फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Result 2022 Live: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के पास मौका, इन विभागों में नौकरियां

Tue, 27 Dec 2022 08:49 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 27 Dec 2022 08:49 PM IST
खास बातें

Sarkari Result Naukri 2022 Live Updates News in Hindi: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के पास मौका है। कई विभागों में सरकारी नौकरियां हैं, जहां आवेदन किया जा सकता है। आप हमारे पेज amarujala.com/live/jobs पर इन नौकरियों के बारे में जानकारी कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
Sarkari Result Naukri 2022 Live Updates Check Latest Govt Jobs Vacancy SSC UPSC Exam Results in Hindi
सरकारी नौकरी रिजल्ट लाइव अपडेट 2022 - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

08:48 PM, 27-Dec-2022

Govt Jobs यूपीपीसीएल ने निकाली लेखा अधिकारी की भर्ती

यूपीपीसीएल ने निकाली लेखा अधिकारी की भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी, 2023 है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) फरवरी 2023 के दूसरे सप्ताह में आयोजित की जानी है। भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 15 रिक्तियों को भरना है। 
07:47 PM, 27-Dec-2022

Latest Govt Jobs UPPCL Recruitment 2022

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने अकाउंट्स ऑफिसर यानी लेखा अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
06:57 PM, 27-Dec-2022

Sarkari Naukri IOCL Recruitment

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर IOCL भर्ती 2022 के लिए अधिसूचना जारी की है। IOCL ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से 1760 विभिन्न पदों के लिए IOCL भर्ती की घोषणा की है। 
06:16 PM, 27-Dec-2022

Govt Jobs Vacancy बीपीएससी 67वीं CCE सितंबर में हुई थी

बीपीएससी 67वीं प्रारंभिक परीक्षा सितंबर में हुई थी और परिणाम 17 नवंबर को घोषित किया गया था। मुख्य परीक्षा के लिए कुल 11,607 उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया था। बिहार राज्य सरकार में 802 पदों पर भर्ती के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। 
05:40 PM, 27-Dec-2022

Sarkari Naukri बीपीएसएसी 67वीं मुख्य परीक्षा 30 दिसंबर से

बिहार लोक सेवा आयोग ने इस महीने बीपीएसएसी 67वीं मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख  बढ़ाई थी और अब निकाय चुनाव की तारीखों को देखते हुए परीक्षा तिथि में भी बदलाव किया गया है। 67वीं मुख्य परीक्षा अब 30 दिसंबर, 31 दिसंबर और सात जनवरी को होगी। 29 दिसंबर को होने वाली परीक्षा सात जनवरी को होगी। मतलब, सिर्फ 29 दिसंबर वाली परीक्षा की तारीख बदली गई है। नई अधिसूचना के अनुसार 30 दिसंबर को सामान्य अध्ययन के दोनों पत्रों की परीक्षा होगी, 31 दिसंबर को सामान्य हिंदी और सात जनवरी को वैकल्पिक विषय की परीक्षा होगी।
04:13 PM, 27-Dec-2022

केंद्रीय रेशम बोर्ड भर्ती

उम्मीदवारों को ग्रुप ए पदों के लिए 1000 रुपये, ग्रुप बी और सी पदों के लिए 750 रुपये के शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा। हालांकि, एससी, एसटी, दिव्यांग वर्गों के उम्मीदवारों और सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:00 PM, 27-Dec-2022

केंद्रीय रेशम बोर्ड भर्ती

भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के अधीन केंद्रीय रेशम बोर्ड (सीएसबी) ने ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी के 142 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। बोर्ड द्वारा जारी भर्ती विज्ञापन (सं.सीएसबी/09/2022) के अनुसार, ग्रुप सी में 85 अपर डिविजन क्लर्क, 25 असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट (एडमिन) की भर्ती होगी।

 

02:13 PM, 27-Dec-2022

SBI Recruitment 2022

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सेवानिवृत्त अधिकारी,एसबीआई के सेवानिवृत्त अधिकारियों,कर्मचारियों और एसबीआई के पूर्ववर्ती सहयोगी बैंकों (ई-एबी) के लिए अनुबंध के आधार पर कई पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। 

01:26 PM, 27-Dec-2022

MP Forest Gaurd Recruitment

मध्य प्रदेश कर्मचारी मंडल ने वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड, फील्ड गार्ड और जेल विभाग में जेल प्रहरी पदों पर 2112 वैकेंसी निकाली हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जनवरी से 03 फरवरी, 2023 तक होगा।
 
01:08 PM, 27-Dec-2022

CRPF recruitment 2023

नया साल सेना में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी लेकर आ रहा है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (स्टेनो) और हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार 04 जनवरी, 2023 से सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी, 2023 है। 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed