फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Result Live: उत्तर प्रदेश पुलिस और उत्तराखंड में निकलीं सरकारी भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

Tue, 01 Mar 2022 11:21 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 01 Mar 2022 11:21 PM IST
खास बातें

Live Sarkari Naukri Sarkari Result 2022 Updates: कोविड-19 महामारी का संक्रमण भले ही दुनियाभर में आर्थिक मंदी का प्रमुख कारण बना हो लेकिन इसके बावजूद भारत के जॉब मार्केट इसका ज्यादा प्रभाव नजर नहीं आ रहा है। तेजी से फैलने वाले नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे और प्रसार के बावजूद पिछले दो-तीन महीनों में देश में नई भर्तियां होती रही हैं। आईटी, फार्मा और बैंकिंग इंडस्ट्री में हायरिंग गतिविधियों में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज हुई है। 

विज्ञापन
Sarkari Naukri Sarkari Result 2022 Live Updates March 1 Latest Government Job Alert In Indian Railways, RBI And UPSC Check Sarkari Job Details In Hindi
Sarkari Result Naukri Live 2022 - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

11:20 PM, 01-Mar-2022

सरकारी नौकरी: परीक्षा का पैटर्न 

सिविल सेवा (एक्जीक्यूटिव) के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा दो चरणों में होगी। प्रारंभिक परीक्षा बहुवैकल्पिक रूप में होगी। वहीं, मुख्य परीक्षा बहुवैकल्पिक और गैरवैकल्पिक दोनों ही रूप में प्रश्न पूछे जाएंगे।  
10:03 PM, 01-Mar-2022

Sarkari job live: मई में होगी परीक्षा

पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल सेवा (एक्जीक्यूटिव) के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन मई, 2022 में संभावित है। हालांकि, परिस्थियों के अनुसार तारीखों में बदलाव भी किया जा सकता है। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन
08:07 PM, 01-Mar-2022

सरकारी नौकरी: पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी की

पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग ने (WBPSC) ने सिविल सेवा (एक्जीक्यूटिव) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे और इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। 
05:56 PM, 01-Mar-2022

Sarkari Naukri: कब होगी परीक्षा?

जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग की ओर से संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा 2022 का आयोजन 10 मार्च, 2022 से किया जाएगा। परीक्षा की समाप्ति 17 मार्च, 2022 को होगी। परीक्षा सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित होगी। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि बिना प्रवेश पत्र के उन्हें परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 
04:35 PM, 01-Mar-2022

Sarkari Naukri 2022: JKPSC संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी किया

जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने जम्मू-कश्मीर संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा 2022 के प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदावारों ने प्रारंभिक परीक्षा में सफलता पाई थी और मुख्य परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वह जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
03:23 PM, 01-Mar-2022

Sarkari Naukri 2022: यूपी पुलिस भर्ती में श्रेणी वार रिक्तियों का विवरण

  • अनारक्षित : 51
  • ईडब्ल्यूएस : 11
  • ओबीसी (एनसीएल) : 32
  • अनुसूचित जाति : 24
  • अनुसूचित जनजाति : 02
कुल : 120 पद
विज्ञापन
विज्ञापन
02:32 PM, 01-Mar-2022

सरकारी नौकरी : यूपी पुलिस भर्ती की रिक्तियों का विवरण

  • पद का नाम : वर्कशॉप स्टाफ
  • पद की संख्या : 120
  • वेतनमान : स्तर- 6 के आधार पर 21,700 रुपये से 69,100 रुपये 
01:47 PM, 01-Mar-2022

Sarkari Naukri Sarkari Result 2022: यूपी पुलिस सहायक ऑपरेटर भर्ती

यूपी पुलिस सहायक ऑपरेटर भर्ती 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उपर्युक्त पद के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च, 2022 तक है।
12:33 PM, 01-Mar-2022

Sarkari Naukri-Result: CTET परिणाम में हो रही देरी

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटेट 2021 के परीक्षा परिणाम जारी होने में हो रही देरी के कारण अब छात्रों का सब्र जवाब दे रहा है।
11:30 AM, 01-Mar-2022

Sarkari Naukri LIVE: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने मांगे आवेदन

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने वर्कशॉप स्टाफ के 120 पदों पर आवेदन मांगे हैं। 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा धारक युवक इसमें आवेदन कर सकते हैं। 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed