फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Result 2022 Live: पीएससी समेत विभिन्न विभागों ने निकालीं बंपर भर्तियां, जानिए पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

Wed, 23 Mar 2022 09:28 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 23 Mar 2022 09:28 PM IST
खास बातें

Sarkari Result 2022, Sarkari Naukri Job AIIMS Bharti 2022, UPTET Result: कोविड-19 महामारी का संक्रमण भले ही दुनियाभर में आर्थिक मंदी का प्रमुख कारण बना हो लेकिन इसके बावजूद भारत के जॉब मार्केट इसका ज्यादा प्रभाव नजर नहीं आ रहा है। तेजी से फैलने वाले नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे और प्रसार के बावजूद पिछले दो-तीन महीनों में देश में नई भर्तियां होती रही हैं।
 

विज्ञापन
Sarkari Result Sakari Jobs Live Updates Check all Details of Sarkari Naukri Latest News In Hindi
Sarkari Naukri Result 2022 Live Updates - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

09:27 PM, 23-Mar-2022

Sarkari Result Sakari Job Live: UPTET Result 2021

यूपी टीईटी 2021 के नतीजे 25 मार्च यानी नए मंत्रियों के पदभार संभालने के बाद जारी हो सकते हैं। उसके बाद ही परिणाम घोषित किया जाएगा। रिजल्ट से पहले अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी की जाएगी।  
08:18 PM, 23-Mar-2022

सरकारी रिजल्ट Sarkari Results: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के परिणाम इसी सप्ताह आएंगे!

यूपीबीईबी (UPBEB) विशेष रूप से, UPTET 2021 के परिणाम फरवरी में जारी करने वाला था, लेकिन यूपी विधानसभा चुनाव के कारण परिणाम जारी करने की योजना को स्थगित कर दिया गया था। यूपीटेट (UPTET Result) के परिणाम यूपी बेसिक एजुकेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
07:57 PM, 23-Mar-2022

Sarkari Results Govt Jobs : यूपी टीईटी 2021 के रिजल्ट

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड (UPBEB) जल्द ही उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET) 2021 के परिणाम जारी कर सकता है। हालांकि, पहले बेसिक शिक्षा बोर्ड की ओर से यूपी टीईटी की फाइनल आंसर की भी जारी की जाएगी।
07:24 PM, 23-Mar-2022

Sarkari Result Sakari Job Live: UPTET 2021 Result

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपीटीईटी (UPTET 2021) के परिणाम का लाखों उम्मीदवार बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यूपी टीईटी यानी यूपी टेट रिजल्ट जारी करने को लेकर यूपीबीईबी ने पूरी तैयारी कर रखी है। 
06:35 PM, 23-Mar-2022

सरकारी नौकरी-रिजल्ट न्यूज : असम पुलिस कमांडो एडमिट कार्ड 2022 कैसे डाउनलोड करें?

  1. उम्मीदवार सबसे पहले एसएलपीआरबी की आधिकारिक वेबसाइट -slprbassam.in पर जाएं।
  2. 'एडमिट कार्ड डाउनलोड पोर्टल' के तहत दिए गए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां एक नई विंडो खुलेगी। इसमें आपको लॉग इन करना होगा।
  4. अपने खाते में लॉग इन करने के लिए अपना आवेदन संख्या, उम्मीदवार का नाम और जन्म तिथि आदि दर्ज करें। 
  5. अब आपका प्रवेश- पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। 
  6. एडमिट कार्ड में अपनी जानकारियां देखें और अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड करें।
  7. उम्मीदवार इसे सहेज कर, प्रिंट आउट भी ले लें।
06:04 PM, 23-Mar-2022

Sarkari Naukri Result 2022 Live: असम पुलिस कमांडो बटालियन भर्ती

असम पुलिस ने दिसंबर 2020 में नवसृजित असम कमांडो बटालियन के लिए कांस्टेबल एबी के 2,450 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इनमें से 2220 रिक्तियां पुरुष और ट्रांसजेंडर के लिए आरक्षित हैं, जबकि 180 रिक्तियां महिलाओं के लिए तथा 50 पद नर्सिंग स्टाफ के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:29 PM, 23-Mar-2022

Results and Jobs: Assam Police Commando Admit Card

असम पुलिस कमांडो परीक्षा 24 अप्रैल, 2022 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। पीएसटी और पीईटी क्लीयर करने वाले उम्मीदवारों को साइकोमेट्रिक टेस्ट में शामिल होना होगा।
04:57 PM, 23-Mar-2022

Govt Jobs and Results: असम पुलिस कमांडो भर्ती परीक्षा

असम पुलिस कमांडो परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार, आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर अपने प्रवेश- पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 
04:16 PM, 23-Mar-2022

सरकारी नौकरी- सरकारी रिजल्ट 2022: असम पुलिस कमांडो भर्ती के प्रवेश- पत्र जारी

एसएलपीआरबी के अध्यक्ष के कार्यालय की ओर से असम पुलिस कमांडो भर्ती के प्रवेश-पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। ये प्रवेश- पत्र शारीरिक क्षमता परीक्षा (PST) और शारीरिक पात्रता परीक्षा (PET) के लिए जारी किए गए हैं। 
03:45 PM, 23-Mar-2022

Sarkari Naukri Results Live 2022: Assam Police Commando Admit Card Out

राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB), असम की ओर से असम पुलिस कमांडो भर्ती के प्रवेश- पत्र जारी कर दिए गए हैं। एसएलपीआरबी के अध्यक्ष के कार्यालय की ओर से असम पुलिस कमांडो भर्ती के प्रवेश-पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed