Sarkari Naukri-Result Live 2022: एनसीईआरटी और सी-डैक ने निकालीं बंपर नौकरियां, ग्रेजुएट युवा करें आवेदन
{"_id":"61da58b5520b4e6220050b94","slug":"sarkari-naukri-sarkari-result-2022-live-latest-govt-jobs-alert-notifications-9-january-jobs-in-up-ncert-recruitment-c-dac-bharti-result-hindi-news-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri-Result Live 2022: एनसीईआरटी और सी-डैक ने निकालीं बंपर नौकरियां, ग्रेजुएट युवा करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sun, 09 Jan 2022 11:33 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:33 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Result-Sarkari Naukri 2022 (सरकारी नौकरी-सरकारी रिजल्ट) NCERT Recruitment Latest Govt Jobs C-DAC Bharti Admit Card Answer Key Hindi News Updates: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर आई है। इस वक्त कई विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन जारी है। इनके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। देश के सर्वोत्तम संस्थानों में अगर नौकरी करने का मौका मिले तो कौन छोड़ना या चूकना चाहेगा और यदि फिर वह संस्थान भी सरकारी और नौकरी भी सरकारी तो फिर यह तो सोने पे सुहागा अवसर है।
विज्ञापन
सरकारी रिजल्ट - सरकारी नौकरी लाइव अपडेट 2022
- फोटो : amar ujala
लाइव अपडेट
11:32 PM, 09-Jan-2022
Sarkari Naukri 2022: एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा का परिणाम
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) जल्द ही नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) सीबीटी-1 परीक्षा के परिणामों को जारी कर सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक परिणाम की घोषणा 15 जनवरी, 2022 तक की जा सकती है।10:49 PM, 09-Jan-2022
सरकारी नौकरी 2022 : UP NHM CHO Recruitment 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर जाएं।2. होमपेज पर यूपी एनएचएम सीएचओ भर्ती के उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
3. भर्ती विवरण को अच्छी तरह से पढ़ें।
4. अब भर्ती के लिए पंजीकरण करें।
5. लॉग इन पर जाकर अपनी जानकारियों को दर्ज करें।
6. अब आवेदन पत्र को ऑनलाइन जमा करें।
7. आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
विज्ञापन
09:45 PM, 09-Jan-2022
Sarkari Naukri: इतना मिलेगा वेतन
यूपी एनएचएम सीएचओ भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 20,500 रुपये प्रति महीना वेतन मिलेगा और 15,000 रुपये प्रति महीना प्रदर्शन-आधारित प्रोत्साहन (पीबीआई) के रूप में वेतन मिलेगा।08:41 PM, 09-Jan-2022
Govt Jobs 2022: यूपी एनएचएम में निकलीं 4 हजार पदों पर भर्तियां
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), उत्तर प्रदेश ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यूपी एनएचएम सीएचओ के लिए कुल 4 हजार पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। इन पदों पर अनुबंध पर भर्तियां निकाली गई हैं। इन पदों पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।08:25 PM, 09-Jan-2022
Sarkari Naukri 2022: 26 हजार से अधिक पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा इस भर्ती के माध्यम से यूपी पुलिस विभाग में कांस्टेबल और फायरमैन के कुल 26 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें कांस्टेबल के 26,210 और फायरमैन के 172 पद शामिल हैं। खबरों के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन की तारीखें फरवरी के महीने में जारी की जा सकती है। इस भर्ती के लिए लगभग 20 लाख आवेदन आने की उम्मीद की जा रही है।
07:40 PM, 09-Jan-2022
Sarkari Naukri: टेंडर के लिए आवेदन आमंत्रित
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर के परीक्षा के आयोजन के लिए कंपनियों और परीक्षा एजेंसियों से टेंडर मांगे हैं। टेंडर के लिए आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 27 जनवरी 2022 तक है। इस नोटिफिकेशन को UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट Uppbpb.gov.in पर जा कर देखा जा सकता है। टेंडर लेने वाली कंपनी ऑनलाइन आवेदन, प्रवेश पत्र, परीक्षा, परिणाम समेत अन्य सभी कार्य देखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:51 PM, 09-Jan-2022
Govt Jobs: यूपी पुलिस में 26 हजार पदों पर भर्तियां जल्द
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) जल्द ही कांस्टेबल और फायरमैन के पदों पर बड़ी भर्ती का आयोजन करने वाला है। भर्ती के लिए सभी जरूरी विभागीय प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। जल्द ही इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना और आवेदन की तारीखें जारी की जा सकती हैं।05:59 PM, 09-Jan-2022
सरकारी नौकरी: 27 फरवरी तक करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए 28 जनवरी, 2022 से आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं, उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 27 फरवरी, 2022 तक का समय है।
05:10 PM, 09-Jan-2022
Sarkari Naukri 2022: यूपीआरवीयूएनएल में 134 पदों पर निकलीं भर्तियां
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (यूपीआरवीयूएनएल) ने जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) (ई एंड एम), असिस्टेंट अकाउंटेंट, केमिस्ट ग्रेड- II और लैब असिस्टेंट के विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। यूपीआरवीयूएनएल ने कुल 134 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। जिनमें से 82 रिक्तियां जूनियर इंजीनियर के पद के लिए, 21 सहायक लेखाकार पद के लिए, 14 केमिस्ट ग्रेड- II के पद के लिए और 17 लैब सहायक के पद के लिए निकाली हैं।04:05 PM, 09-Jan-2022
Sarkari Result (सरकारी रिजल्ट) 2022 : UKSSSC का परिणाम यहां देखें
जो उम्मीदवार उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी यूकेएसएसएससी की वन निरीक्षक परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट- sssc.uk.gov.in से परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।