07:44 PM, 17-Jul-2022
Sarkari Naukri Result 2022: एचपीएससी एडीओ भर्ती
एचपीएससी एडीओ भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जुलाई, 2022 है।
06:35 PM, 17-Jul-2022
Sarkari Result Naukri 2022: एचपीएससी एडीओ भर्ती
HPSC ADO Recruitment 2022: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने हरियाणा सरकार के कृषि और किसान कल्याण विभाग में एक कृषि विकास अधिकारी (ADO) (मृदा संरक्षण / मृदा सर्वेक्षण / प्रशासनिक संवर्ग) की भर्ती के लिए नवीनतम अधिसूचना वेबसाइट hpsc.gov.in पर जारी की है।
04:42 PM, 17-Jul-2022
Sarkari Naukri 2022: आईबीपीएस क्लर्क भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी
IBPS ने क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक परीक्षा के प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने क्लर्क भर्ती के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, वे अपना प्रवेश पत्र आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
03:14 PM, 17-Jul-2022
SEBI Recruitment 2022: कब होगी परीक्षा?
सेबी की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए फेज-1 परीक्षा और फेज-2 के पेपर-1 का आयोजन 27 अगस्त, 2022 को किया जाएगा। वहीं, फेज-2 के पेपर-2 की परीक्षा का आयोजन 24 सितंबर को निर्धारित है। साक्षात्कार का आयोजन इसके बाद किया जाएगा।
02:30 PM, 17-Jul-2022
Sarkari Naukri Result: भर्ती का विवरण
सेबी की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए रिक्त पदों की संख्या 24 निर्धारित की गई है। यह भर्ती आईटी स्ट्रीम के लिए है। बता दें कि भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से होगा।
02:02 PM, 17-Jul-2022
Sarkari Job Live : इस तारीख तक कर लें आवेदन
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड में भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन की आखिरी तारीख 31 जुलाई, 2022 रखी गई है। इसलिए सभी अपना आवेदन जल्द से जल्द पूरा कर लें।
01:34 PM, 17-Jul-2022
Sarkari Naukri Live: ऐसे करें आवेदन
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना आवेदन सेबी की आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in पर जाकर जमा कर सकते हैं।
01:04 PM, 17-Jul-2022
Sarkari Naukri 2022: सेबी में मैनेजर के पदों पर भर्ती
सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड यानि SEBI में बेहतरीन मौका सामने आया है। यह भर्ती ऑफिसर ग्रेड-ए (असिस्टेंट मैनेजर) के पदों के लिए है।
12:41 PM, 17-Jul-2022
Sarkari Result Live: 12 अगस्त, 2022 तक चेक करें स्कोरकार्ड
उम्मीदवार अपना विस्तृत स्कोरकार्ड 22 जुलाई, 2022 से लेकर 12 अगस्त, 2022 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
12:08 PM, 17-Jul-2022
Sarkari Naukri Result 2022: चयनित उम्मीदवारों को इन विभागों के अंतर्गत भर्ती दी जाएगी-:
- दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर
- सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में सब-इंस्पेक्टर
- केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में सब-इंस्पेक्टर
- केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में सब-इंस्पेक्टर
- भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBPF) में सब-इंस्पेक्टर
- सशस्त्र सीमा बल (SSB) में सब-इंस्पेक्टर