11:37 PM, 10-Jan-2022
Sarkari Result: गुजरात राज्य पात्रता परीक्षा के प्रवेश पत्र जल्द जारी हो सकते हैं
गुजरात राज्य पात्रता परीक्षा (जीएसईटी) का प्रवेश पत्र 2021 अगले एक हफ्ते में जारी होने की संभावना है। जीएसईटी परीक्षा, महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय बड़ौदा द्वारा आयोजित की जाएगी। इसकी परीक्षा की तिथि 23 जनवरी, 2022 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट gujaratset.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
11:12 PM, 10-Jan-2022
Sarkari Result 2022: 98 पदों पर होनी है भर्तियां
ड्राइविंग दक्षता परीक्षण में कुल 105 उम्मीदवार शामिल हुए थे और 24 अनुपस्थित थे। इनमें से 71 उम्मीदवारों ने ड्राइविंग दक्षता परीक्षा और दस्तावेजों के सत्यापन में सफलता प्राप्त की थी। सफल उम्मीदवारों में 63 पुरुष और 8 महिलाएं हैं। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन होम गार्ड विभाग के कुल 98 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए किया गया था।
09:49 PM, 10-Jan-2022
Sarkari Result: सीएसबीसी ने जारी किया बिहार पुलिस होमगार्ड भर्ती परीक्षा का परिणाम
केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (सीएसबीसी) ने बिहार पुलिस होमगार्ड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। इस परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। इस भर्ती की विज्ञापन संख्या 03/2019 है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वह सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
08:51 PM, 10-Jan-2022
सरकारी नौकरी: गुजरात राज्य पात्रता परीक्षा के प्रवेश पत्र जल्द जारी हो सकते हैं
गुजरात राज्य पात्रता परीक्षा (जीएसईटी) का प्रवेश पत्र 2021 अगले एक हफ्ते में जारी होने की संभावना है। जीएसईटी परीक्षा, महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय बड़ौदा द्वारा आयोजित की जाएगी। इसकी परीक्षा की तिथि 23 जनवरी, 2022 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट gujaratset.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
07:35 PM, 10-Jan-2022
Govt Jobs: भर्ती का विवरण और पदों की सख्या
छत्तीसगढ़ व्यापम खाद्य सिविल आपूर्ति इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए रिक्त पदों की संख्या 84 है। इन पदों पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा। इस परीक्षा में मेरिट पाने वाले उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
06:52 PM, 10-Jan-2022
सरकारी नौकरी 2022 : 30 जनवरी है आवेदन की आखिरी तारीख
छत्तीसगढ़ व्यापम में खाद्य सिविल आपूर्ति इंस्पेक्टर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 7 जनवरी 2022 से शुरू कर दी गई है। आवेदन पत्र जमा करने के लिए आखिरी तारीख 30 जनवरी 2022 को निर्धारित की गई है। आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उम्मीदवारों को आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें।
05:46 PM, 10-Jan-2022
Sarkari Naukri: छत्तीसगढ़ व्यापम में फूड इंस्पेक्टर के पदों पर निकलीं भर्तियां
छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) में खाद्य सिविल आपूर्ति इंस्पेक्टर (फूड इंस्पेक्टर) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
04:43 PM, 10-Jan-2022
Sarkari Naukri-Sarkari Result : UP NHM CHO Recruitment 2022
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों की आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। जिन उम्मीदवारों ने बीएससी (नर्सिंग) के साथ नर्स (सीसीएचएन) या पोस्ट बेसिक बीएससी (नर्सिंग) पाठ्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य में एकीकृत प्रमाण-पत्र किया है वह आवेदन कर सकते हैं।
04:12 PM, 10-Jan-2022
Sarkari Naukri-Sarkari Result 2022: UP NHMRM CHO JOBS
इन पदों पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रिपोर्टों के अनुसार 28 फरवरी, 2022 तक उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन आवेदन करने का समय है।
03:11 PM, 10-Jan-2022
Sarkari Naukri-Sarkari Result 2022 : यूपी एनएचएम सीएचओ भर्ती
चयनित उम्मीदवारों को उप-स्वास्थ्य केंद्रों के स्तर पर एचडब्ल्यूसी में सीएचओ के रूप में तैनात किया जाएगा ताकि प्राथमिक स्वास्थ्य टीम के साथ समन्वय में काम किया जा सके। उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।