Sarkari Naukri Result 2022 Live: सरकारी नौकरी की कर रहे हैं तैयारी तो यहां करें आवेदन, इन विभागों में है मौका
{"_id":"63ad04fb0cbf045cf90667ba","slug":"sarkari-result-naukri-2022-live-updates-check-latest-govt-jobs-vacancy-ssc-upsc-du-csb-exam-results-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Result 2022 Live: सरकारी नौकरी की कर रहे हैं तैयारी तो यहां करें आवेदन, इन विभागों में है मौका","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Thu, 29 Dec 2022 09:18 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Thu, 29 Dec 2022 09:18 PM IST
खास बातें
Sarkari Result Naukri 2022 Live Updates News in Hindi: दिल्ली विश्वविद्यालय के कई महाविद्यालयों में नौकरियां हैं। इसके साथ ही केंद्रीय रेशम बोर्ड ने भी इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन
Govt Jobs Sarkari Naukri
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
09:15 PM, 29-Dec-2022
Sarkari Exam CBSE Exam Date Sheet 2023
CBSE Exam Date Sheet 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी, 2023 से 21 मार्च, 2023 के बीच आयोजित की जाएगी। जबकि कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी, 2023 से 05 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की जाएगी। लाखों विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम और तिथियों की घोषणा का इंतजार था।
CBSE Exam Dates Out: सीबीएसई ने जारी किया बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम, इस दिन शुरू होगी 10वीं -12वीं की परीक्षा
CBSE Exam Dates Out: सीबीएसई ने जारी किया बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम, इस दिन शुरू होगी 10वीं -12वीं की परीक्षा
08:15 PM, 29-Dec-2022
Govt Jobs Sarkari Naukri NPCIL Recruitment 2022
न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआईएल) ने 243 साइंटिफिक असिस्टेंट, स्टाइपेंडरी ट्रेनी, पैरामेडिकल, असिस्टेंट ग्रेड-1 और स्टेनो ग्रेड-1 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 05 जनवरी तक है।
विज्ञापन
07:35 PM, 29-Dec-2022
Govt Jobs Result UPPCL Answer Key Out
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने कंप्यूटर सहायक के पद के लिए अंतरिम उत्तर कुंजी जारी की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in से उत्तर कुंजी की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदक 31 दिसंबर, 2022 तक जारी उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां, यदि कोई हो, उठा सकते हैं।
06:20 PM, 29-Dec-2022
Jobs in UPPCL Recruitment Check All Details
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) की अकाउंट्स ऑफिसर के पद पर भर्ती के लिए अनुसूचित जाति / अनुसूचित जन जाति वर्ग के उम्मीदवारों को 826 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1180 रुपये लागू है। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर जाने की सलाह दी जाती है।
05:23 PM, 29-Dec-2022
UPPCL Recruitment 2022 Govt Jobs
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने अकाउंट्स ऑफिसर यानी लेखा अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
04:26 PM, 29-Dec-2022
Government Jobs: डिफेंस मिनिस्ट्री की भर्ती
रक्षा मंत्रालय की भर्ती के तहत एक्स सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम ने चपरासी, सफाई वाला, क्लर्क, डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित कई पद पर भर्तियां निकाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:17 PM, 29-Dec-2022
SAIL Recruitment 2022
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम स्टील अथॉरिटी आफ इंडिया (SAIL) में वैकेंसी निकली है। ये भर्ती SAIL के दुर्गापुर स्टील प्लांट के लिए निकली है। युवा इन पदों के लिए समय रहते आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 जनवरी 2023 है।
04:10 PM, 29-Dec-2022
NTPC Recruitment 2022
ITI पास युवाओं के लिए नेशनल थर्मल पावर कंपनी लिमिटेड यानी NTPC ने कई पदों पर वैकेंसी निकाली है। जो भी इच्छुक उम्मीदवार इन अप्रेंटिस पदों पर आवेदन करना चाहते हो, आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान दें कि आवेदन करने की लास्ट डेट 31 दिसंबर है।
03:54 PM, 29-Dec-2022
BPSC 68th CCE Prelims last date
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की बीपीएससी 68वीं परीक्षा के लिए आवेदन करने का कल यानी 30 दिसंबर 2022 आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आखिरी तारीख के पहले फटाफट आवेदन कर लें। पहले आवदेन की प्रक्रिया 20 दिसंबर 2022 को समाप्त हो रही थी। लेकिन फिर इसे बढ़ाकर 30 दिसंबर 2022 तक कर दिया गया है।
02:37 PM, 29-Dec-2022
CBI Conducts Searches
सीबीआई ने फर्जी प्रमाणपत्रों पर चिकित्सा परिषदों के साथ विदेशी मेडिकल स्नातकों के पंजीकरण में कथित अनियमितताओं से संबंधित एक मामले में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लगभग 91 स्थानों पर तलाशी ली।