्यरात्रि तक जारी रहेगी। इसके साथ ही शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2023 तक है।
09:59 AM, 01-Jul-2023
Sarkari Job NPCIL Recruitment 2023
न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCIL) ट्रेड अपरेंटिस पदों पर भर्ती कर रहा है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 18 जुलाई 2023 तक या उससे पहले एनपीसीआईएल की वेबसाइट "www.npsilcareers.co.in" पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
09:37 AM, 01-Jul-2023
Sarkari Naukri KGMU Nursing Officer Recruitment 2023
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 1276 नर्सिंग ऑफिसर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए https://www.kgmu.org/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।