फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Results 2022 LIVE: पुलिस कांस्टेबल प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर मिल रही सरकारी नौकरी, लाखों में मिलेगा वेतन

Thu, 26 May 2022 08:36 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 26 May 2022 08:36 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri Result Rojgar Samachar Live Updates: सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबर है। 10वीं, 12वीं पास और ग्रेजुएट युवाओं के लिए देश में हजारों नौकरियां निकली हैं। इन नौकरियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया यहां बताई गई है। 

विज्ञापन
Sarkari Naukri Results 2022 Live: Govt Jobs In Police, BSF , BRO,J&K HMED, SSC, UPSC, Bank Vacancy Recruitment, Bharti Exam, Hall Ticket News Update in Hindi
Sarkari Naukri-Result Live 2022 - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

08:35 PM, 26-May-2022

Sarkari Vacancy: ESIC MTS Phase 2 Admit Card Out

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा में बैठने से पहले कॉल लेटर यानी परीक्षा प्रवेश- पत्र और इंफोर्मेशन हैंड आउट में दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें। 
07:23 PM, 26-May-2022

सरकारी नौकरी : ईएसआईसी एमटीएस फेज-2 परीक्षा

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) की मल्टी-टास्किंग स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए ईएसआईसी एमटीएस चरण- 2 मुख्य परीक्षा रविवार, पांच जून, 2022 को आयोजित होने वाली है। 
विज्ञापन
06:32 PM, 26-May-2022

Sarkari Job : ईएसआईसी एमटीएस भर्ती परीक्षा

ईएसआईसी एमटीएस भर्ती परीक्षा फेज-1 प्रीलिम्स के रिजल्ट और फेज-2 मेंस एग्जाम के कॉल लेटर / एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक कर्मचारी राज्य बीमा निगम की आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर उपलब्ध है। 
05:21 PM, 26-May-2022

Sarkari Naukri : ESIC MTS Admit Card Out

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने ईएसआईसी एमटीएस भर्ती के तहत मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) फेज-1 प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट और फेज-2 मुख्य परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
04:21 PM, 26-May-2022

Sarkari Naukri 2022: उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में नौकरी का मौका

UPPCL ने कैंप असिस्टेंट ग्रेड-3 के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन रूप में आयोजित किए गए हैं।
02:16 PM, 26-May-2022

Sarkari Result: इतने उम्मीदवारों का हुआ चयन 

कर्मचारी चयन आयोग ने स्टेनो भर्ती के लिए दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया को 25 से 27 अप्रैल, 2022 को आयोजित किया था। ग्रुप सी के लिए 161 और ग्रुप डी के लिए 2101 उम्मीदवारों ने इस प्रक्रिया में हिस्सा लिया था। जारी किए गए आधिकारिक पीडीएफ के अनुसार स्टेनोग्राफर ग्रुप सी के पदों पर 26 और ग्रुप डी के लिए कुल 473 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:55 PM, 26-May-2022

सरकारी Result: इस तारीख को अपलोड होंगे परिणाम

एसएससी की ओर से भर्ती के लिए चयनित और विफल उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड को आधिकारिक वेबसाइट पर 31 मई, 2022 को अपलोड किया जाएगा। उम्मीदवारों के परिणाम 21 जून, 2022 तक आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे।
12:02 PM, 26-May-2022

Sarkari Result 2022: ऐसे चेक करें अपना परिणाम

जिन उम्मीदवारों ने स्टेनोग्राफर ग्रेड-सी और डी भर्ती के दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में भाग लिया था, वे अपना परिणाम अब कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
 
11:35 AM, 26-May-2022

Sarkari Naukri 2022: एसएससी ने जारी किया स्टेनो भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड-सी और डी भर्ती, 2019 के दस्तावेजों के सत्यापन के परिणाम जारी कर दिए हैं। परिणाम को उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है।
11:02 AM, 26-May-2022

Sarkari Naukri 2022: भर्ती का विवरण

कुल पदों की संख्या- 812
  • हंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज के लिए रिक्त पदों की संख्या- 806
  • उधमपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रिक्त पदों की संख्या- 806
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed