फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Result 2023 Live: ऑयल इंडिया लिमिटेड-PGCIL में निकलीं नौकरियां, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Thu, 30 Mar 2023 10:21 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 30 Mar 2023 10:21 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri Result  2023 Live Updates News in Hindi: नौकरी की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए ऑयल इंडिया लिमिटेड में भर्तियां हैं। इसके साथ ही सेना में जाने वाले युवाओं के लिए सीआरपीएफ में कई पदों पर भर्ती हो रही है। 

विज्ञापन
Sarkari Result Naukri 2023 Live Check Latest Govt Jobs Board Exam Results news in Hindi
सरकारी नौकरी 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

10:20 PM, 30-Mar-2023

Sarkari Naukri Exam एसएससी सीजीएल परीक्षा

वे उम्मीदवार जो टियर-1 परीक्षा उत्तीर्ण करते हैं, वे टियर-2 परीक्षा में बैठने के पात्र हैं। इसके लिए तिथियां जारी होने पर विस्तृत अधिसूचना पर एसएससी की तरफ से जारी की जाएंगी। एसएससी सीजीएल परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या समकक्ष से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।  
09:30 PM, 30-Mar-2023

Jobs कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा

कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2023 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि एक मई, 2023 तक है। टियर-1 परीक्षा 14 जुलाई से 27 जुलाई, 2023 तक आयोजित की जाएगी। एसएससी सीजीएल की चयन प्रक्रिया में टियर-1 परीक्षा और उसके बाद टियर-2 परीक्षा शामिल है। 
विज्ञापन
08:29 PM, 30-Mar-2023

Govt Jobs SSC CGL Exam 2023 Notification

कर्मचारी चयन आयोग एक अप्रैल, 2023 को एसएससी सीजीएल परीक्षा 2023 के लिए अधिसूचना जारी करेगा। एसएससी की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2023 के लिए जो उम्मीदवार उपस्थित होना चाहते हैं, उन्हें एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 
07:48 PM, 30-Mar-2023

Sarkari Naukri HCET रिक्तियों की संख्या बढ़ा कर 31902 कर दी गई

पहले रिक्तियों की संख्या 31,529 थी जोकि अब बढ़ा कर 31,902 कर दी गई है। इनमें 6392 कॉमन ग्रेजुएट लेवल पोस्ट, 5762 हायर सेकेंडरी लेवल पोस्ट, 1647 स्टेनो ग्राफर, 2063 फायर ऑपरेटर सह ड्राइवर, 6486 एएलएम/ शिफ्ट अटेंडेंट/ इलेक्ट्रीशियन, 1554 स्टाफ नर्स और 880 जूनियर सिविल इंजीनियर शामिल हैं। 
06:57 PM, 30-Mar-2023

Govt Jobs HCET Recruitment 2023 पदों की संख्या में इजाफा

नई अधिसूचना में पदों की संख्या में इजाफा किया गया है। इसके तहत ग्रुप सी के पदों को भरने के लिए बड़े स्तर पर भर्ती अभियान शुरू किया गया है। अधिसूचना में बताया गया है कि कुल 31,902 पद ऑनलाइन भरे जाएंगे। ये रिक्तियां राज्य सरकार के विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों में हैं। 
 
05:53 PM, 30-Mar-2023

Sarkari Naukri Result Live HCET Group C New Notification 2023 Out

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से हरियाणा सीईटी यानी कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (Common Eligibility Test) नई अधिसूचना जारी कर दी गई थी और अब आवेदन प्रक्रिया भी जल्द शुरू हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:02 PM, 30-Mar-2023

OJEE 2023 Registration Last Date

ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (OJEE) 2023 के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख नजदीक है। परीक्षा के लिए पहले से पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ojee.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

03:36 PM, 30-Mar-2023

becil recruitment 2023 आवेदन शुल्क

बेसिल की इस भर्ती के लिए सामान्य / ओबीसी / भूतपूर्व सैनिक / महिला उम्मीदवारों के आवेदकों को 885 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / ईडब्ल्यूएस / पीएच श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 531 रुपये का शुल्क देना होगा।

02:58 PM, 30-Mar-2023

Bihar BEd CET 2023

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (दरभंगा विश्वविद्यालय) की ओर से आयोजित की जा रही बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 2023 का प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है।

02:32 PM, 30-Mar-2023

रिक्तियों का विवरण

 

  • डाटा एंट्री ऑपरेटर: 50
  • रोगी देखभाल प्रबंधक (पीसीएम): 10
  • रोगी देखभाल समन्वयक: 25
  • रेडियोग्राफर: 50
  • मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट: 20 पद
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed