फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jobs Results Live: यूपी, एमपी सहित कई राज्यों में निकलीं भर्तियां, 10वीं-12वीं पास को भी मिलेंगी नौकरियां

Fri, 16 Dec 2022 05:46 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 16 Dec 2022 05:46 PM IST
खास बातें

Job Results Live Sarkari Naukri Exam Sarkari Result 2022: यूपी,बिहार समेत देश के कई राज्यों में सरकारी नौकरियां निकलीं हैं। इन पदों पर सरकारी नौकरी पाने का उम्मीदवारों के पास सुनहरा मौका है।
 

विज्ञापन
Sarkari Naukri Result UPSC SSC BPSC Govt Jobs Vacancy Latest Updates Here
सरकारी नौकरी 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

05:44 PM, 16-Dec-2022

सरकारी नौकरी में मिलेगा 44,900 से 1,42,400 रुपये महीने का वेतन

सहायक क्षेत्रीय निदेशक (अवकाश रिक्ति) और सहायक कुलसचिव के एक-एक पद पर भर्ती की जा रही है। उम्मीदवारों को अनारक्षित श्रेणी के तहत लेवल 10 के अनुसार 56,100 से 1,77,500 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा। वहीं, एसोसिएट और ग्रामर एसोसिएट के पद पर चयनित उम्मीदवारों को अनारक्षित श्रेणी के तहत लेवल सात के अनुसार 44,900 से 1,42,400 रुपये वेतन दिया जाएगा।
05:26 PM, 16-Dec-2022

Sarkari Vacancy: MGAHV Recruitment 2022-23

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय (MGAHV) ने 35 गैर शिक्षण पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सहायक अभियंता, सहायक रजिस्ट्रार, पीए सहायक, पेशेवर सहायक, तकनीकी सहायक, आशुलिपिक, एलडीसी, शैक्षणिक समन्वयक सहित इन गैर-शिक्षण पदों के आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
04:44 PM, 16-Dec-2022

CLAT EXAM on SC

सुप्रीम कोर्ट की तरफ से कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) को लेकर कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज को बड़ा निर्देश दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि शारीरिक रूप से अक्षम कोई भी स्टूडेंट्स आगामी क्लैट एग्जाम से वंचित न रहे। 

04:09 PM, 16-Dec-2022

CG Board Exam 2023 Timetable

कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तारीखें जारी कर दी गई हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षा 02 मार्च से शुरू होगी और कक्षा 12वीं की परीक्षा 01 मार्च, 2023 से शुरू होगी। 

01:58 PM, 16-Dec-2022

sarkari naukari OSSC Teacher recruitment

ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने सरकारी माध्यमिक विद्यालयों के लिए नियमित शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी है।

12:04 PM, 16-Dec-2022

Sarkari naukari SBI Probationary Officer Exam

भारतीय स्टेट बैंक की प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती 2022 की प्रारंभिक परीक्षा 17 दिसंबर से 20 दिसंबर, 2022 तक आयोजित की जाने वाली है। भारतीय स्टेट बैंक में कुल 1673 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों को भरने के लिए एसबीआई पीओ भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:37 AM, 16-Dec-2022

JEE Main 2023 Exam Date

एनटीए द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक जेईई मेन 2023 परीक्षा का आयोजन 24, 25, 27, 28, 29, 30 और 31 जनवरी 2023 के दिन किया जाएगा। एग्जाम 13 भाषाओं में आयोजित किया जाएगा जिनके नाम ये हैं - अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू।
09:36 AM, 16-Dec-2022

sarkari naukari JEE Main 2023 Registration

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन परीक्षा 2023 (JEE Main Exam 2023) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। वे कैंडिडेट्स जो इस साल का ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन दे रहे हों, वे आधिकारिक वेबसाइट से शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
09:33 AM, 16-Dec-2022

sarkari naukari OPSC MO Recruitment 2022

 ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) ने स्वास्थ्य अधिकारी (Odisha MO Recruitment 2022) के पद पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये पद ग्रुप – ए (जूनियर ब्रांच) के लिए हैं। वे कैंडिडेट्स जो इन पद पर आवेदन करने की योग्यता और इच्छा रखते हों, वे एप्लीकेशन लिंक एक्टिव होने के बाद अप्लाई कर सकते हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन 27 दिसंबर 2022 से शुरू होंगे।
09:32 AM, 16-Dec-2022

Sarkari naukari MP Government Job

मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPPEB) ने असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर समेत अन्य कई पद पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। एमपीपीईबी के इन पद (MPPEB Recruitment 2022) पर आवेदन अभी शुरू नहीं हुए हैं।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed