Sarkari Naukri 2023 Live: एनआईटी, एम्स और एनएचपीसी में निकली नौकरियां, जानें कहां-किन पदों पर होनी हैं भर्ती
{"_id":"64926894aed3ee099b0f5b56","slug":"sarkari-naukri-result-live-blog-latest-govt-jobs-exam-update-hindi-news-admit-card-2023-06-21","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2023 Live: एनआईटी, एम्स और एनएचपीसी में निकली नौकरियां, जानें कहां-किन पदों पर होनी हैं भर्ती","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Wed, 21 Jun 2023 06:30 PM IST
उत्कर्ष उपाध्याय
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: उत्कर्ष उपाध्याय
Updated Wed, 21 Jun 2023 06:30 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri 2023 Live: सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए, केंद्र सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों से संबद्ध सरकारी विभागों और सरकार की ओर से संचालित सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में सरकारी नौकरियां निकलीं हैं।
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
06:30 PM, 21-Jun-2023
IRCTC Recruitment 2023: कुल पद
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 16 अप्रेंटिसशिप पदों को भरना है। इसके तहत आवेदन प्रक्रिया apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर पर पूरी की जा सकती है।06:29 PM, 21-Jun-2023
IRCTC Recruitment 2023
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) में अप्रेंटिसशिप के लिए भर्ती होनी है। इसकी आवेदन प्रक्रिया वेबसाइट पर जाकर पूरी की जा सकती है। उम्मीदवार अप्रेंटिसशिप के लिए 15 जुलाई, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
03:44 PM, 21-Jun-2023
Sarkari Job SECR Recruitment 2023
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) में नागपुर डिवीजन और मोतीबाग वर्कशॉप में अप्रेंटिसशिप के लिए कुल 772 पदों पर भर्ती होनी है। इसकी आवेदन प्रक्रिया दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर पूरी की जा सकती है। उम्मीदवार अप्रेंटिसशिप के लिए 07 जुलाई, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।02:18 PM, 21-Jun-2023
Sarkari Naukri SSB Odisha PGT Recruitment 2023
राज्य चयन बोर्ड (एसएसबी) ओडिशा ने गैर-सरकारी पदों पर भर्ती शुरू की है। इस प्रक्रिया के तहत पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (पीजीटी) के 555 पदों को भरा जाना है। आयु सीमा की बात करें तो वो 21 से 38 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट ssbodisha.ac.in पर जाकर पूरी की जा सकती है। इस भर्ती के लिए चयन एक लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई 2023 है।
01:39 PM, 21-Jun-2023
Sarkari Job UPSSSC Recruitment 2023
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन समिति (UPSSSC) ने एक्स-रे तकनीशियन के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसकी आवेदन प्रक्रिया उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन समिति की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर पूरी की जा सकती है। उम्मीदवार एक्स-रे तकनीशियन के पद पर भर्ती के लिए 05 जुलाई, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।12:36 PM, 21-Jun-2023
Sarkari Naukri JSSC Recruitment 2023
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की तरफ से झारखंड सामान्य स्नातक स्तर की संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JGGLCCE) - 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। भर्ती परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 19 जुलाई, 2023 मध्यरात्रि तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:44 AM, 21-Jun-2023
Sarkari Job NHM Punjab House Surgeon Recruitment
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, पंजाब (NHM) ने पंजाब राज्य के विभिन्न जिला अस्पतालों,सब डिविजनल अस्पतालों में हाउस सर्जन के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 जून, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट nhm.punjab.gov.in पर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
11:19 AM, 21-Jun-2023
Sarkari Naukri NHPC Recruitment 2023
एनएचपीसी लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर और सुपरवाइजर जैसे अन्य 388 गैर कार्यकारी पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। योग्य उम्मीदवार 30 जून, 2023 तक आधिकारिक वेबसाइट nhpcindia.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
10:42 AM, 21-Jun-2023
Sarkari Job NIT Hamirpur Recruitment 2023
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), हमीरपुर के विभिन्न गैर-शिक्षण पदों पर भर्ती होनी है। इसकी आवेदन प्रक्रिया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट nith.ac.in पर जाकर पूरी की जा सकती है। उम्मीदवार वैज्ञानिक विशेषज्ञ, जूनियर असिस्टेंट व अन्य पदों के लिए 10 जुलाई, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।09:49 AM, 21-Jun-2023