फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri-Sarkari Result 2022 Live: सीमा सुरक्षा बल और रेलटेल में निकलीं भर्तियां, आवेदन के लिए ये हैं पात्रता शर्तें

Wed, 23 Feb 2022 11:31 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 23 Feb 2022 11:31 PM IST
खास बातें

LIVE Sarkari Naurki-Result (सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट), Bharti Latest Govt Jobs Admit Card Railway Police Answer Key 23 february Hindi News Updates: कुछ विभाग और कंपनियां इस सप्ताह तक आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देंगे, तो वहीं, सरकारी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां भी अपने वर्चुअल करियर मेले के माध्यम से हजारों नौकरियों की पेशकश करने जा रही है। यहां इस खबर में सभी नौकरी भर्तियां हैं, जहां आप आवेदन कर सकते हैं :-

विज्ञापन
Sarkari Naukri-Sarkari Result 2022 live latest govt jobs alert notifications 23 february jobs bank railway bharti result hindi news updates
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

11:30 PM, 23-Feb-2022

Sarkari Naukri: 100 पदों पर होंगी भर्तियां

HPCL मुंबई रिफाइनरी की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 100 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों को इंजीनियरिंग के विभिन्न निकायों में एक साल की अप्रेंटिस ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए उन्हें प्रतिमाह 25 हजार रुपये का स्टाइपेन भी दिया जाएगा।
10:28 PM, 23-Feb-2022

सरकारी नौकरी: ऐसे करें आवेदन

जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह राष्ट्रीय अप्रेंटिस ट्रेनिंग योजना की आधिकारिक वेबसाइट mhrdnats.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
09:29 PM, 23-Feb-2022

Sarkari Naukri: एचपीसीएल मुंबई में अप्रेंटिस के पदों पर भर्तियां

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL), मुंबई रिफाइनरी ने अपने इंजीनियरिंग के क्षेत्र में ग्रेजुएट अप्रेंटिस प्रोग्राम के लिए योग्य उम्मीदवीरों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। 
07:50 PM, 23-Feb-2022

सरकारी रिजल्ट 2022 : 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने दी थी परीक्षा

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2021 के लिए 21,65,179 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 12,91,627 प्राइमरी लेवल और 8,73,552 अपर प्राइमरी लेवल के उम्मीदवार पंजीकृत थे। यूपी टेट यानी यूपी टीईटी परीक्षा पहले 28 नवंबर, 2021 को होनी थी, लेकिन पेपर लीक के कारण टाल दी गई।
06:31 PM, 23-Feb-2022

सरकारी रिजल्ट: UPTET Results 2021-22 कब जारी होगा?

उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों पर समीक्षा के लिए एक समिति का गठन किया गया था। आपत्तियों की समीक्षा के बाद यूपीबीईबी की ओर से 23 फरवरी, 2022 को अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। इसी अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम तैयार किया जा रहा है। यूपी टीईटी के परिणाम की घोषणा 25 फरवरी, 2022 को की जानी निर्धारित है। यानी कि शुक्रवार तक यूपी टेट का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड हो जाएगा।  
04:48 PM, 23-Feb-2022

Sarkari Result 2022: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे परिणाम 

परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से बुधवार को फाइनल आंसर की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार फाइनल आंसर की को देख और डाउनलोड कर सकेंगे। अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:51 PM, 23-Feb-2022

Sarkari Result: यूपीटीईटी की फाइनल आंसर की आज जारी होगी

उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय, प्रयागराज की ओर से यूपी टीईटी की अंतिम उत्तर कुंजी बुधवार, 23 फरवरी, 2022 को जारी की जा सकती है। प्राधिकारी ने इससे पहले यूपी टेट की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर एक फरवरी तक आपत्तियां आमंत्रित की थी। सभी आपत्तियों का निस्तारण कर लिया गया है।

 
03:02 PM, 23-Feb-2022

Sarkari Vacancy: UPSC Recruitment

  1. असिस्टेंट ऑफिसर के लिए पदों की संख्या- 8
  2. स्टोर ऑफिसर के लिए पदों की संख्या- 11
  3. असिस्टेंट मिनरल इकोनॉमिस्ट के लिए पदों की संख्या- 14
02:28 PM, 23-Feb-2022

सरकारी नौकरी-सरकारी रिजल्ट : UPSC Recruitment 2022

यूपीएससी की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से असिस्टेंट ऑफिसर, स्टोर ऑफिसर और असिस्टेंट मिनरल इकोनॉमिस्ट के रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 33 हैं।
01:47 PM, 23-Feb-2022

Sarkari Naukri 2022: यूपीएससी की भर्ती में आवेदन शुरू

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यूपीएससी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed