फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Result Naukri Live 2022: सीआईएसएफ और एनटीपीसी ने निकालीं बंपर भर्तियां, जानिए योग्यता और पात्रता मानदंड

Fri, 04 Mar 2022 06:54 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 04 Mar 2022 06:54 PM IST
खास बातें

Sarkari Result-Naukri 2022 Live (सरकारी नौकरी) Latest Govt Jobs (सरकारी रिजल्ट) UIDAI JTO Recruitment : सरकारी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां भी अपने वर्चुअल करियर मेले के माध्यम से हजारों नौकरियों की पेशकश करने जा रही है। यहां इस खबर में सभी नौकरी भर्तियां हैं, जहां आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2022 Live Updates: Latest Free Govt Job Alert, Check The Sarkari Naukri Details Daily on Blog in Hindi
Sarkari Results Naukri Live 2022 - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

06:35 PM, 04-Mar-2022

Sarkari Naukri Sarkari Result : JKSSB Junior Assistant Recruitment

जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने अधिसूचना जारी कर आपदा प्रबंधन, राहत, पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण विभागों में कनिष्ठ सहायक और कनिष्ठ सहायक सह कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए हैं।
05:38 PM, 04-Mar-2022

Sarkari Jobs: आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा सुपरवाइजर के पदों पर जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 मार्च, 2022 तक है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी। 
विज्ञापन
04:32 PM, 04-Mar-2022

Govt Jobs: 12 मार्च तक करें आवेदन

जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह यूकेएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.uk.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 
03:46 PM, 04-Mar-2022

Latest Free Govt Job Alert: यूकेएसएसएससी सुपरवाइजर भर्ती

यूकेएसएसएससी ने सुपरवाइजर के रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिफिकेशन को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। 
02:17 PM, 04-Mar-2022

सरकारी रिजल्ट-सरकारी नौकरी: CISF Recruitment खेल कोटा से मिलेगी सीधी नौकरी

सीआईएसएफ ने कुल 15 खेलों के तहत खेल कोटा में भर्तियां निकाली हैं। एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, बास्केटबॉल, जिमनास्टिक, फुटबॉल, हॉकी, हैंड बॉल, जूडो, कबड्डी, शूटिंग, स्विमिंग, वॉलीबॉल, वेट लिफ्टिंग, रेसलिंग, ताइक्वांडो जैसे खेलों में भर्तियां निकली हैं।
01:41 PM, 04-Mar-2022

Sarkari Naukri Sarkari Result 2022: CISF Recruitment में इतना मिलेगा वेतन

सीआईएसएफ हेड कांस्टेबल (जीडी) वेतनमान - मैट्रिक्स स्तर -4  के तहत वेतन 25,500 रुपये से 81,100 रुपये प्रति माह मिलेगा और समय-समय पर केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए स्वीकार्य सामान्य भत्ते भी चयनित उम्मीदवारों को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:01 PM, 04-Mar-2022

Latest Government Jobs Results Allahabad High Court

एनटीए की ओर से इलाहाबाद हाईकोर्ट भर्ती परीक्षा के परिणाम और स्कोरकार्ड डाक या ई-मेल के माध्यम से उम्मीदवारों को सॉफ्ट या हार्ड कॉपी में नहीं भेजा जाएगा। नियुक्ति पद संख्या, चयन पात्रता को पूरा करने, मेरिट सूची में रैंक, मेडिकल फिटनेस, मूल दस्तावेजों के सत्यापन और ऐसे अन्य मानदंडों के अधीन है।
12:20 PM, 04-Mar-2022

Sarkari Results Naukri 2022: इलाहाबाद हाईकोर्ट भर्ती रिजल्ट

एनटीए ने उपरोक्त पदों पर इलाहाबाद हाईकोर्ट भर्ती के लिए पार्ट- 1 ऑब्जेक्टिव टाइप टेस्ट / एमसीक्यू और पार्ट- 2 अंग्रेजी में कंप्यूटर नॉलेज टेस्ट के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में परीक्षा कई पारियों में आयोजित की थी।
11:36 AM, 04-Mar-2022

सरकारी नौकरी-सरकारी रिजल्ट: Allahabad HC Recruitment Results

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित इलाहाबाद हाईकोर्ट की भर्ती परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। एनटीए ने समीक्षा अधिकारी (आरओ), सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) और कंप्यूटर सहायक (सीए) भर्ती परीक्षा 2021 के परिणाम अपनी वेबसाइट पर अपलोड किए हैं।
10:40 AM, 04-Mar-2022

Job Search: सीआईएसएफ ने निकालीं भर्तियां

इच्छुक उम्मीदवार सीआईएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट cisf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 मार्च, 2022 है।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed