Sarkari Result Naukri Live: इन विभागों में 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरियां, बस ऐसे करें आवेदन
{"_id":"63ae57362b8fa419c9699215","slug":"sarkari-result-naukri-2022-live-updates-check-latest-govt-jobs-vacancy-exam-datesheet-in-hindi-news","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Result Naukri Live: इन विभागों में 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरियां, बस ऐसे करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Fri, 30 Dec 2022 10:02 PM IST
सौरभ पांडेय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Fri, 30 Dec 2022 10:02 PM IST
खास बातें
Sarkari Result Naukri Live: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए नए साल में कई नौकरियां हैं। जहां आवेदन करने के बाद अच्छी नौकरी मिल सकती है।
विज्ञापन
Govt Jobs Sarkari Naukri
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
09:49 PM, 30-Dec-2022
Sarkari Naukri : UPPCL अकाउंट्स ऑफिसर के पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने अकाउंट्स ऑफिसर यानी लेखा अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी, 2023 है।
08:50 PM, 30-Dec-2022
सरकारी नौकरी : NPCIL Recruitment 2022 में कैसे करें आवेदन?
-
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाएं। -
होम पेज पर अप्लाई Scientific Asst, Pharmacist and other posts के लिंक पर क्लिक करें। -
इसके बाद उम्मीदवार सटीकता के साथ आवेदन फॉर्म भरें। -
अब सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। -
इसके बाद फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
07:38 PM, 30-Dec-2022
Govt Results Jobs NPCIL Recruitment 2022 के आयु सीमा मानदंड
नर्स - 18 से 30 वर्षसाइंटिफिक असिस्टेंट/सी : 18 से 35 वर्ष
साइंटिफिक असिस्टेंट/बी : 18 से 30 वर्ष
स्टाइपेंडरी ट्रेनी : 18 से 25 वर्ष/18 से 24 वर्ष
फार्मासिस्ट/बी : 18 से 25 वर्ष
सहायक ग्रेड-1 : 21 से 28 वर्ष
स्टेनो जीआर-1 : 21 से 28 वर्ष
06:48 PM, 30-Dec-2022
Sarkari Bharti Update
न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की भर्ती में उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं। न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की ओर से यह भर्ती अभियान काकरापार गुजरात साइट पर 243 वैज्ञानिक सहायक, वजीफा प्रशिक्षु, पैरामेडिकल, सहायक ग्रेड -1 और स्टेनो ग्रेड -1 पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
06:17 PM, 30-Dec-2022
Govt Jobs Vacancy Exam NPCIL Recruitment में इतना मिलेगा वेतन
-
नर्स और साइंटिफिक असिस्टेंट : 44,900/- रुपये -
सहायक जीआर-1 : 25,500/- रुपये -
स्टेनो जीआर-1 : 25,500/- रुपये
05:45 PM, 30-Dec-2022
Sarkari Result Naukri Live: एनपीसीआईएल की भर्ती
न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआईएल) ने 243 साइंटिफिक असिस्टेंट, स्टाइपेंडरी ट्रेनी, पैरामेडिकल, असिस्टेंट ग्रेड-1 और स्टेनो ग्रेड-1 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि पांच जनवरी तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:12 PM, 30-Dec-2022
Telangana Public Service Commission Recruitment
तेलंगाना लोक सेवा आयोग में पशु चिकित्सा व पशुपालन विभाग में वेटरनरी असिस्टेंट सर्जन के पद पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अप्लाई करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट tspsc.gov.in पर जाना होगा। तेलंगाना लोक सेवा आयोग इस भर्ती अभियान के तहत 185 पद पर भर्ती करेगा।03:59 PM, 30-Dec-2022
Assam Rifles Recruitment 2023
असम राइफल्स ने राइफलमैन सहित अन्य पदों पर वैकेंसी निकाली है। इन पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।03:37 PM, 30-Dec-2022
South Eastern Railway Recruitment
साउथ ईस्टर्न रेलवे ने अपरेंटिस के पदों पर उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार आरआरसी एसईआर की आधिकारिक वेबसाइट rrcser.co.in के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।02:42 PM, 30-Dec-2022