फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri-Result Live 2022: कर्मचारी राज्य बीमा निगम और ओपीएससी ने हजारों पदों पर निकालीं भर्तियां, जानिए पात्रता और प्रक्रिया

Tue, 15 Feb 2022 11:00 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 15 Feb 2022 11:00 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri-Result Live (सरकारी रिजल्ट) Admit Card Govt Jobs Answer Key Latest Sarkari Results 2022 (सरकारी नौकरी) Updates in Hindi: सरकारी नौकरी को लेकर युवाओं में रूझान बढ़ता जा रहा है। कुछ विभाग और कंपनियां इस सप्ताह तक आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देंगे, तो वहीं, सरकारी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां भी अपने वर्चुअल करियर मेले के माध्यम से हजारों नौकरियों की पेशकश करने जा रही है। यहां इस खबर में सभी नौकरी भर्तियां हैं, जहां आप आवेदन कर सकते हैं :-

विज्ञापन
Sarkari Naukri-Sarkari Result 2022 Live Updates Latest Govt Jobs Alert Notifications 15 February Last Date Jobs In UP Bihar Results News
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

10:59 PM, 15-Feb-2022

Sarkari Naukri: 26 तक आवेदन में कर सकते हैं संशोधन

उम्मीदवार एमपीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा के आवेदन पत्र में 26 फरवरी तक सुधार कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें 50 रुपये आवेदन सुधार शुल्क के रूप में जमा करने होंगे। एमपीपीएससी ने इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 9 फरवरी, 2022 को निर्धारित की थी। 
08:54 PM, 15-Feb-2022

सरकारी नौकरी 2022: यहां करें आवेदन

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह अपना आवेदन मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की आदिकारिक वेबसाइट  mppsc.mp.gov.in पर जाकर जल्द से जल्द कर लें। 
विज्ञापन
07:45 PM, 15-Feb-2022

Sarkari Naukri 2022: मध्यप्रदेश राज्य सेवा परीक्षा के लिए आवेदन दोबारा शुरू

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया को दोबारा शुरू कर दिया है। अब उम्मीदवार 24 फरवरी, 2022 तक अपना आवेदन कर सकते हैं।
06:30 PM, 15-Feb-2022

सरकारी नौकरी: आवेदन शुल्क

एम्स रायपुर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। एससी और एसटी वर्ग के लिए 800 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है। वहीं, दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है। उम्मीदवार एनईएफटी के माध्यम से आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। 
05:36 PM, 15-Feb-2022

Sarkari Naukri: शैक्षणिक योग्यता

एम्स रायपुर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातकोत्तर मेडिकल की डिग्री जैसे एमडी, एमएस, या डीएनबी या संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा का होना जरूरी है। 
05:01 PM, 15-Feb-2022

Govt Jobs Update: 132 है रिक्त पदों की संख्या

एम्स रायपुर की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से सीनियर रेजिडेंट (गैर अकादमिक) के रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी। इस भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 132 है। इस भर्ती में अधिकतम 45 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:18 PM, 15-Feb-2022

Sarkari Naukri: ऐसे करें अपना आवेदन

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वह AIIMS रायपुर की आधिकारिक वेबसाइट www.aiimsraipur.edu.in पर जाकर अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें।
03:05 PM, 15-Feb-2022

सरकारी नौकरी 2022: एम्स रायपुर में 100 से अधिक पदों पर भर्तियां

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायपुर ने गैर अकादमिक पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आज मंगलवार,15 फरवरी, 2022 को निर्धारित की गई है।
02:05 PM, 15-Feb-2022

Latest Govt Jobs: ओडिशा लोक सेवा आयोग की भर्ती में आयु सीमा

ओडिशा लोक सेवा आयोग की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा का आधार वर्ष एक जनवरी, 2021 माना जाएगा। 
01:23 PM, 15-Feb-2022

Sarkari Vacancy: ओपीएससी भर्ती में इतना देना होगा आवेदन शुल्क

आवेदकों को 500 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे और यह शुल्क वापस नहीं होगा। ओडिशा में जन्म लेने वाले एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों और दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क जमा नहीं करना होगा।

यह भी पढ़ें : CTET Dec 2021 Result Live: जल्द जारी होंगे सीटेट दिसंबर 2021 के परिणाम, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट्स
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed