फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Result 2023 Live : गेट का एडमिट कार्ड जारी तो PMNAM की शुरुआत, पढ़ें हर अपडेट

Mon, 09 Jan 2023 09:53 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 09 Jan 2023 09:53 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukari Results 2023 News In Hindi: कानपुर आईआईटी आज गेट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो चुका है। वहीं एमपी में आज से कई नौकरियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

विज्ञापन
Sarkari Naukri Results 2023 jobs Live Updates Latest Government Jobs uppsc mppsc ssc news in hindi
sarkari naukri result 2023 सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

09:52 PM, 09-Jan-2023

Sarkari Results UPSSSC PET Revised Answer Key 2022 Out

यूपीएसएसएससी पीईटी 2022 को 15 अगस्त और 16 अगस्त को ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के प्रारंभिक यानी अंतरिम उत्तर कुंजी 20 अक्तूबर, 2022 को जारी की गई थी। परिणाम जल्द ही आने की उम्मीद है। उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
09:11 PM, 09-Jan-2023

Latest Government Jobs: UPSSSC PET Revised Answer Key 2022

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा यानी यूपी पीईटी (PET) 2022 की संशोधित उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से ड्राफ्ट उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
08:02 PM, 09-Jan-2023

Sarkari Naukri Results 2023 RRB NTPC 2019 Level 5 Result Out

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 2019 गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (NTPC) वेतन स्तर-5 के अंतिम परिणाम की घोषणा की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indianrail.gov.in या फिर क्षेत्रीय वेबसाइट्स जैसे rrbcdg.gov.in पर परिणाम मेरिट सूची ऑनलाइन देख सकते हैं। 

अधिक जानकारी के लिए यहां RRB NTPC 2019 Level 5 Result Out पर क्लिक करें। 
 
07:28 PM, 09-Jan-2023

Sarkari Exam SBI Probationary Officer Admit Card 2022-23

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ओर से एसबीआई पीओ (SBI PO) प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती के लिए परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र जल्द जारी किए जाएंगे। एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का यह भर्ती अभियान संगठन में 1673 प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों को भरेगा।  

अधिक जानकारी के लिए यहां SBI Probationary Officer Admit Card 2022-23 पर क्लिक करें। 
 
07:12 PM, 09-Jan-2023

IIT JAM Admit Card 2023 will be out on Jan 14

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी की ओर से जैम (IIT JAM 2023) यानी संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश- पत्र रिलीज की तारीख को स्थगित किया गया है। जैम परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवार अब 14 जनवरी, 2023 से आधिकारिक वेबसाइट jam.iitg.ac.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। 
06:14 PM, 09-Jan-2023

IIT JAM Admit Card 2023 Postponed

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी की ओर से शीर्ष उच्च शिक्षा संस्थानों के स्नातकोतर डिग्री कार्यक्रमों में दाखिलों के लिए जैम (IIT JAM 2023) यानी संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश- पत्र जारी करने की प्रक्रिया फिलहाल रोक दी गई है। एडमिट कार्ड रिलीज की तारीख को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:21 PM, 09-Jan-2023

MCL Jobs 2023

नए साल में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए 295 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एमसीएल की आधिकारिक वेबसाइट mahanadicoal.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पद पर आवेदन करने की अंतिम तारीख 23 जनवरी 2023 है।
 
03:17 PM, 09-Jan-2023

Central Silk Board Recruitment

भारत सरकार में वस्त्र मंत्रालय के अधीन केंद्रीय रेशम बोर्ड (CSB) ने  ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी के कई पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए केंद्रीय रेशम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट csb.gov.in पर जाना होगा। इस भर्ती कार्यक्रम के लिए आवेदन की प्रक्रिया 24 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। आवेदन की आखिरी तारीख 16 जनवरी 2023 तक है। 
 
02:28 PM, 09-Jan-2023

MPPSC SFS Recruitment 2023

मध्यप्रदेश स्टेट फॉरेस्ट सर्विस के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, इस साल MP SFS Recruitment के माध्यम से कुल 15 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। इस वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया 10 जनवरी 2023 से शुरू होगी। इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा।
 
01:38 PM, 09-Jan-2023

HPSC MO recruitment 2023

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने चिकित्सा अधिकारी के पदों पर भर्ती के अधिसूचना जारी की है। आवेदन की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 12 जनवरी से hpsc.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की आखिरी तारीख एक फरवरी 2023 है।
 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed