01:43 PM, 22-Jun-2022
Govt Jobs 2022: Haryana SSC CET Recruitment
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यदि आयोग द्वारा निर्धारित किए गए आकार में आवश्यक दस्तावेज अपलोड नहीं किए जाते हैं तो आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन शुल्क की पुष्टि की अंतिम तिथि 13 जुलाई, 2022 है।
01:02 PM, 22-Jun-2022
Haryana SSC CET Recruitment 2022: आवेदन कैसे करें?
- चरण 1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट onetimeregn.haryana.gov.in पर जाएं।
- चरण 2: होम पेज पर उपलब्ध 'HSSC CET Registration'वाले लिंक पर क्लिक करें।
- चरण 3: पहले खुद को पंजीकृत करें फिर आवेदन पत्र भरें।
- चरण 4: सही आकार में आवश्यक विवरण और दस्तावेज दर्ज करें।
- चरण 5: इसके बाद अपने आवेदन शुल्क का भुगतान करें और रसीद को सहेज लें।
- चरण 6: सबमिट करने से पूर्व आवेदन पत्र का अवलोकन कर लें।
- चरण 7: साथ ही भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंट आउट भी रख लें।
12:20 PM, 22-Jun-2022
Sarkari Job : HSSC Recruitment
इच्छुक उम्मीदवार एचएसएससी सीईटी परीक्षा 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट onetimeregn.haryana.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
11:03 AM, 22-Jun-2022
Sarkari Bharti: 26 हजार नौकरियों के लिए ऐसे करें आवेदन
इन पदों पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों को सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) से गुजरना होगा। एचएसएससी भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 08 जुलाई, 2022 है।
10:50 AM, 22-Jun-2022
Sarkari Job 2022 : ग्रुप सी के 26 हजार पदों पर भर्ती
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कई विभागों, बोर्डों, निगमों और विश्वविद्यालयों में ग्रुप सी के 26 हजार पदों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए हैं।
10:39 AM, 22-Jun-2022
Sarkari Result Naukri Live: ग्रेजुएट के लिए ग्रुप सी के 26 हजार पदों पर भर्ती, मिल रहा शानदार पैकेज
अग्निपथ योजना को लेकर देशभर में बेरोजगारों द्वारा किए गए बवाल के बीच, विभिन्न राज्यों में अलग-अलग घोषणाओं और सौगातों का दौर जारी है। इसी बीच, एक और राज्य में बड़ी भर्ती शुरू हुई है।