Sarkari Naukri Live 2023: यूपीएससी की परीक्षाओं के लिए आवेदन शुरू, एसईसीएल और एनबीसीसी ने भी निकालीं भर्तियां
{"_id":"63db38d70766ab2f7a589e5f","slug":"sarkari-naukri-results-live-updates-check-latest-vacancies-upsc-cse-exam-application-begins-secl-nbcc-bharti-2023-02-02","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Live 2023: यूपीएससी की परीक्षाओं के लिए आवेदन शुरू, एसईसीएल और एनबीसीसी ने भी निकालीं भर्तियां","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Thu, 02 Feb 2023 04:16 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Thu, 02 Feb 2023 04:16 PM IST
खास बातें
Check Latest Govt Jobs Admit Card Railway Police Answer Key Hindi News Updates: अगर आप सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। कुछ विभाग और कंपनियां इस सप्ताह तक आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देंगे, तो वहीं, सरकारी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां भी हजारों नौकरियों की पेशकश करने जा रही है।
विज्ञापन
Govt Jobs Sarkari Naukri
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
04:15 PM, 02-Feb-2023
Sarkari Exam UKPSC Revenue SI Patwari, Lekhpal Admit Card Out
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी / लेखपाल) परीक्षा -2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपने यूकेपीएससी प्रवेश पत्र वेबसाइट ukpsc.net.in पर डाउनलोड कर सकते हैं। यूकेपीएससी राजस्व उप निरीक्षक लेखपाल/ पटवारी परीक्षा 2022 का आयोजन 12 फरवरी, 2023 को उत्तराखंड के 13 जिला केंद्रों में किया जाना है।
03:33 PM, 02-Feb-2023
Jobs NBCC Recruitment Begins
NBCC यानी नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन काॅर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से सीनियर प्रोजेक्ट एग्जीक्यूटिव एवं अन्य पदों पर भर्ती शुरू की गई है। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार nbccindia.com पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी है।
विज्ञापन
02:57 PM, 02-Feb-2023
Sarkari Exam UPPSC Civil Judge Bharti
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) भर्ती 2022 की परीक्षा 12 फरवरी, 2023 को दो पारियों में आयोजित की जानी है। पहली पारी की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक पांच जिलों में आयोजित की जानी है।
02:00 PM, 02-Feb-2023
Govt EXAM GPSSB Paper Leak Updtae
गुजरात एटीएस ने पंचायत जूनियर क्लर्क भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में ओडिशा के सरोजकुमार सीमांचल मालू को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक 16 से ज्यादा गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इससे पहले, पेपर लीक का मामला सामने के आने के बाद सरकार ने परीक्षा को स्थगित कर दिया था। पंचायत जूनियर क्लर्क भर्ती के लिए परीक्षा 29 जनवरी को सुबह 11 बजे निर्धारित थी। इसके लिए 9.50 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था।
01:14 PM, 02-Feb-2023
Govt Exam यूपीएससी साक्षात्कार 2022 शुरू
यूपीएससी ई-कॉल लैटर 10 मार्च, 2023 तक होने वाले पहले चरण के लिए जारी किया गया है। पूर्व में जारी नोटिस के अनुसार, शेष उम्मीदवारों के लिए यूपीएससी साक्षात्कार 2022 की तारीखें फरवरी-2023 में घोषित की जाएंगी। यूपीएससी के साक्षात्कार में उपस्थित होने के लिए कुल 2,529 उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया था।
01:02 PM, 02-Feb-2023
Govt Jobs UPSC CSE 2022 Interview
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवा परीक्षा 2022 के साक्षात्कार और व्यक्तित्व परीक्षण के लिए शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से ई-कॉल लैटर डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:12 PM, 02-Feb-2023
Sarkari Jobs UPSC CSE 2022 Interview Begins
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवा परीक्षा 2022 के साक्षात्कार और व्यक्तित्व परीक्षण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साक्षात्कार और व्यक्तित्व परीक्षण प्रक्रिया 10 मार्च तक चलेगी। इसके लिए ई-कॉल लैटर यानी बुलावा पत्र 13 जनवरी को जारी किए गए हैं।
11:19 AM, 02-Feb-2023
Sarkari Exam AIBE 17th Admit Card ऐसे करें डाउनलोड
- प्रवेश- पत्र डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
- एआईबीई XVII 2022 के एडमिट कार्ड के लिए निर्धारित टैब का चयन करें।
- अगली विंडो पर एआईबीई 2022 पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि डालें।
- 17वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा के एडमिट कार्ड को लॉग इन करें और डाउनलोड करें।
10:41 AM, 02-Feb-2023
Sarkari Naukri AIBE 17th Admit Card Out
ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (Bar Council of India) ने 17वीं अखिल भारतीय बार परीक्षा के प्रवेश-पत्र अपनी आधिकारिक परीक्षा वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जारी किए हैं।
09:47 AM, 02-Feb-2023