10:30 PM, 13-Jan-2022
Sarkari Naukri 2022: यूकेएसएसएससी मत्स्य निरीक्षक भर्ती की ये है चयन प्रक्रिया
यूकेएसएसएससी मत्स्य निरीक्षक भर्ती 2022 के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। उम्मीदवारों से 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ प्रकार की लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह लिखित परीक्षा दो घंटे की होगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 29,200 रुपये से 92,300 रुपये लेवल-05 के तहत प्रति महीना वेतन मिलेगा। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 42 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।
10:27 PM, 13-Jan-2022
Sarkari Naukri 2022: उत्तराखंड में निकलीं सरकारी भर्तियां
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने मत्स्य निरीक्षक के कुल 28 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी, 2022 से शुरू हो रही है। इच्छुक अभ्यर्थियों को 5 मार्च, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन का समय मिलेगा।
09:33 PM, 13-Jan-2022
Sarkari Naukri 2022: मैनेजर, जनरल मैनेजर के पदों पर निकलीं सरकारी भर्तियां
मैनेजर, जनरल मैनेजर, सीनियर डिप्टी डीएम, डीजीएम, जेजीएम, असिस्टेंट मैनेजर और इंजीनियर जैसे विभिन्न पदों पर सरकारी नौकरियां निकलीं हैं। उम्मीदवारों के लिए गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (जीएमआरसी) ने विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। जीएमआरसी की आधिकारिक वेबसाइट gujaratmetrorail.com पर जाकर इच्छुक योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
08:28 PM, 13-Jan-2022
Sarkari Naukri 2022: गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में विभिन्न पदों पर निकलीं भर्तियां
गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (जीएमआरसी) ने कुल 96 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट gujaratmetrorail.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जीएमआरसी ने सिविल, सिस्टम, इलेक्ट्रिकल,स्टॉक, संचालन व रखरखाव में मैनेजर, जनरल मैनेजर, सीनियर डिप्टी डीएम, डीजीएम, जेजीएम, असिस्टेंट मैनेजर और इंजीनियर जैसे विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवारों के पास 11 फरवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय है।
07:26 PM, 13-Jan-2022
Sarkari Naukri 2022: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग में निकलीं भर्तियां
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ग्रुप सी के तहत कुल 900 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आज आवेदन की अंतिम तिथि है। उम्मीदवार उद्योग निरीक्षक, उप निरीक्षक, तकनीकी सहायक, टैक्स असिस्टेंट और क्लर्क-टाइपिस्ट के पदों के लिए एमपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की आज 13 जनवरी, 2022 अंतिम तिथि है। उम्मीदवार जल्द ऑनलाइन आवेदन करें।
06:37 PM, 13-Jan-2022
Sarkari Naukri 2022: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) भर्ती विवरण
यूडीसी - 96 पद
स्टेनोग्राफर - 13 पद
मल्टी टास्किंग स्टाफ - 76 पद
कुल - 185 पद
06:36 PM, 13-Jan-2022
Sarkari Naukri 2022: युवाओं के लिए 185 पदों पर निकलीं भर्तियां
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने हरियाणा क्षेत्र में युवाओं के लिए कुल 185 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी), स्टेनोग्राफर और मल्टी-टास्किंग स्टाफ के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए 15 जनवरी, 2022 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है। अभ्यर्थियों के पास 15 फरवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करने का समय है।
05:38 PM, 13-Jan-2022
Sarkari Naukri-Sarkari Result : UPTET 2021 के प्रवेश-पत्र जारी, UPDELED की वेबसाइट बहाल
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा UPTET 2021 के प्रवेश-पत्र जारी होने के बाद से ठप पड़ी UPDELED की वेबसाइट करीब दो घंटे बाद पुन: बहाल हो गई है। अब उम्मीदवार UPTET 2021 के प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
05:24 PM, 13-Jan-2022
Sarkari Naukri-Sarkari Result : UPTET 2021 प्रवेश-पत्र जारी
जिन उम्मीदवारों ने UPTET 2021 के लिए पंजीकरण किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट- updeled.gov.in से एडमिट कार्ड की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, करीब दो घंटे से updeled.gov.in वेबसाइट ठप पड़ी है। इससे उम्मीदवार प्रवेश-पत्र डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं।
05:03 PM, 13-Jan-2022
Sarkari Naukri-Sarkari Result 2022 Live: UPTET 2021 Admit Card