Sarkari Result Live: जेईई मेन में 20 छात्रों ने पाए 100 पर्सेंटाइल, कहां से कौन बना टॉपर? यहां पढ़ें हर अपडेट
{"_id":"63e1ee5fa13a45629716aaaa","slug":"sarkari-naukri-result-live-2023-latest-govt-job-nta-jee-mains-result-out-check-update-on-board-exam-admit-card-2023-02-07","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Result Live: जेईई मेन में 20 छात्रों ने पाए 100 पर्सेंटाइल, कहां से कौन बना टॉपर? यहां पढ़ें हर अपडेट","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Tue, 07 Feb 2023 02:35 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Tue, 07 Feb 2023 02:35 PM IST
खास बातें
Sarkari Result Live NTA JEE Mains Result Out Check Update on Board Exam Admit Card: देश भर के केंद्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों और केंद्रीय उच्च शिक्षा संस्थानों में 58,000 से अधिक शिक्षण और गैर-शिक्षण पद खाली हैं। उधर, NTA ने JEE MAINs 2023 के पहले चरण का परिणाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
JEE Main Result 2023
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
02:33 PM, 07-Feb-2023
JEE Mains 2023 पेपर 1 फाइनल आंसर की कैसे चेक करें?
-
सबसे पहले उम्मीदवार जेईई मेन 2023 की आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर जाएं। -
यहां होम पेज पर जेईई मेन्स 2023 पेपर 1 फाइनल आंसर की के लिंक पर क्लिक करें। -
इसके बाद जेईई मेन 2023 फाइनल आंसर की स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। -
अपने सवालों के जवाब की जांच करें और प्रतिक्रियाओं को सत्यापित करें। -
भविष्य के संदर्भ के लिए जेईई मेन सत्र 1 पेपर 1 अंतिम उत्तर कुंजी को डाउनलोड करके भी रख सकते हैं।
02:32 PM, 07-Feb-2023
jee mains result update
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन सेशन-1 का रिजल्ट भी जारी कर दिया है। नौ लाख से अधिक छात्र और उनके अभिभावक JEE Mains 2023 Result के लिए इंतजार कर रहे थे। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार जेईई मेन 2023 की आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
विज्ञापन
02:32 PM, 07-Feb-2023
JEE Mains 2023 Session 1 Final Answer Key Released
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई मेन 2023 के पहले चरण की परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। इससे पहले प्रोविजनल आंसर की, प्रश्न-पत्र और उम्मीदवारों के रिकॉर्डेड रिस्पॉन्सेस भी जारी किए जा चुके हैं।
01:41 PM, 07-Feb-2023
JEE Mains 2023 Result General EWS Toppers
जेईई मेन 2023 के पहले चरण के परिणाम में GEN EWS श्रेणी यानी आर्थिक रुप से कमजोर सामान्य श्रेणी से टॉप तीन में कृष गुप्ता, मालपानी तुषार और डीपी नाधा रेड्डी ने जगह बनाई है। जहां कृष गुप्ता को 100 फीसदी पर्सेंटाइल एनटीए स्कोर प्राप्त हुआ है तो वहीं, मालपानी तुषार को 99.998 और डीपी नाधा रेड्डी को 99.996 पर्सेंटाइल प्राप्त हुआ है।
01:39 PM, 07-Feb-2023
JEE Mains 2023 Result OBC NCL Toppers
जेईई मेन 2023 के पहले चरण के परिणाम में OBC NCL श्रेणी से टॉप तीन में एनके विश्वजीत, मयंक सोनी और सुथार हर्षुल संजयभाई ने अपनी जगह बनाई है। तीनों छात्रों को 100 फीसदी पर्सेंटाइल एनटीए स्कोर प्राप्त हुआ है।
01:35 PM, 07-Feb-2023
JEE Mains 2023 Result General Toppers
जेईई मेन 2023 के पहले चरण के परिणाम में सामान्य श्रेणी से टॉप तीन में बी अभिनव चौधरी, ऋृषि कालरा और सोहम दास ने अपनी जगह बनाई है। तीनों छात्रों को 100 फीसदी पर्सेंटाइल एनटीए स्कोर प्राप्त हुआ है।
NTA declares JEE (Main) Session-1 scores for Paper-1 (B.E./B.Tech.); 20 candidates received a 100 NTA Score pic.twitter.com/lWfWnsQfaF
— ANI (@ANI) February 7, 2023
विज्ञापन
विज्ञापन
01:25 PM, 07-Feb-2023
JEE Mains Result Live जेईई मेन सेशन 1 टॉपर्स रैंक
JEE MAIN 2023 पहले चरण के Result में 100 फीसदी पर्सेंटाइल यानी एनटीए स्कोर हासिल करने वाले टॉप 20 छात्रों की सूची -- अभिनीत मजेटी
- अमोघ जालान
- अपूर्व समोटा
- आशिक स्टेनी
- बी अभिनव चौधरी
- देशांक प्रताप सिंह
- ध्रुव संजय जैन
- ध्यानेश हेमेंद्र शिंदे
- दुग्गिनेनी वेंकटा युगेश
- गुलशन कुमार
- गुथिकोंडा अभिराम
- कौशन विजयवर्गीय
- कृष गुप्ता
- मयंक सोनी
- एनके विश्वजीत
- निपुण गोयल
- ऋृषि कालरा
- सोहम दास
- सुथार हर्षुल संजयभाई
- वावीलाला चिदविलास रेड्डी
01:16 PM, 07-Feb-2023
JEE Mains Result Live जेईई मेन में 20 छात्रों ने पाए 100 पर्सेंटाइल
एनटीए की ओर से जारी डिटेल के अनुसार, पहले चरण के JEE MAIN 2023 Result में 20 छात्रों ने 100 फीसदी पर्सेंटाइल यानी एनटीए स्कोर हासिल किया है।12:42 PM, 07-Feb-2023
Results News: Check JEE Mains Result
जेईई मेन 2023 सत्र 1 की परीक्षाएं जनवरी 24, 25, 28, 29, 30, 31 और एक फरवरी को आयोजित की गई थी। इस साल जेईई मेन जनवरी सत्र की परीक्षा के लिए ही नौ लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था। कुल आवेदकों में से, पेपर एक यानी बीई, बीटेक के लिए 8.60 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें छह लाख से अधिक छात्र उम्मीदवार और 2.56 लाख से अधिक छात्राएं शामिल थे। वहीं तीन उम्मीदवार थर्ड जेंडर थे।
11:57 AM, 07-Feb-2023
JEE Mains result 2023 session 1 toppers इन छात्रों को मिले 100 पर्सेन्टाइल
एनटीए जेईई मेन 2023 के पहले चरण के रिजल्ट में कई छात्रों ने टॉप किया है। जेईई मेन 2023 के जनवरी सत्र में 100 पर्सेन्टाइल स्कोर करने वाले छात्रों में कौशल विजयवर्गीय, देशांक प्रताप सिंह, हर्षुल संजय भाई, सोहम दास, दिव्यांश हेमेन्द्र शिंदे एवं कृष गुप्ता आदि शामिल हैं।