Sarkari Naukri 2023 Result Live: एमपी में शिक्षक के पदों पर होने जा रही बंपर भर्तियां, CRPF में भी मौका
{"_id":"644f2f4e611b621ac8097db5","slug":"sarkari-result-naukri-2023-live-updates-check-latest-govt-jobs-board-exam-results-dates-2023-05-01","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2023 Result Live: एमपी में शिक्षक के पदों पर होने जा रही बंपर भर्तियां, CRPF में भी मौका","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Mon, 01 May 2023 10:03 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Mon, 01 May 2023 10:03 PM IST
खास बातें
Government Jobs News in Hindi: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने ग्रुप बी और ग्रुप सी के लिए भर्तियां निकली हैं। इसके साथ ही एमपी में शिक्षक के बंपर पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी sarkari naukri
- फोटो : Amar Ujala Graphics
लाइव अपडेट
09:50 PM, 01-May-2023
Sarkari Naukri : 22 राज्यों में 45 केंद्रों पर होगा रोजगार मेला
रोजगार मेले का 16 मई का संस्करण 22 राज्यों में 45 केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि सभी मंत्रालय और विभाग मिशन मोड में मौजूदा रिक्तियों को भरने की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंत्रालय में नियुक्तियों और रिक्तियों को भरने की निगरानी स्वयं केंद्रीय मंत्रियों द्वारा की जा रही है।मेलों में अब तक की गई नियुक्तियों में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के कर्मी, निरीक्षक, उप-निरीक्षक, कॉन्स्टेबल, क्लर्क, आशुलिपिक, निजी सहायक, आयकर निरीक्षक, कर सहायक, कनिष्ठ अभियंता, लोको पायलट, तकनीशियन, डाक सहायक, सहायक प्रोफेसर, शिक्षक और पुस्तकालयाध्यक्ष आदि शामिल हैं।
09:07 PM, 01-May-2023
Latest Govt Jobs: रोजगार मेले का आयोजन 16 मई को होगा
केंद्र की सत्ता पर अपने नौ वर्ष पूरे करने जा रही भाजपानीत एनडीए सरकार अपने विभिन्न मंत्रालयों में नौकरी की रिक्तियों को भरने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है। इसी क्रम प्रधानमंत्री रोजगार मेले का अगला संस्करण 16 मई, 2023 को 22 राज्यों में आयोजित किया जाएगा।
Rozgar Mela: 16 मई को होगा रोजगार मेला, मोदी सरकार की नौवीं वर्षगांठ; पीएम ऑनलाइन देंगे 70 हजार नियुक्ति पत्र
Rozgar Mela: 16 मई को होगा रोजगार मेला, मोदी सरकार की नौवीं वर्षगांठ; पीएम ऑनलाइन देंगे 70 हजार नियुक्ति पत्र
विज्ञापन
08:13 PM, 01-May-2023
Sarkari Result Naukri ICAI CA Inter May 2023 Exam Postponed
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने कर्नाटक में सीए मई 2023 की परीक्षा स्थगित कर दी है। पहले यह परीक्षा 10 मई, 2023 को आयोजित होने वाली थी जो अब 20 मई, 2023 को आयोजित की जाएगी।
06:45 PM, 01-May-2023
Sarkari Exam KTET मार्च 2023 के लिए आवेदन करने के चरण
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ktet.kerala.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर, “नया पंजीकरण मार्च 2023” लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
- शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
05:34 PM, 01-May-2023
KTET 2023 का आयोजन 12 मई और 15 मई को
KTET 2023 का आयोजन 12 मई और 15 मई, 2023 को निर्धारित किया गया है। आवेदक अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ktet.kerala.gov.in पर जाने की सलाह दी जाती है।
04:17 PM, 01-May-2023
CRPF SI-ASI Recruitment 2023
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में दो सौ से अधिक पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इनमें सब-इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार आज यानी एक मई 2023 से आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:01 PM, 01-May-2023
JEECUP Polytechnic 2023
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद पॉलिटेक्निक, उत्तर प्रदेश की तरफ से उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा-पॉलिटेक्निक यानी यूपीजेईई (UPJEE) के लिए परीक्षा आवेदन की प्रक्रिया का आज यानी एक मई अंतिम दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो वे आज ही आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर अपना आवेदन भरकर जमा कर दें।
02:13 PM, 01-May-2023
JEECUP 2023 UPJEE Polytechnic
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) की ओर से उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा-पॉलिटेक्निक यानी यूपीजेईई (UPJEE) की परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज समाप्त हो जाएगी।01:50 PM, 01-May-2023
CRPF SI-ASI Recruitment 2023
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में दो सौ से अधिक पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इनमें सब-इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार आज यानी एक मई 2023 से आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
01:49 PM, 01-May-2023
Indian Navy Recruitment: 242 पदों पर हैं रिक्तियां
रिक्तियां की संख्या : भारतीय नौसेना भारतीय नौसेना की विभिन्न शाखाओं में कुल 242 अधिकारी पदों के लिए यह भर्ती कर रही है।आवेदन शुल्क : सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क शून्य है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक जानकारी के लिए भारतीय नौसेना द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें