Sarkari Naukri-Result Live 2022: भारतीय रिजर्व बैंक और एमपीपीएससी समेत कई अन्य विभागों में बंपर भर्तियां, जानिए आवेदन और चयन की प्रक्रिया
{"_id":"620c6ca33b8dc251f0578f5e","slug":"sarkari-naukri-sarkari-result-2022-live-updates-latest-govt-jobs-alert-notifications-16-february-rbi-jobs-in-mp-up-bihar-results-news","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri-Result Live 2022: भारतीय रिजर्व बैंक और एमपीपीएससी समेत कई अन्य विभागों में बंपर भर्तियां, जानिए आवेदन और चयन की प्रक्रिया","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Wed, 16 Feb 2022 06:43 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Wed, 16 Feb 2022 06:43 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri-Result Live (सरकारी रिजल्ट) Admit Card Govt Jobs Answer Key Latest Sarkari Results 2022 (सरकारी नौकरी) Updates in Hindi: सरकारी नौकरी को लेकर युवाओं में रूझान बढ़ता जा रहा है। कुछ विभाग और कंपनियां इस सप्ताह तक आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देंगे, तो वहीं, सरकारी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां भी अपने वर्चुअल करियर मेले के माध्यम से हजारों नौकरियों की पेशकश करने जा रही है। यहां इस खबर में सभी नौकरी भर्तियां हैं, जहां आप आवेदन कर सकते हैं :-
विज्ञापन
Sarkari Naukri-Result Live 2022
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
06:42 PM, 16-Feb-2022
Sarkari Naukri: 641 पदों पर होंगी भर्तियां
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) की ओर से तकनीशियन भर्ती के माध्यम से कुल 641 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया दिसंबर 2021-जनवरी 2022 के बीच आमंत्रित किए गए थे।06:02 PM, 16-Feb-2022
Sarkari Naukri: इन तारीखों को होगी परीक्षा
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ( आईएआरआई) की ओर से तकनीशियन के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी, 2 मार्च, 4 मार्च और मार्च, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
05:05 PM, 16-Feb-2022
सरकारी नौकरी 2022: आईएआरआई ने तकनीशियन भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किया
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ( आईएआरआई) ने तकनीशियन के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए अपना आवेदन किया था, वह आईएआरआई की आधिकारिक वेबसाइट iari.res.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।03:50 PM, 16-Feb-2022
Sarkari Naukri: 1800 से अधिक पदों पर होंगी भर्तियां
आईबीपीएस एसओ भर्ती के माध्यम से कुल 1828 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। भर्ती में पदों का विवरण निम्न हैं-:आईटी ऑफिसर के लिए रिक्त पदों की संख्या- 220
एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर के लिए रिक्त पदों की संख्या- 884
राजभाषा अधिकारी के लिए रिक्त पदों की संख्या- 84
लॉ ऑफिसर के लिए रिक्त पदों की संख्या- 44
एचआर या पर्सनल ऑफिसर के लिए रिक्त पदों की संख्या- 61
मार्केटिंग ऑफिसर के लिए रिक्त पदों की संख्या- 535
02:11 PM, 16-Feb-2022
सरकारी रिजल्ट: ऐसे चेक करें अपना परिणाम
जिन उम्मीदवारों ने एसओ भर्ती मुख्य परीक्षा में भाग लिया था, वह आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार अपने रोल नंबर और जन्मतिथि का प्रयोग कर सकते हैं।12:37 PM, 16-Feb-2022
Sarkari Result: आईबीपीएस ने जारी किया एसओ भर्ती मुख्य परीक्षा का परिणाम
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने एसओ भर्ती मुख्य परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। अब यह परिणाम संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:01 PM, 16-Feb-2022
Sarkari Naukri: RBI Recruitment 2022 शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50 फीसदी अंकों के साथ में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा आवेदकों के पास में कंप्यूटर (वर्ड प्रोसेसिंग) का ज्ञान भी होना चाहिए।11:19 AM, 16-Feb-2022
सरकारी नौकरी: RBI Recruitment 2022 परीक्षा की तारीखें भी जारी
भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से सहायक के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 26 और 27 फरवरी, 2022 को किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन फेज-1, फेज-2 और भाषा परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।10:18 AM, 16-Feb-2022
Sarkari Naukri Live: 17 फरवरी से शुरू होंगे आवेदन
आरबीआई भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 17 फरवरी, 2022 से शुरू की जाएगी। आरबीआई ने आवेदन की आखिरी तारीख 8 मार्च, 2022 को निर्धारित की है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी।09:32 AM, 16-Feb-2022